Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा PWD का बड़ा खेल, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धांधली

बांदा PWD का बड़ा खेल, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धांधली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में सड़कों का चौड़ीकरण खूब चर्चा में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में जेल रोड के चौड़ीकरण की है। साढ़े 7 करोड़ के भारी-भरकम बजट से इस 2.6 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों की नियत पर सवाल उठ रहे हैं। चौड़ीकरण में नियमों को दरकिनार कर दिया गया है। अधिकारियों में काम शुरू कराने में इतनी जल्दबाजी क्यों ? चौड़ीकरण से पहले पोल-ट्रांसफार्मर हटवाने को किया नजरअंदाज दरअसल, चौड़ीकरण शुरू करने से पहले विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। न तो इस रोड से बिजली के पोल शिफ्ट कराए गए, न ही ट्रांसफार्मर हटवाए गए। बल्कि यहां-वहां काम किया गया। कितना बजट स्वीकृत हुआ, कितना अवमुक्त, कितना जारी। इन बातों पर अधिकारी टालमटोल करते दिखाई दिए। एक तरफ सड़क बनाई तो दूसरी तरफ छोड़ी, काम भी गुणवत्ताविहीन अब ब...
यहां बाबू चला रहे महाप्रबंधक का दफ्तर…जलसंस्थान में मनमानी से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

यहां बाबू चला रहे महाप्रबंधक का दफ्तर…जलसंस्थान में मनमानी से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: चित्रकूटधाम मंडल में महाप्रबंधक का दफ्तर बाबू (क्लर्क) चला रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों महाप्रबंधक का तबादला हो गया था। वहीं एक्सईएन सेवानिवृत हो गए। ऐसे में मंडल के इकलौते सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार सत्संगी के पास मंडल के महाप्रबंधक का प्रभार है, जिनका पोस्टिंग चित्रकूट में है। ऐसे में जिले की पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित है। कई जगह से गंदे पेयजल आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं। इसकी बड़ी वजह है कि दफ्तर बाबुओं के भरोसे चल रहा है। चित्रकूट में तैनात AE के पास है चार्ज, मगर.. विभागीय सूत्रों का कहना है कि सहायक अभियंता का पोस्टिंग चित्रकूट में है। इसलिए वहीं आवास भी है। विभागीय के सूत्रों का कहना है कि प्रभारी महाप्रबंधक बांदा में नहीं रहते हैं, इसलिए दिक्कतें हो रही हैं। इसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। सूत्र बताते हैं कि बाबू अपनी मनमानी कर रह...
बांदा में बड़ी घटना, प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, परिजनों ने उसे भी पीटकर मार डाला

बांदा में बड़ी घटना, प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, परिजनों ने उसे भी पीटकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आज तड़के सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। फैलानी थाना के ग्राम महाबरा में एक युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां सबादा के युवक राहुल उर्फ मुर्शिद (28) पुत्र गया प्रसाद ने अपनी प्रेमिका जाकरीन (23) पत्नी इरफान की चाकू मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने उसे भी पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी पर डीआईजी अजय कुमार सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दोनों ओर से दर्ज कराई जा रही रिपोर्ट बताते हैं कि युवक के चाकू मारने पर युवती की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए। परिजनों और गांव के लोगों ने हत्या कर भाग रहे प्रेमी को पकड़ लिया। उसे बुरी तरह से पीटा। सूचना पाकर मौके पर ये भी पढ़ें: Lucknow: व्यापारी के बाथरूम में लगाया कैमरा, फिर अश्लील Video भेज मांगी 6 करोड़ फिरौती-ड्राइवर गिरफ्तार पहुंची प...
बांदा में रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर, 15 लोग घायल-4 गंभीर, चित्रकूट से फतेहपुर..

बांदा में रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर, 15 लोग घायल-4 गंभीर, चित्रकूट से फतेहपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: चित्रकूट से चली रोडवेज बस की बांदा के बिसंडा क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गई। 15 लोग घायल हो गए। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर डिपो की यह बस चित्रकूट से सवारियां लेकर लौट रही थी। हालांकि, हादसे के बाद बोलेरो सवार भाग निकले हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। चित्रकूट से फतेहपुर जा रही थी रोडवेज बस जानकारी के अनुसार, फतेहपुर डिपो की बस कर्वी से बिसंडा होते हुए फतेहपुर जा रही थी। रविवार दोपहर करीब 1 बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी बस स्टाप के पास बोलेरो से टक्कर हो गई। बोलेरो से टकराने के बाद बस शीशम के पेड़ से टकरा गई। https://samarneetinews.com/banda-jalsansthan-on-godstrust-sahab-is-sitting-providing-water-to-people-by-laggie-from-chitrakoot/ हाद...
सिक्का ढूंढने के चक्कर में तालाब में गिरा मासूम, 15 घंटे बाद मिला शव

सिक्का ढूंढने के चक्कर में तालाब में गिरा मासूम, 15 घंटे बाद मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सिक्का ढूंढने के चक्कर में एक मासूम बच्ची तालाब में गिर गई। करीब 15 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मनकापुरवा के बच्चादीन की बेटी 5 साल की जान्हवी शनिवार शाम छोटे भाई राहुल के साथ खेलने गई थी। छोटे भाई की बात नहीं समझ सके परिजन कहा जा रहा है कि तालाब किनारे बच्ची का सिक्का गिर गई। उसे ढूंढते हुए तालाब में गिर गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसे, दो भाइयों समेत चार युवकों की मौत-दो घायल हालांकि, छोटे भाई राहलु ने बताया कि वह तालाब में गिर गई है, लेकिन परिवार के लोगों को बच्चे की बात पर यकीन नहीं हुआ। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे। आज रविवार सुबह बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला। मृतका के पिता का ...
Banda: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप

Banda: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच बुंदेलखंड के बांदा के बीजेपी कार्यकर्ता ने लैटर बम सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र बांदा के भाजपा नेता अजीत गुप्ता का बताया जा रहा है, जिसे उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को लिखा है। इसमें फतेहपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष पर संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख वसूलने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसी किसी चिट्ठी की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा पत्र यह चिट्ठी कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री बांदा के अजीत कुमार गुप्ता की बताई जा रही है। चिट्ठी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को लिखी गई है। पत्र में लिखा है कि फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने 50 लाख रुपए संगठन में उचित दायित्व के नाम पर पार्टी फंड में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश...
बांदा में सड़कों का चौड़ीकरण सवालों के घेरे में…PWD अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल

बांदा में सड़कों का चौड़ीकरण सवालों के घेरे में…PWD अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़कों के चौड़ीकरण को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि करोड़ों के बजट को 31 मार्च से पहले ठिकाने लगाने की तैयारी है। सूत्रों की माने तो शहर को सुंदर बनाने के नाम पर करोड़ों के बजट का बंदरबांट करने का काम चल रहा है। जेल रोड पर जिस तरह से बिना पोल हटाए आधा-अधूरा काम हुआ, उसी तरह संकट मोचन मंदिर रोड पर चल रहे काम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बिना विद्युत पोल-ट्रांसफार्मर हटाए आधा-अधूरा चौड़ीकरण लोगों में चर्चा है कि शहर के जेल रोड क्षेत्र में अभी आधा-अधूरा चौड़ीकरण हुआ। चौड़ीकरण कैसा हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। करोड़ों का बजट किनारे लगा दिया गया। यहां तक कि सड़क भी पूरी नहीं बनाई गई। कहीं बनाई गई तो कहीं नहीं। इतना ही नहीं बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर बिना हटाए ही चौड़ीकरण पूरा दिखा दिया गया। PWD ...
बांदा में भीषण हादसे, दो भाइयों समेत चार युवकों की मौत-दो घायल

बांदा में भीषण हादसे, दो भाइयों समेत चार युवकों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों के बीच हुए भीषण हादसों में दो भाइयों समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी बाइकों पर सवार थे। परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक हादसा बबेरू और दूसरा गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। वहीं तीसरी दुर्घटना तिंदवारी क्षेत्र में हुई है। बबेरू में अज्ञात वाहन ने दोनों भाइयों की बाइक में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, बबेरू के अशोक नगर के रामगोपाल के बेटे अंशुल (19) बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। उनके साथ मौसेरे भाई राहुल (23) भी थे। दोनों बाइक से रात में नरैनी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन से टक्कर होने से घायल हो गए। बताते हैं कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवारों में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गिरवां क्षेत्र में भी बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने म...
तो क्यों न हों हादसे? शहर में ओवरलोड दौड़ रहे ई-रिक्शा

तो क्यों न हों हादसे? शहर में ओवरलोड दौड़ रहे ई-रिक्शा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ओवरलोडिंग बड़ी समस्या बनी हुई है। फिर चाहे बालू लदे ट्रक-डंफर की ओवरलोडिंग हो। या फिर आटो रिक्शा में सवारियां-सामान की ओवरलोडिंग। शहर में ई-रिक्शा ओवरलोड बालू के बोरे और दूसरे सामान लादे हुए खूब दिख रहे हैं और हादसे का कारण भी बन रहे हैं। कई बार यह आटो रिक्शा पलट रहे हैं। लोगों को भी अपनी चपेट में भी ले रहे हैं। मगर जिले के आरटीओ विभाग को ये दिखाई नहीं दे रहे। ये भी पढ़ें: भगवान भरोसे बांदा जलसंस्थान: चित्रकूट में बैठकर लाखों लोगों को लग्गी से पानी पिला रहे साहब https://samarneetinews.com/banda-jalsansthan-on-godstrust-sahab-is-sitting-providing-water-to-people-by-laggie-from-chitrakoot/  ...
बुंदेलखंड: भगवान भरोसे बांदा जलसंस्थान: चित्रकूट में बैठकर लाखों लोगों को लग्गी से पानी पिला रहे साहब

बुंदेलखंड: भगवान भरोसे बांदा जलसंस्थान: चित्रकूट में बैठकर लाखों लोगों को लग्गी से पानी पिला रहे साहब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बुंदेलखंड में पेयजल संकट और घर-घर पानी पहुंचाने को लेकर सरकारें क्या कुछ नहीं कर रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव-गांव में पेयजल संकट दूर करने के सख्त निर्देश हैं। बांदा मंडल का जलसंस्थान विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। महाप्रबंधक पद खाली है। प्रभारी जीएम/सहायक अभियंता चित्रकूट में बैठकर मंडल चला रहे हैं। सहायक अभियंता के पास GM का चार्ज, चित्रकूट में आवास ऐसे में जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक अभियंता चित्रकूट में बैठकर पूरे मंडल के लोगों को 'लग्गी से पानी पिलाना' वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। यही वजह है कि बांदा से लेकर बाकी जिलों में कहीं गंदा पानी पहुंच रहा है तो कहीं समय पर पानी नहीं पहुंच रहा है। पेयजल आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा हुई है। बांदा में कई जगह गंदे पानी और पेयजल आपूर्ति की दिक्कत दरअसल, कुछ महीने पहले बांदा जलसंस्थान के महा प्रबंधक पुरुषो...