Wednesday, July 1सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Lakhimpur: भ्रष्टाचार-साढ़े 3 करोड़ में बनी टंकी पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फटी-अखिलेश यादव ने कसा तंज

Lakhimpur: भ्रष्टाचार-साढ़े 3 करोड़ में बनी टंकी पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फटी-अखिलेश यादव ने कसा तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी में साढ़े 3 करोड़ से बनी टंकी पहली बार ट्रायल के लिए पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फट गई। तेज धार से गांव के लोगों का काफी नुकसान भी हुआ। साथ ही योजना में भ्रष्टाचार की पोल भी खुल गई। जलजीवन मिशन को लेकर विपक्ष कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है। अब इसका उदाहरण भी सामने आ रहा है। अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है। 6 महीने पहले बनी, ट्रायल में ही गुब्बारे की तरह फटकर गिरी दरअसल, मामला लखीमपुर खीरी जिले के शेखपुर गांव का है। वहां लगभग 6 महीने पहले जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनी थी। शनिवार को टंकी में पहली बार पानी भरा गया। दोपहर को तेज धमाके के पानी की टंकी फटी और चारों और पानी ही पानी फैल गया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। बीटीएल ने कराया काम, ग्रामीण बोले-मानक विरुद्ध था काम कुछ लो...
Lucknow: गायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR..पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी का मामला

Lucknow: गायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR..पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए सरकार को दोषी ठहरा रहीं गायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ में एफआईआर हुई है। दरअसल, अंबेडकर नगर की रहने वालीं लोक गायिका नेहा ने सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। साथ ही सरकार की कमियां गिनाईं थीं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में हुई FIR रविवार को गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल का कहना है कि शिकायतकर्ता ने तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट ये भी पढ़ें: ‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा की है। कहा है कि नेहा के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानी ...
यूपी की बड़ी खबर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर करणी सेना का हमला, पथराव-टायर फेंके

यूपी की बड़ी खबर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर करणी सेना का हमला, पथराव-टायर फेंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर करणी सेना ने हमला किया है। यह हमला अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर तब हुआ जब सांसद बुलंदशहर में दलित उत्पीड़न पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। करणी सेना के लोगों ने सांसद के काफिले की टायर फेंके और पथराव भी किया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ओकेंद्र राणा नाम के व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर मुकदमा लिखा जा रहा है। चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। बुलंदशहर जाते समय काफिले पर हमला पुलिस ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को वापस आगरा लौटा दिया है। सपा सांसद के काफिले में 25 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। बताते हैं कि काफिले जैसे ही अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पहुंचा तो राजपूत करणी सेना के लोगों ने टायर फेंकते हुए पथराव कर दिया। किसी तरह सपा सांसद जान बचाकर वहां स...
UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 54 लाख बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। यूपी बोर्ड ने प्रेसकांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया है। 10वीं में जालौन के यश और 12वीं प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टाॅप किया है। 10वीं में 90.11 % और इंटर में 81.15 % रिजल्ट 10वीं में 91.11% परीक्षार्थी पास हुए हैं। जालौन के उमरी गांव यश ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83 % अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं  वह उमरी गांव के श्रीमति रसकेंद्रीय इंटर कालेज के छात्र हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 % परीक्षार्थी पास ...
UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं 

UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की बेटी सांभवी तिवारी यूपीएससी 2024 की परीक्षा पास कर आईएएस बन गई हैं। सांभवी ने यूपीएससी परीक्षा में 445वीं रैंक हासिल की है। दरअसल, सांभवी बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के भुजरख गांव के शिव सहाय तिवारी की नातिन हैं। सांभवी के पिता सुशील तिवारी उत्तराखंड में प्राइवेट शिक्षक हैं। ननिहाल में परिवार में छाईं खुशियां वह शुरू से ही उत्तराखंड में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। इससे पहले पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय से बीटेक तक की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। बताते हैं कि घर में रहते हुए बिना किसी बिना कोचिंग पहले प्रयास में सफल कोचिंग के पहले प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके बाबा शिव सहाय का कहना है कि उनकी पौत्री परिवार की इकलौती संतान है। दोपहर में नातिन ने खुद फोन करते हुए अपनी उपलब्धि की जानकारी परिजनों को दी। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: ...
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 26 पर्यटकों की मौत-कई घायल 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 26 पर्यटकों की मौत-कई घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: आज मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने कायराना हमला किया। इस आतंकी हमलों में 26 पर्यटकों की मौत की बात कही जा रही है। कई घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवादी हमले के जिम्मेदार लोगों को छोड़ेंगे नहीं। पहलगाम में पर्यटकों को बनाया निशाना उधर, गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब टूरिस्ट सीजन पीक पर है। पहलगाम पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है और आज वहां बडी़ संख्या में पर्यटक थे। ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बीते 60 घंटे से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी, अबतक 5 जवान शहीद तभी छिपकर बैठे आतंकियों ने हम...
UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम..

UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UPSC 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सिविल सेवा परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हांसिल करते हुए इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने शहर और देश का नाम रोशन कर दिया है। सिविल सेवा का अंतिम परिणाम जारी बताते चलें कि अबकी बार 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) में चयनित किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में देर रात 11 DM समेत कुल 33 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने पहला स्थान पाया है। वहीं हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान हांसिल किया है। उनके चयन से परिवार बेहद खुश है। ये भी पढ़ें: ...
बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली, 10 दिन बाद थी शादी

बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली, 10 दिन बाद थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्यार के नाम पर एक दरिंदे ने हैवानियत का खूनी खेल खेला। पिता और बहन के सामने युवती कीसरेराह गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। युवती अपनी छोटी बहन और पिता के साथ शादी की खरीददारी करने जा रही थी। हत्यारा इसके बाद खुद ही भागकर थाने पहुंच गया। वहां चिल्लाकर बताने लगा कि युवती को मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। 10 दिन बाद थी भावना शर्मा की शादी जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नगीना क्षेत्र के करौंदा चौधर गांव में वेद प्रकाश शर्मा की बेटी 25 भावना उर्फ निशु नूरपुर के एक कालेज में बीएड की छात्रा थीं। वह पढ़ाई में होनहार थीं। रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपने पिता और छोटी बहन आकांक्षा के साथ बाइक से अपनी शादी की खरीददारी करने जा रही थीं। गांव बढ़ापुर के पास जैसे ही तीनों लोग पहुंचे। ...
यूपी में बड़ा दर्दनाक हादसा, दूल्हे के 3 भाइयों समेत 6 की मौत-सीएम योगी ने जताया शोक

यूपी में बड़ा दर्दनाक हादसा, दूल्हे के 3 भाइयों समेत 6 की मौत-सीएम योगी ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार रात एक भीषण हादसा हो गया। बारातियों को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें दूल्हे के तीन भाई भी शामिल हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। कार में सवार थे दूल्हे के 3 भाई भी मृतकों के नाम कुशीनगर के नरायनपुर चरगहा के सगे भाई हरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, कार चालक ओमप्रकाश तथा सगे भाई रंजीत और मुकेश, रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा निवासी भीम लक्ष्मण यादव बताए जा रहे हैं। इनमें 3 सगे भाई युवक के चचेरे भाई हैं। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के पडरौना पनियहवा मार्ग पर भुजौली शुक्ल गांव के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। परिवार में मचा कोहराम, दो घायल हुए रेफर वहीं...
अखिलेश यादव ने कहा- करणी नहीं, योगी सेना ने किया सपा सांसद के घर हमला-फंडिंग सरकार ने की

अखिलेश यादव ने कहा- करणी नहीं, योगी सेना ने किया सपा सांसद के घर हमला-फंडिंग सरकार ने की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर आगरा पहुंचे। वहां सांसद से मुलाकात के साथ ही परिजनों से भी भेंट की। उन्हें पूरी तरह साथ होने का भरोसा दिलाया। अखिलेश यादव ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा सांसद सुमन के घर पर हमला अचानक नहीं हुआ। यह पूरी योजना बनाकर साजिश के तहत किया गया। कहा कि हमला करने वाली करणी सेना नहीं, बल्कि योगी सेना थी। कहा कि हमले की फंडिंग यूपी सरकार ने की थी। कहा, पीडीए को डराने के लिए ऐसा हमला कराया पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हमले कराकर प्रदेश सरकार पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) को डराना चाहती है। सपा सांसद के संजय प्लेस स्थित आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि वह कोई प्रदर्शन करने नहीं आए हैं। न ही कोई ताकत दिखाने आए हैं। कहा कि अपने पार्टी नेता के घर आए हैं। 'निषाद वीरांगना...