Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर में डिप्टी सीएम मौर्य की मौजूदगी में 732 करोड़ की जिला योजना पास

कानपुर में डिप्टी सीएम मौर्य की मौजूदगी में 732 करोड़ की जिला योजना पास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जबरदस्त हंगामे के बीच कानपुर के प्रभारी मंत्री एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में करीब 732 करोड़ की जिला योजना को हरी झंडी मिल गई। इस दौरान जिला पंचायत के सदस्यों ने जहां शौचालयों और आवास के मामलों को उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। वहीं प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बजट न ला पाने वाले फिसड्डी साबित होने वाले विभाग और उनके अधिकारियों की जांच कराई जाए। कई योजनाओं में जांच के आदेश भी दिए साथ ही डिप्टी सीएम एवं प्रभारी मंत्री केशव मौर्य ने गौवंश केंद्र, पेयजल के साथ-साथ शौचालयों और आवास योजनाओं में गड़बड़ी के मामलों की जांच कराने के भी आदेश दिए हैं। इसके साथ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार कोरोना वायरल से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये भी पढ़ेंः अब हवाई जहाज में भी Wi-Fi, चला सकेंगे फेसबुक-ट्विटर और व्हाट्सएप इसलिए इसे बिल्कुल भी डरे न...
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या में कुलदीप सेंगर व दो पुलिस अफसर समेत 7 दोषी करार

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या में कुलदीप सेंगर व दो पुलिस अफसर समेत 7 दोषी करार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव में हुए रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया है। वहीं उनके भाई अतुल सिंह समेत सात अन्य लोग भी दोषी ठहराए गए हैं। बताते चलें कि इस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप समेत कुल 11 लोग आरोपी थे। इनमें चार को अदालत ने निर्दोष पाते हुए बरी कर दिया है। वहीं पूर्व विधायक कुलदीप, उनके भाई अतुल और पुलिस के दो अधिकारियों समेत चार लोगों को दोषी करार दे दिया है। इन सभी को अदालत ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में दोषी ठहराया है। अब मामले में दोषियों को सजा आने वाली 12 मार्च को सुनाई जाएगी। मामले में अपना फैसला सुनाते हुए जज ने कहा है कि यह मामले उनकी जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रायल था। इस मामले में जज ने सीबीआई की भी प्रशंसा की। कहा कि पीड़िता के वकील ने भी अच्छा काम किया है। दोषी और ...
कानपुरः FB पर ब्लाॅक की खुन्नस में छात्रा की अश्लील फोटो की थी वायरल, गिरफ्तार

कानपुरः FB पर ब्लाॅक की खुन्नस में छात्रा की अश्लील फोटो की थी वायरल, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कैंट इलाके में स्थित एक कान्वेंट स्कूल की 9वीं की छात्रा का एडिट अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, छात्रा की फोटो को कट करके हाफ न्यूड शॉट बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया था। छात्रा का फोटो वायरल होते ही स्कूल से लेकर साथी छात्राएं भी हैरान रह गई थीं। उधर, स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को स्कूल से निकाले जाने का नोटिस थमा दिया था। मामला उस वक्त संज्ञान में आया था, जब पीड़िता के परिवार के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। आरोपी अमान असलम को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले को देख रहे साइबर क्राइम प्रभारी एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया है कि इंस्ट्राग्राम की आइडी के आधार पर आपरेट करने वाले आरोपी शख्स अमान असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि गिरफ्तार करने के बाद उसे पूछताछ के लिए शहर के अनवरगंज ...
कानपुरः कान्वेंट की छात्रा के एडिट अश्लील फोटो वायरल, स्कूल ने निकाला

कानपुरः कान्वेंट की छात्रा के एडिट अश्लील फोटो वायरल, स्कूल ने निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के एक कान्वेंट स्कूल की 9वीं की छात्रा के फोटो एडिट करके उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं में यह खबर फैलते ही स्कूल प्रबंधन को भनक लगी। कहा जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने बिना जांच के छात्रा को स्कूल से निकाल देने का नोटिस दे दिया है। पीड़ित छात्रा के परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि फोटो को किसने एडिट करके यह काम किया है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छानबीन में जुटी पुलिस साइबर क्राइम सेल बताया जाता है कि कानपुर शहर के कैंट स्थित एक कान्वेंट स्कूल की 9वीं की छात्रा की फोटो को हाफ कट करके एडिट किया गया। फोटो को न्यूड फोटो से जोड़ दिया गया। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाकर वायरल कर दिया गया। बताते हैं कि छात्रा के नाम से एकाउं...
ब्रेक्रिंग न्यूजः मंत्री के एस्कार्ट की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी लखनऊ रेफर

ब्रेक्रिंग न्यूजः मंत्री के एस्कार्ट की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी लखनऊ रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज हुए एक सड़क हादसे में राज्य सरकार के एक मंत्री के एस्कार्ट में चल रही जिप्सी में सवार 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। चारों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रदेश सरकार के मंत्री अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इसी बीच ट्रक ने उनकी जिप्सी में टक्कर मार दी। टक्कर से चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना हरदोई जिले में सुबह लगभग साढ़े 4 बजे हुई। बरेली से लखनऊ जा रहे थे मंत्री अजीत पाल बताया जाता है कि यूपी सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल आज तड़के सुबह बरेली से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान उनके एस्कार्ट में चल रही पुलिस जिप्सी को सुबह करीब साढ़े 4 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा संडीला के बस स्टैंड चौराहे पर हुआ। ये भी पढ़ेंः अपडेटः थानाध्यक्ष न...
दिल्ली में हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, इन जिलों में भेजा गया फोर्स

दिल्ली में हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, इन जिलों में भेजा गया फोर्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश की राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ भड़की हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अलर्ट हो गई है। यूपी के संवेदनशील शहरों के साथ-साथ राजधानी दिल्ली से लगने वाले शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी से कई पुलिस अधिकारियों को भेजते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील जिलों में पीएसी तैनात कर दी गई है। बताते चलें कि सीएए को लेकर यूपी में पहले भी हिंसा हो चुकी है। यहां कई जिलों में स्थिति संवेदनशील बनी है। ऐसे में दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद सरकार ने सुरक्षा के एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लखनऊ-कानपुर और पश्चिमी यूपी पर पैनी नजर यूपी में राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर तथा पश्चिमी यूपी के बागपत, मेरठ और अलीगढ़ जैसे जिलों में हिंसा हो चुकी है। इतना ही नहीं कई जिलों में प्रदर्शन अब भी हो रहे है...
कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही बांगरमऊ सीट अब खाली हो गई है। इस सीट पर अब उप चुनाव होगा। विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सेंगर की सदस्यता उसी दिन से ही समाप्त हो गई है जिस दिन सजा सुनाई गई थी। अब अधिसूचना के अनुसार 20 दिसंबर 2019 से उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट को खाली माना गया है। दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट ने सुनाई थी सजा बताते चलें कि अदालत ने कुलदीप सेंगर को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सेंगर को 1 अगस्त 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था। वह उन्नाव में 2017 के दुष्कर्म प्रकरण में दोषी पाए गए हैं। अब आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 20 दिसंबर को ...
कानपुर में यूनिवर्सिटी की खो-खो टीम कैप्टन ने हाॅस्टल में सुसाइड की

कानपुर में यूनिवर्सिटी की खो-खो टीम कैप्टन ने हाॅस्टल में सुसाइड की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार को कानपुर यूनिवर्सिटी की खो-खो कैप्टन डीजीपीजी कॉलेज की छात्रा ने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब पास के कमरे में रहने वाली छात्रा ने देर तक रूम न खुलने पर दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं आया तो साथी छात्रा ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर छात्रा का शव लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें खुद को ही अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उधर, फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी छात्रा बताया जाता है कि लखीमपुर खीरी की शांतिनगर कालोनी में रहने वाले जनरल मर्चेन्ट कारोबारी ब्रजेश मिश्र की बेटी इशिता मिश्रा (20) कानपुर के दयानंद गर्ल्स कॉलेज से बीएससी कर रही थी। वह बीएससी में दूसरे वर्ष की छात...
उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडे सस्पेंड, बांदा-प्रतापगढ़ भी हटे, 13 IAS तबादले

उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडे सस्पेंड, बांदा-प्रतापगढ़ भी हटे, 13 IAS तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में तगड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र पांडे को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाते हुए सरकार ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह मंडलायुक्त की जांच में कंपोजिट स्कूल ग्रांट घोटाले में दोषी पाए गए हैं। इसी के बाद उनपर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। 8 अन्य जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए वहीं बांदा के डीएम हीरा लाल समेत 13 अन्य आईएएस अधिकारियों को भी हटा दिया गया है। आईएएस रवींद्र कुमार को उन्नाव का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह अबतक कन्नौज जिले के जिलाधिकारी थे। अब उनको उन्नाव का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अमित बंसल बने बांदा के नए जिलाधिकारी इसके अलावा बांदा के जिलाधिकारी हीरा लाल ...
रेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपी ने फांसी लगाई

रेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपी ने फांसी लगाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से रेप करके फरार हुए आरोपी ने मुकदमा दर्ज होते ही फांसी लगाकर जान दे दी। वारदात के बाद रातभर घर से गायब रहने के बाद आरोपी का शव अगले दिन गांव के बाहर फांसी पर लटकता हुआ मिला। इस आरोपी ने गांव की एक किशोरी से रेप किया था। घटना के वक्त घर में लड़की अकेली थी। वहीं आरोपी और पीड़िता दोनों की मां साथ-साथ काम करने दूसरे गांव गई थीं। शाम को मां घर पहुंची तो बेटी ने आप बीती सुनाई। अब लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर लौटी मां को पीड़िता ने बताई थी आपबीती बताया जाता है कि कानपुर देहात जिले के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी प्रभात (15) ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर उससे रेप किया। बताते हैं कि बाद में धमकी देकर वहां से फरार हो गया। लड़की ने डर में किसी से कुछ नहीं कहा। शाम को मां घर लौटी तो उसने बे...