Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Covid-19: चंदौली के DPRO तो गाजियाबाद के ADM और उनकी SDM पत्नी कोरोना पाॅजिटिव

Covid-19: चंदौली के DPRO तो गाजियाबाद के ADM और उनकी SDM पत्नी कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से बड़ी खबरें सामने आई हैं। पूर्वी यूपी में जहां चंदौली जिले के डीपीआरओ अपने ड्राइवर समेत कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं गाजियाबाद यानि गौतमबुद्ध नगर जिले के एडीएम सिटी और उनकी एसडीएम पत्नी भी कोरोना पाॅजिटिव मिली हैं। चंदौली में जहां पूरा दफ्तर सील कर दिया गया है। वहीं गाजियाबाद में भी संपर्क में आए अन्य अधिकारियों व स्टाफ की सर्विलांस टीम द्वारा संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। दोनों जगह ही सरकार महकमों में हड़कंप मच गया है। डीपीआरओ के ड्राईवर-अर्दली भी संक्रमित बताया जाता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में वहां तैनात डीपीआरओ के कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही उनका ड्राईवर और अदर्ली भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। बताते हैं कि चंदौली जिले के डीपीआरओ कार्यालय को सील कर दिया गया है। कार्यालय में कुल 22 कर्मचारी काम ...
अपेडटः कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में NRI सिटी के टाॅवर में आग से हड़कंप

अपेडटः कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में NRI सिटी के टाॅवर में आग से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र एनआरआई सिटी के टावर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर नवाबगंज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों गाड़ियों के साथ मौजूद हैं। आग को काबू में पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एनआरआई सिटी फ्लैट के केबल में आग लगी है। आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। फ्लैट से काला धुआं उठने लगा और इससे लोगों का दम सा घुटने लगा। बाद में फायर ब्रिगेट के आने से पहले ही हाउसकीपिंग एजेंसी के कर्मचारियों ने फायर एस्टिंगयुशर की मदद से करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से लगी आग बताया जाता है कि मंधना रोड स्थित एनआरआई सिटी के फ्लैट नंबर -403 के केबल बॉक्स में शॉट सर्किट से आग लग गई। इससे अपार्टमेंट में हड़कम्प मच गया। लोग अपने फ़्लैट से बाहर की तरफ भाग निकले। इसके बाद लोगों ने पुलिस और अग्निशमन व...
सीतापुर में दिल दहला देने वाली घटना, 3 बच्चों की डूबकर मौत

सीतापुर में दिल दहला देने वाली घटना, 3 बच्चों की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में शनिवार शाम को एक दिन दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। एक पानी भरे गड्ढे में 3 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। घटना सीतापुर जिले के तंबौर जिले की है। इसके बाद रोते-बिलखते परिजनों ने बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया जाता है कि तंबौर थाना क्षेत्र के सिरहाना गांव के रहने वाले दिलीप (15), अंकित (10), दिनेश (14), बीती शाम खेतों पर धान की रोपाई को गए थे। आपस में चचेरे भाई थे बच्चे शाम करीब 6 बजे वापस लौटते समय खेतों में खुदे पड़े पानी भरे गड्ढे में तीनों गिर गए। बताते हैं कि तीनों बच्चों को अंदाजा नहीं था कि गड्ढा ज्यादा गहरा है। आसपास लोग मौजूद नहीं थे, इसलिए किसी को पता भी नहीं चला। इधर घर पर बच्चों के न आने पर पर...
UP Board Result 2020: हाईस्कूल में बागपत की रिया जैन और इंटर में अनुराग मलिक टॉपर

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में बागपत की रिया जैन और इंटर में अनुराग मलिक टॉपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का आज शनिवार को रिजल्ट आ गया। इस रिजल्ट में पश्चिमी यूपी का दबदबा रहा। हाईस्कूल में जहां बागपत की रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टाप किया। रिया बागपत जिले के बड़ौत के हिलवाड़ी की रहने वाली हैं। मध्‍यम वर्गीय परिवार की रिया कुल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। वहीं दूसरी ओर 12वीं की परीक्षा में भी बागपत जिले के ही बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज के छात्र अनुराग मलिक ने 92 प्रतिशत अंक हासिल करके टाप किया। हाईस्कूल परीक्षा के टाॅप-10 छात्रा रिया जैन - श्रीराम एसएन इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत - 96.67% छात्र अभिमन्यु वर्मा - श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी - 95.83% छात्र योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज बाराबंकी - 95.33% छात्र गौरव चित्रगुप्त - इंटर कॉलेज मुरादाबाद - 94.83% छात्र शोभित कुमा...
कार्रवाईः कानपुर शेल्टर होम मामले में दो अधिकारी निलंबित

कार्रवाईः कानपुर शेल्टर होम मामले में दो अधिकारी निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः राजकीय बालिका संरक्षण गृह में मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में कई लड़कियां कोरोना संक्रमित और 7 लड़कियां गर्भवती मिली थीं। इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार व शेल्टर होम के सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने शेल्टर होम में कोरोना वायरस पर रोक लगाने के लिए उचित कदम न उठाने को भी कार्रवाई की वजह बताया गया है। सुपरिटेंडेंट मिथलेश पाल भी नपे शेल्टर होम के सुपरिटेंडेंट मिथलेश पाल को भी निलंबित किया गया है। बताते चलें कि मामले के प्रकाश में आने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से स्वरूप नगर थाने में अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था। बताते चलें कि कानपुर के महिला संवासिनी गृह में 7 युवतियों के गर्भवती मिलने और 57 के कोरोना संक्रमित मिलने का मामला सामने आया था। इस मामले में रा...
कानपुर में महिला डाक्टर 4 महीने तक बंधक, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

कानपुर में महिला डाक्टर 4 महीने तक बंधक, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्यार की राह आसान नहीं होती, फिर दूसरी जाति-धर्म में प्यार के अंकुर फूट जाएं तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर की एक महिला डाक्टर के साथ। जी हां, यह महिला डाक्टर दूसरी बिरादरी के लड़के से शादी करना चाहती थीं। परिवार के लोगों को यह बाद इतनी नगवार गुजरी कि 4 महीने तक उनको एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आखिरकार महिला डाक्टर का सब्र टूटा और उन्होंने मेल के जरिए महिला आयोग से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने जाकर उनको मुक्त कराया और लखनऊ भेज दिया। दरअसल, पूरा मामला कानपुर के रावतपुर के आवासी टावर से जुड़ा है। वहां रहने वाली एक महिला डाक्टर को पुलिस ने उनके परिवार से मुक्त कराया है। महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस पहुंची घर महिला डाक्टर का आरोप है कि 18 फरवरी से उनको बंधक बनाया गया था। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर खुद उनको मुक...
Up Board-2020: आज ही अगले कुछ घंटों में इन वेबसाइड पर 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Up Board-2020: आज ही अगले कुछ घंटों में इन वेबसाइड पर 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ जाएगा। इसके साथ ही एक नया इतिहास बन जाएगा। जिसके तहत, पहली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज से जारी न होकर, राजधानी लखनऊ से जारी होगा। खुद यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा लोक भवन से इसे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जारी करेंगे। डिप्टी सीएम 12 बजे रिजल्ट जारी करेंगे, लेकिन आम लोगों को रिजल्ट देखने के लिए डेढ़ घंटे और इंतजार करना होगा। यानि दोपहर डेढ़ बजे वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। ये वेबसाइड www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresult.nic.in और upmsp.nic.in हैं।  51 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का रिजल्ट इस दौरान हाईस्कूल के 30,24,480 और इंटरमीडिएट के 27,72,656 परीक्षार्थियों के भविष्य का फैसला होगा। हालांकि, बोर्ड परीक्षा का परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी रहे...
कानपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागीं दो लड़कियां, कुछ घंटे बाद ही..

कानपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागीं दो लड़कियां, कुछ घंटे बाद ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः महानगर में बने राजकीय बालिका संरक्षण गृह का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में वहां की 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। आज गुरुवार को फिर इस मामले ने तूल पकड़ा है। दरअसल, इनमें से दो लड़कियां क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकली हैं। गुरुवार सुबह भागीं इन लड़कियों को शाम होने से पहले ही पुलिस ने कानपुर शहर के सीसामऊ से पकड़ लिया। बाद में इनको दोबारा क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया। लेकिन इसके साथ ही मामला सुर्खियों में छा गया। बताते चलें कि बीते दिनों बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही हल्कों में हड़कंप मच गया था। इसका खुलासा उस वक्त हुआ था जब स्वरूप नगर में स्थित एक राजकीय बालिका गृह की महिला संक्रमित मिली थीं। कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोबारा पकड़ा इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले लोग...
यूपीः 69 ASP के तबादले, कानपुर-बांदा-सीतापुर और प्रयागराज भी बदले

यूपीः 69 ASP के तबादले, कानपुर-बांदा-सीतापुर और प्रयागराज भी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में देर रात पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों की ऐसी एक्सप्रेस चली है कि 69 जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। इनमें से कुछ को जिलों से हटाकर साइड लाइन कर दिया गया। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनको साइड लाइन से उठाकर मेन लाइन यानि महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। इनमें बांदा, कासगंज, ललितपुर और पीलीभीत जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। इसके साथ ही प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर के साथ ही मथुरा-हाथरस जैसे जिलों में भी बदलाव हुआ है। इसके साथ ही हरदोई, सीतापुर, चंदौली और संतकबीर नगर के अपर पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है। इसी तरह कानपुर में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात का भी तबादला कर दिया गया है। बदायूं और गोरखपुर में भी बदलाव किया गया है। तबादलों के इस क्रम में लखीमपुर खीरी, बहराइच और बरेली के साथ-साथ गोरखपुर के...
आज बांदा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

आज बांदा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः योगी आदित्यनाथ सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार को बांदा आ रहे हैं। वह यहां राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कोविड-19 से बचाव की व्यवस्थाओं को भी जांचेंगे। प्रशासन को उनका कार्यक्रम मिल गया है। उनके आने से पहले चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। सुबह 9.55 बजे बांदा पहुंचने का कार्यक्रम बताया जाता है कि कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 9 बजे अमौसी हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर से बांदा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 9.55 बजे उनका हेलीकाप्टर बांदा पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से मंत्री सुरेश खन्ना सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। सुबह करीब 10.30 बजे वह राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचेंगे और वहां का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 1 बजे वापस पुलिस लाइन में बने ह...