Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बांदा DIG दीपक कुमार अपने CO देवेंद्र मिश्रा की शहादत से बेहद दुखी

बांदा DIG दीपक कुमार अपने CO देवेंद्र मिश्रा की शहादत से बेहद दुखी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी के कानपुर जिले में बीते गुुरुवार की रात पुलिस महकमे के लिए काली साबित हुई। 1 साथ सीओ, 3 सब इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिस कर्मियों की शहादत ने सभी को हिलाकर रख दिया। बांदा ने भी अपना एक जाबांज बेटा सीओ देवेंद्र मिश्रा के रूप में खो दिया है। ऐसे में बांदा के डीआईजी दीपक कुमार इससे बेहद दुखी हैं। उनको अपने महकमे के इतने जाबांजों की शहादत ने काफी गहरा दुख पहुंचाया है। खासकर शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की शहादत की खबर ने उनको गहरा दुख पहुंचाया है।   डीआईजी के साथ रहे थे शहीद सीओ दरअसल, शहीद होने वाले आठ पुलिस कर्मियों में उनके काफी करीब रहे सीओ देवेंद्र मिश्रा भी शामिल हैं, जो कि मूलरूप से बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र के सहेवां गांव के रहने वाले थे। आज सुबह उनकी शहादत की खबर मिलते ही डीआईजी दीपक कुमार काफी दुखी हो गए। बताते हैं कि वर्ष 2016-17 में डीआईजी दीपक कुमार जब यूपी क...
कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, 1 सीओ, 3 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, 1 सीओ, 3 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कानपुर नगर के चौबेपुर क्षेत्र में बिकरु गांव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें एक सीओ, 3 दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। वहीं थानाध्यक्ष बिठूर समेत 6 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं पुलिस ने कुछ देर बाद हुई दूसरी मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं बाकी की तलाश में पुलिस जुटी है। कुछ देर बाद पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्यपालन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनको शहादत को नमन किया है। साथ ही उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उधर, पुलिस ने कुछ देर बाद हुई मुठभेड़ में दो बदमा...
UP में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों के तबादले

UP में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने गुरुवार को पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। तबादलों के इस क्रम में जहां आजमगढ़ और प्रयागराज में नए कमिश्नरों की नियुक्ति की गई है। वहीं यूपी के प्रमुख सचिव उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा आर.रमेश कुमार को अब प्रयागराज मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। इसी क्रम में चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव रहे विजय विश्वास पंत को अब आजमगढ़ के मंडलायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। दो आयुक्तों समेत पांच की तैनाती बता दें कि 30 जून को आजमगढ़ की मंडलायुक्त रहीं कनक त्रिपाठी रिटायर्ड हो गई थीं। इसी तरह सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अपर्णा यू. को सचिव चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं यूपीसीडा कानपुर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिल गर्ग को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का सचिव बनाकर तैनाती दी गई है। इसी क्रम में केंद्र से ...
यूपीः थाने में महिला के सामने ‘मास्टरबेट’ करने वाला थानाध्यक्ष नौकरी से बर्खास्त, 25 हजार था ईनाम

यूपीः थाने में महिला के सामने ‘मास्टरबेट’ करने वाला थानाध्यक्ष नौकरी से बर्खास्त, 25 हजार था ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में पुलिस थाने के भीतर महिला फरियादियों के सामने हस्तमैथुन (मस्टरबेट) करने वाले थानाध्यक्ष को आखिरकार उसके किए की सजा मिल गई। डीआईजी रेंज राजेश मोदक ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं एसपी श्रीपति मिश्रा ने आरोपी थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। बताते चलें कि वीडियो वायरल होने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। इसके बाद एसओजी ने आरोपी थानाध्यक्ष को पकड़ लिया। वीडियो वायरल होने से मचा था हड़कंप बताते चलें कि देवरिया जिले के भटानी थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव का महिला फरियादियों के सामने हस्तमैथुन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। संबंधित खबर भी पढ़ेंः यूपीः थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने मास्टरबेट करने लगा इंस्...
अपडेटः बांदा से यूपी की बड़ी खबरः मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव, 6 दिन पहले आए थे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना

अपडेटः बांदा से यूपी की बड़ी खबरः मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव, 6 दिन पहले आए थे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले से एक बेहद बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। यह जांच आज बुधवार को जिला चिकित्सालय में ट्रूनेट मशीन पर हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल डा. मुकेश की आज जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर दो बार जांच की गई। दोनों बार रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके बाद उनके सैंपुल लेकर जांच को झांसी मेडिकल कालेज जांच को भेजा गया है। अब झांसी से रिपोर्ट आने का इंतजार है। उधर, प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने की पुष्टि बताते चलें कि यह खबर इतनी मामूली नहीं है, जितनी लग रही है, क्योंकि अगर बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश क...
लखनऊ में खाद्य प्रसंस्करण निदेशक ने उद्यमियों को मास्क-सेनेटाइजर बांटे

लखनऊ में खाद्य प्रसंस्करण निदेशक ने उद्यमियों को मास्क-सेनेटाइजर बांटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को लखनऊ के विभिन्न राजकीय समुदायिक फल संरक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया। यह वितरण क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान केंद्र निदेशक डा. एसके चौहान ने किया। इस दौरान एमओयू भी साइन किया गया। इस मौके पर उद्यमी राम नारायण सिंह, हिमांशु दीक्षित, संदीप पांडे, अर्चना देवी आदि मौजूद रहे। इस दौरान उद्यमियों को जागरुक भी किया गया। उनको बताया कि कोविड-19 से किस तरह से बचना है।  उद्यमियों को जागरुक भी किया  बताया जाता है कि ये उद्यमी अपनी-अपनी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में विभिन्न प्रकार के अचार-जैम और जेली स्क्वैश तथा मसालों के बाजार में बढ़-चढ़कर काम कर रहे हैं।  इस अवसर पर निदेशक डा. एसके चौहान ने उद्यमियों को गर्मियों के अनुकूल एमओयू वाला मेमोरेंडम मास्क तथा सैनिटाइजर बांटा।  ये भी पढ़ेंः सीएम योगी बोले, कोरोना जैसे ही संचा...
सीएम योगी बोले, कोरोना जैसे ही संचारी रोगों से भी करेंगे मुकाबला

सीएम योगी बोले, कोरोना जैसे ही संचारी रोगों से भी करेंगे मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को राजधानी लखनऊ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। 1 जुलाई से 31 तारीख तक चलने वाले स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी को स्वस्थ रखे। बताते चलें कि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियां बढ़ जाती हैं। जरा सी लापरवाही से बीमारियां किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने किया विशेष अभियान का शुभारंभ कहा कि इसी कारण से ऐसी बीमारियों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ दूसरे उपाए किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना को भी नियंत्रित करने में सफाई की अहम भूमिका है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना की तरह की इन संचारी बीमारियों का भी हम सभी डट...
यूपीः थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने मास्टरबेट करने लगा इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल-FIR

यूपीः थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने मास्टरबेट करने लगा इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल-FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी पुलिस महकमे में एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला शिकायकर्ता युवती के सामने इंस्पेक्टर मास्टरबेट करने लगा। युवती ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। ये पूरा शर्मनाक घटनाक्रम यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र का है। देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र का मामला बताते हैं कि इंस्पेक्टर का युवती को दिखाकर मास्टरबेट करते हुए यह वीडियो 22 जून का है और इसके वायरल होने के बाद 26 जून को उसे निलंबित कर दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सही मामला खुलकर सामने आया है। पुलिस ने युवती की तरहरीर पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जा...
अपडेटः सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद के बेटे दिनेश वर्मा की कोरोना से मौत

अपडेटः सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद के बेटे दिनेश वर्मा की कोरोना से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बाराबंकीः यूपी में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे बेनी प्रसाद वर्मा के बड़े बेटे की कोरोना संक्रमण से मौत की खबर आ रही है। बताते हैं कि वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और इस वक्त दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती थे। बताते हैं कि दिनेश की मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे सपा खेमे में मातम छा गया है। वह कद्दावर नेता थे। मिली जानकारी के अनुसार बेनी बाबू के बड़े बेटे दिनेश इस वक्त किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनकी इलाज चल रहा है। उनके निधन से परिवार में मातम छा गया। वहीं पूरे समाजवादी खेमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि कुछ समय पहले ही बेनी बाबू का निधन हुआ था। दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में थे भर्ती बता दें कि बीते दिनों ही उनको किडनी की बीमारी के बाद लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उनकी तबियत ठीक भी हो गई थी। इसके बाद उनको...
मास्क न पहनने पर सपा नेता का चालान, बेहोश होकर गिरे-फिर अस्पताल में मौत

मास्क न पहनने पर सपा नेता का चालान, बेहोश होकर गिरे-फिर अस्पताल में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः साथी के अंतिम संस्कार से लौट रहे सपा नेता द्वारा मास्क न लगाए होने पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। बाद में मास्क न पहने होने के कारण उनका चालान काट दिया गया। चालान की रसीद लेकर सपा नेता वहां से बाइक की ओर बढ़े और बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने उनको उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार देर शाम राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र की है। कुछ ही देर में रेउसा में सपाईयों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस स्थिति को संभाल रही है। सीतापुर जिले के रेउसा की घटना बताया जाता है कि सपा नेता एवं सेउता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अजयपुर के रहने वाले बिलाल खान अपने साथी हाजी बाबू के अंतिम संस्कार से जबरपुरवा गांव गए थे। वहां से लौटते वक्त रेउसा चौराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उनको रोका। पुलिस ने बिलाल ...