Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। जबकि कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होने के बाद सपा नेताओं में खुशी की लहर है। दरअसल, कन्नौज से अखिलेश यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। 2022 में जीते थे मैनपुरी की करहल सीट इससे पहले सपा मुखिया ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से भी चुनाव जीता था। इसलिए इसे लेकर चर्चा काफी तेज थी कि अखिलेश विधायक बने रहेंगे या फिर सांसद बने रहने को विधायकी छोड़ेंगे। ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..  ...
क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : UP Politics : यूपी में सियासी हलचल जारी है। भाजपा को मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़े राजनैतिक उलटफेर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी यूपी में मिली बड़ी हार के कारणों का व्यापक स्तर पर मंथन कर रही है। पार्टी संगठन लगातार हार की वजह तलाश रहा है। आज राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गलियारों में एक खबर बड़ी चर्चा में है। चर्चा यह है कि क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है? CM Yogi की बैठक में दोनों डिप्टी CM नहीं दरअसल, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल की बैठक ली। इसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य इस समय दिल्ली में हैं। यही वजह है कि यूपी की सियासत में उलटफेर को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। भाजपा की UP में हार के बाद बदलाव की चर्चाएं आपको बता दें कि कल दिल्ली में भाजप...
कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..

कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी से सांसद चुनी गईं अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई है। कंगना दिल्ली के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बोर्डिंग कर रही थीं। बताते हैं कि कंगना के किसानों पर दिए विवादित बयान को लेकर महिला जवान नाराज थी। इसलिए उसने ऐसा किया। उधर, सीआईएएस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जवान के सस्पेंड होने की खबरें आ रही हैं। हिमाचल से दिल्ली जाते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटना जानकारी के अनुसार मंडी से जीतकर सांसद बनी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारा गया है। थप्पड़ सीआईएएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा। ये भी पढ़ें : Actress कंगना का दिलजीत पर Vulgar कमेंट्स, कहा- ‘जिनकी तू चाट-चाट के.. बताते हैं...
बिना नीतीश-चंद्रबाबू के मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री, BJP बहुमत से दूर

बिना नीतीश-चंद्रबाबू के मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री, BJP बहुमत से दूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कल आ चुके हैं। स्थिति देर रात स्पष्ट हो गई है। बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े 272 से दूर है। ऐसे में बीजेपी बिना नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सरकार नहीं बना सकती है। इसलिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है। हालांकि, एनडीए की कुल सीटें 292 हैं जो सरकार बनाने के लिए बहुमत से ज्यादा है, लेकिन यह भी तय है कि अब सहयोगी दलों का बीजेपी को पहले से ज्यादा ख्याल रखना होगा। उनकी अपेक्षाएं ज्यादा होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना सहयोगियों के बीजेपी सरकार ज्यादा चल या दौड़ नहीं पाएगी। नीतीश-चंद्रबाबू के बिना सरकार नहीं दरअसल, बीजेपी समर्थित एनडीए (NDA) यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कुल 41 पार्टियां हैं। इसमें बीजेपी के बाद सबसे ज्यादा सीटें तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी (TDP) को मिली हैं। आंध्र प्...
अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील

अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Amroha : अमरोहा जिले के गजरौला में आज एक बेहद खलबली वाला घटनाक्रम सामने आया है। उड़ीसा के आब्जर्वर के कढ़ाई पनीर में मुर्गे की हड्डी निकलने से हड़कंप मच गया। शिकायत पर डीएम से लेकर एसडीएम तक एक्टिव मोड पर आ गए। तुरंत ही अधिकारियों की टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू हो गई। इसके बाद दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर स्थित गजरौला के उक्त होटल हवेली को सील कर दिया गया। साथ ही खाने और हड्डी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। अलमोड़ा से दिल्ली जा रहे थे उड़ीसा के आब्जर्बर जानकारी के अनुसार उड़ीसा के आब्जर्वर श्रीश कुमार (सीनियर पीसीएस) अपने परिवार के साथ अलमोड़ा से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार को रास्ते में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर वह हवेली होटल पर खाना खाने के लिए रुके। उनके साथ उनके बेटे हर्ष भी थे। ये भी पढ़ें : UP : समाज को झकझोरने वाली खबर, करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों क...
UP : समाज को झकझोरने वाली खबर, करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव टाॅप फ्लोर के तपते कमरे में मिले

UP : समाज को झकझोरने वाली खबर, करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव टाॅप फ्लोर के तपते कमरे में मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से एक दिल झकझोर देने वाली ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। ऐसी भीषण गर्मी कि जिसमें AC भी फेल हो रहे हैं, उसमें एक करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव घर के टाप फ्लोर पर तपते कमरे में पड़े मिले। दोनों बहनें एक जर्जर कूलर के सहारे गर्मी में जिंदगी गुजार रही थीं। वहीं नीचे ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर दो अन्य परिवार रहते हैं। दोनों में दो-दो एसी लगे हैं। ये बातें हम नहीं कह रहे, बल्कि पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल में सामने आई हैं। घटनाक्रम कानपुर शहर के पाॅश इलाके पांडु नगर का है। कानपुर के पाश इलाके पांडुनगर का मामला जानकारी के अनुसार पांडुनगर में रहने वाले पब्लिशिंग हाउस के मालिक आलोक सिंह का बंगला है। ग्राउंड फ्लोर पर उनके भाई का परिवार रहता है। आलोक फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं। इसी बंगले के टाॅप फ्लोर पर एक हाॅलनुमा कम...
यूपी में 7वें चरण में सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान

यूपी में 7वें चरण में सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की सूचना हैं। ऐसे बूथों पर मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। गोरखपुर में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। वाराणसी समेत यूपी की इन सीटों पर मतदान सुबह 9 बजे तक यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर कुल मतदान 12.94% हुआ है। बताते चलें कि आज अंतिम चरण में कई दिग्गज मैदान में हैं। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनकी सरकार के तीन मंत्री भी चुनावी मैदान में है। https://samarneetinews.com/7thphase-voting-on-13-seats-including-varansi-tomorrow/ यूपी की जिन 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें यूपी की वाराणसी, गोरखपुर, घोसी, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और रॉ...
यूपी की बड़ी खबर : बीजेपी सांसद ब्रजभूषण के बेटे के काफिले ने 3 को रौंदा, दो की मौके पर मौत और..

यूपी की बड़ी खबर : बीजेपी सांसद ब्रजभूषण के बेटे के काफिले ने 3 को रौंदा, दो की मौके पर मौत और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गोंडा में आज भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और बीजेपी उम्मीदवार करणभूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद दिया। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के पास बुधवार को हुआ है। घायल महिला मेडिकल कालेज रेफर हादसे के बाद एस्कॉर्ट में चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़कर उसमें सवार लोग मौके से भाग गए। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। ये भी पढ़ें : UP : जयमाल पर दूल्हे ने जबरन दुल्हन को किया KISS, फिर दोनों पक्षों में चलीं लाठियां और.. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर लवकुश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि वह नवाबगंज के सिरसा खैरगाढ़ा का है। मौके पर बड़ी संख्या मे...
UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..

UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बोदला-बिचपुरी रोड पर एक हाॅस्पिटल की ऊपरी मंजिल पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यानी नीचे अस्पताल चल रहा था और ऊपर सेक्स रैकेट। बताते हैं कि जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। इनमें सेक्स रैकेट संचालक भी शामिल हैं। पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग की टीम भी इस छापे में मौजूद रही। 3 पुरुष और 5 युवतियां पकड़ीं.. जानकारी के अनुसार आगरा शहर के जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड पर मृत्युंजय हॉस्पिटल है। इसके ऊपर फ्लैट बने हुए हैं। दूसरी मंजिल पर अमर सिंह नाम के व्यक्ति ने फ्लैट किराए पर लिए थे। बताया जा रहा है कि इन फ्लैट में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-...
यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। फिर उसी बस पर पलट गया। इससे बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई। 25 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में जुटी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली। https://samarneetinews.com/big-painful-news-massive-fire-in-gujarat-24-people-died/ बस पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर थे, जबकि कुछ एक ढाबे पर बैठे खाना खा रहे थे। बस सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के लगभ...