Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लागू हुआ दो दिन का लाकडाउन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। इससे पहले शनिवार का लाकडाउन खत्म किया गया था। अब रविवार को भी लाकडाउन नहीं लागू होगा। प्रदेशभर में अब पहले की तरह बस साप्ताहिक बंदी होगी। बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 में रविवार की बंदी लागू की गई थी, लेकिन इस अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आर्थिक तेजी के लिए अहम कदम उठाया गया है। सुरक्षा संग आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी तेज करने को कहा है। सीएम योगी ने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ को लेकर लोगों को खासतौर पर जागरुक किया जाए। ये भी पढ़ें : SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्...
Update_SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई

Update_SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सुशांत सिंह केस में शक के दायरे में आईं उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को आखिरकार आज मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि, रिया की गिरफ्तारी की संभावना कई दिनों से चल रही थी। यह तय माना जा रहा था कि रिया को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। भाई शौविक पहले हो चुका गिरफ्तार वहीं रिया को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  बता दें कि रिया का भाई शोविक और सुशांत सिंह का मैनेजर सैम्युल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। वहीं रिया से हिरासत में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि रिया को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। बिहार के डीजीपी ने कही बड़ी बात ऐसे में रिया की गिरफ्तारी को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार के डीजीपी ने रिया की ...
यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पैंड

यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मंगलवार को यूपी से बड़ी खबर सामने आई है। कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षिक को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने सस्पैंड रहने के दौरान एसएसपी प्रयागराज रहे अभिषेक दीक्षित अब डीजीपी दफ्तर से अटैज रहेंगे। दरअसल, आईपीएस अभिषेक पर एसएसपी रहते हुए प्रयागराज में काफी अनिमित्ताएं बरतने के आरोप हैं। लगातार उठ रहे थे कार्यशैली पर सवाल बताते हैं कि उनपर अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने के साथ भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप हैं। ये भी पढ़ें : महाराजगंज के डीएम समेत पांच अफसर निलंबित, IAS समेत 2 तबादले कई आरोपों के अलावा उनके समय में हुए अंधाधुंध तबादलों को लेकर भी सवाल उठे। इसी बीच मामला उस वक्त फंसा, जब प्रयागराज के घूरपुर में सब्जी दुकानदारों की दुकानों को पुलिस गाड़ी से रौंदने वाले दरोगा को...
Bollywood Actress कंगना के घर पहुंचे कमांडो, सुरक्षा संभाली

Bollywood Actress कंगना के घर पहुंचे कमांडो, सुरक्षा संभाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच वाकयुद्ध के बाद केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी सुरक्षा दी है। इसके बाद मनाली में इस अभिनेत्री के घर के बाहर कमांडों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। सीआरपीएफ के जवान और कमांडों उनके आवास पर तैनात हो गए हैं। हिमाचल सरकार ने पहले से दे रखी है सुरक्षा हालांकि, इससे पहले हिमाचल सरकार ने कंगना रनौत को सुरक्षा दे रखी थी। हिमाचल पुलिस के जवान पहले ही उनके घर के आसपास तैनात थे। अब मंगलवार सुबह केंद्र की Y श्रेणी सुरक्षा के तहत कुल 11 सदस्यीय कमांडों और जवानों की टीम कंगना के घर पहुंची। जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही मनाली पुलिस के अधिकारी और आईबी के अधिकारी भी कंगना के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। बताते चलें कि कंगना से शिवसेना नेता से वाकयुद्ध के बीच 9 सितंबर को मुंबई जाने...
बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन

बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : आज सोमवार का दिन बांदा के लिए दुखद खबर लेकर आया। बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से बुंदेलखंड में शोक की लहर दौड़ गई। हर राजनीतिक दल के व्यक्ति ने अफसोस जाहिर किया। बांदा सीएमओ डा.एनडी शर्मा का कहना है कि जमुना प्रसाद जी लखनऊ में भर्ती हुए थे। उस वक्त उनकी पहली रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। इससे उनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में थे भर्ती बताया जाता है कि शहर के खिन्नीनाका मुहल्ला निवासी जमुना प्रसाद बोस का राजनीतिक सफर बहुत ही अहम रहा। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वह काफी करीब माने जाते थे। उनकी छवि बेहद ईमानदार नेता की रही। ये भी पढ़ें : Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के ...
Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के IAS सुशील कुमार मौर्य का SGPGI में निधन

Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के IAS सुशील कुमार मौर्य का SGPGI में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में जानलेवा हो चुके कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। आज सोमवार को कोरोना की चपेट में आए उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार मौर्य (53) का संजय गांधी पीजीआई में निधन हो गया। बताते हैं कि आज सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह यूपी सरकार के प्रशासनिक अधिकारी थे। दरअसल, भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद कार्यरत श्री मौर्य यूपी सरकार के प्रशासनिक अफसर थे। वह बस्ती के जिलाधिकारी भी रह चुके थे। 27 अगस्त से एसजीपीजीआई में थे भर्ती बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सुशील कुमार मौर्य को 27 अगस्त को लखनऊ संजय गांधी पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इसके बाद उनको कोविड हास्पिटल के आईसीयू में रखा गया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन वह 2010 में पीसीएस अध...
Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट – हार्टअटैक निकली पूर्व विधायक मुन्ना मिश्रा की मौत की वजह, चोट के निशान नहीं

Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट – हार्टअटैक निकली पूर्व विधायक मुन्ना मिश्रा की मौत की वजह, चोट के निशान नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में त्रिकौलिया पढ़वा में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान 3 बार के पूर्व विधायक रहे निवेंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। परिवार का आरोप था कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि, देर रात 3 डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। देर रात तक चले इस पोस्टमार्टम में मौत की वजह पूर्व विधायक को दिल का दौरा पड़ना आया है। परिजनों का था पिटाई से मौत का आरोप डाक्टरों का कहना है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। हालांकि, उनके बेटे का पिटाई के बाद इलाज चल रहा है। बताते चलें कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इनमें एक पक्ष पलिया का था। वहीं दूसरा निवेंद्र मिश्रा वाला पक्ष था। कब्जेदारी के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पूर्व विधायक की भी दूस...
Big News : मेडिकल कालेज की छत से कूदा बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित भाई, मौत

Big News : मेडिकल कालेज की छत से कूदा बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित भाई, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कन्नौज : कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत के भाई संजय राजपूत ने मेडिकल कालेज की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि उनकी मौत मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे गिरने के बाद सिर पर गंभीर चोटें आने से हुई है। घटना आज शुक्रवार की है। विधायक के भाई कोरोना संक्रमित होने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी होने पर विधायक समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 28 अगस्त को आई थी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव बताया जाता है कि भाजपा विधायक के भाई संजय राजपूत (45) की कोरोना जांच रिपोर्ट बीती 28 अगस्त को पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद वह अपने छिबरामऊ स्थित घर पर आइसोलेशन में थे। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर आज शुक्रवार को ही उनको तिर्वा मेडिकल कालेज ले जाया गया था। ये भी पढ़ें : Update : UP क...
SSR Case : सुशांत का मैनेजर मिरांडा और रिया चक्रवर्ती का भाई शोविक गिरफ्तार

SSR Case : सुशांत का मैनेजर मिरांडा और रिया चक्रवर्ती का भाई शोविक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले आज बड़ी कार्रवाई सामने आई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुशांत के मैनेजर मिरांडा और गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ड्रग्स से जुड़े इस पूरे मामले में एनसीबी ने आज ड्रग पेडलर बासित को अदालत में पेश किया था। अदालत ने 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा अदालत ने बासित परिहार को 9 सितंबर तक के लिए उसे एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद एनसीबी अब बासित को आरोपी शोविक और सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर दोनों से मामले में गहन पूछताछ कर रही है। दरअसल, शोविक ड्रग्स खरीदारी का बड़ा मास्टर बनकर सामने आया है। हालांकि, ड्रग्स खरीदने के बाद वह कहां पहुंचाता था कि इसकी जानकारी अबतक नहीं हो सकी है। ये भी पढ़ें : Update SSR case : रिया चक्रवर्...
Bollywood Actress कंगना रनौत ने POK से की थी मुंबई की तुलना, मिल रहे ऐसे जवाब

Bollywood Actress कंगना रनौत ने POK से की थी मुंबई की तुलना, मिल रहे ऐसे जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस वक्त एक के बाद एक बेबाक बयान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वह बड़े धाकड़ अंदाज में अपनी बात कह देती हैं। इसी के चलते कंगना का एक ट्वीट जबरदस्त चर्चा में है। इस ट्वीट में कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर डाली थी। इसके बाद कंगना सभी के टारगेट पर आ चुकी हैं। ट्रोलर्स ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सितारे भी कंगना को लताड़ से रहे हैं। कंगना के ट्वीट का अभिनेता सोनू सूद और रेणुका शहाणे ने जवाब भी दिया है। दरअसल, कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत के ट्वीट का जवाब दिया था। संजय ने कंगना पर मुंबई पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही उनको मुंबई वापस न लौटने तक की सलाह दे डाली। इस पर कंगना रनौत ने ट्वीट कर जवाब लिख दिया। ये भी पढ़ें : बालीवुड में जूनियर महिला को पोर्न देखने को फोर्स करता था कोरियोग्राफर, एफआईआ...