Thursday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट

Big Breaking : कोविड अस्पताल से भागे गैंगरेप के दो आरोपी, चित्रकूट में हड़कंप मचा

Big Breaking : कोविड अस्पताल से भागे गैंगरेप के दो आरोपी, चित्रकूट में हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले से कोरोन संक्रमित गैंगरेप के दो आरोपी कोविड अस्पताल के बाथरुम की खिड़की तोड़कर भाग निकले। जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। घटना चित्रकूट जिले के खोह में बने कोविड अस्पताल की है। खास बात यह है कि दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में बीती 7 सितंबर को कोविड अस्पताल ले जाए गए थे। 2 सितंबर को गिरफ्तार, 7 को कोरोना संक्रमित मिले इतना ही नहीं 2 सितंबर को ही उनको पुलिस मुश्किल से गिरफ्तार कर पाई थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। उनकी तलाश में पुलिस और जेल पुलिस दोनों जुटे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल कोविड अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। ये भी पढ़े :  बांदा में गैंगरेप की बड़ी वारदात, मायके में बकरीद ...
बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी के.सत्यानारायण ने चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते साइबर क्राइम थाने का मंगलवार को बांदा पुलिस लाइन में फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में पहला मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आईजी सत्यानारायण ने इसके जल्द निस्तारण के आदेश दिए हैं। थाने का नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाया गया है। मंडल में साइबर थाने के खुलने से हाईटेक अपराध को रोकने में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। साइबर अपराधों पर लगाम के लिए बड़ा कदम बताते चलें कि चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में साइबर सेल तो संचालित हैं, जिनमें साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काम होता है, लेकिन साइबर अपराधों पर अभियोग पंजीकृत करना, विवेचनात्मक, कार्रवाई की दिशा में काफी कठिनाईयां होती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई आज बांदा पुलिस लाइन में मंडल का पहला साइबर अपरा...
Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड से कोविड-19 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को कोरोना हो गया है। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आ गई है। इसके बाद उनको तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया है। वहीं तुलसी पीठ को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं धार्मिक नगरी चित्रकूट में लोग संत रामभद्राचार्य को लेकर चिंतित हैं। बुखार की शिकायत पर हुई थी जांच बताया जाता है कि पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका सैंपुल लिया गया। लखनऊ से शुक्रवार रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद धर्मनगरी में खलबली मच गई। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित जगतगुरु को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ पहुंचाया गया। मध्यप्रद...
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा नैनी से चित्रकूट जेल में शिफ्ट

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा नैनी से चित्रकूट जेल में शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : संपत्ति के विवाद में गिरफ्तार भदोही के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में थे। माना जा रहा है कि उनको नैनी से इसलिए हटा दिया गया, ताकि वह अपने रसूख का इस्तेमाल न कर सकें। प्रयागराज प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को देर रात विधायक विजय मिश्रा को चित्रकूट जेल शिफ्ट कर दिया है। उधर, विधायक की बेटी सीमा मिश्रा ने पिता की जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप भी लगाए हैं। भारी सुरक्षा के बीच किया शिफ्ट बताते चलें कि रविवार को भदोही पुलिस द्वारा विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से लाकर अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उनको 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनको सुरक्षा की दृष्टि से भदोही जेल में न रखकर प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया...
IG बांदा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, व्यवस्था देखी

IG बांदा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, व्यवस्था देखी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण। निरीक्षण में  उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साफ-सफाई और अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करने की बात कही। आईजी के. सत्यनारयाण ने पुलिस लाइन का भ्रमण करते हुए वहां संचालित कोविड सेल, क्राइम ब्रांच, कंट्रोल रूम, डायल 112 का निरीक्षण किया। एसपी व अन्य अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान आईजी ने कहा कि अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही साफ-सफाई का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर उन्होंने डायल 112 के बारे में भी पूछतांछ की। कर्मचारियों से बात की। साथ ही क्राइम ब्रांच के दफ्तर को भी देखा। वहां लंबित मामलों के बारे में पूछा। साथ ही जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस पे...
बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं

बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः अभी दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। साथ ही अपने करीबियों से अनुरोध किया कि वे भी कोरोना की जांच करा लें। उसी दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए करीबियों से खुद की जांच कराने का निवेदन किया। बुंदेलखंड के बांदा में हालात कुछ अलग हैं। यहां करीबियों के कोरोना पाॅजिटिव होने के बावजूद माननीय कोरोना जांच से दूर हैं। यहां सांसद आरके सिंह पटेल के प्रतिनिधि एवं कार्यालय प्रभारी तथा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यालय प्रभारी समेत एक अन्य करीबी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बावजूद दोनों माननीयों की अबतक कोरोना जांच नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि न माननीयों ने इसे लेकर गंभीरता दिखाई और न ही स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अपन...
चित्रकूट : कर्वी कोतवाल समेत 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश

चित्रकूट : कर्वी कोतवाल समेत 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट में एससी/एसटी कोर्ट ने कर्वी कोतवाली प्रभारी समेत 8 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं। मामला में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़ा है। मामले में पुलिस पर आरोप है कि दबंगों से सांठगांठ करने के बाद पीड़ित युवक के घर से उसका ट्रैक्टर उठवा लिया। इसके बाद ट्रैक्टर छुड़वाने की मांग की गई। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि मामले में पुलिस अधिकारियों ने भी उसकी नहीं सुनी। तब उसने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी कोतवाली प्रभारी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वहीं मामला जनता के बीच भी सुर्खियों में है। पुलिस की दबंगों से साठगांठ को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। यह है पूरा मामला  बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर निवासी चंदन नाम के युवक का आरोप है कि ...
बांदा DIG दीपक कुमार की दो टूक, अब मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाहों पर होगी सख्ती

बांदा DIG दीपक कुमार की दो टूक, अब मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाहों पर होगी सख्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा डीआईजी दीपक कुमार कोरोना संकट को लेकर बेहद गंभीर हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को डीआईजी खुद शहर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की स्थिति देखने निकले। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरुक भी किया। इतना ही नहीं डीआईजी ने साफ कहा कि अगर लोग लापरवाही से बाज नहीं आए तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ेगी। क्यों कि ज्यादातर लोग अब भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। न मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। मास्क भी मुंह से नीचे लटकाकर रखते हैं। खुद स्थिति का जायजा लेने निकले डीआईजी बता दें कि डीआईजी खुद लगातार शहर और दूसरे जिलों में भी जाकर कोरोना संकट के बीच लोगों को न सिर्फ मिल रहे हैं बल्कि, जागरुक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही...
बांदा DIG दीपक कुमार के टाॅप-10 और कोविड-19 पर खास निर्देश

बांदा DIG दीपक कुमार के टाॅप-10 और कोविड-19 पर खास निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने जिले के अपर पुलिस अधीक्षक व सर्किल आफिसरों (सीओ) के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीआईजी दीपक के तेवर अपराध और कोविड-19 को लेकर काफी तल्ख दिखाई दिए। उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि सभी टाॅप-10 अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल पहुंचाया जाए। साथ ही कोई भी गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर बचने न पाए। आपराधिक प्रवत्ति के दबंग व्यक्तियों पर नजर रखी जाए। एएसपी और सीओ के साथ समीक्षा बैठक उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने में देरी न की जाए। अपराधियों पर तेजी के साथ लगाम कसी जाए। साथ ही नाली या जमीनी विवाद के छोटे से छोटे मामले को भी गंभीरता से लिया जाए, ताकि बात बढ़ने न पाए। इसके साथ ही डीआईजी बांदा ने अधिनस्थ अधिकारियों से कहा कि यह समय पुलिस को लिए दोहरी चुनौती वाला है। अपराध को रोकना पुलिस का का...
Covid-19: बांदा में गंभीर हुए हालात, आयुक्त-डीआईजी ने अधिकारियों की बैठक ली

Covid-19: बांदा में गंभीर हुए हालात, आयुक्त-डीआईजी ने अधिकारियों की बैठक ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ना लाजमी है। इसी के बीच आयुक्त गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार ने आज अधिकारियों के साथ कोरोना के बढ़ते केस से गंभीर होते हालात की समीक्षा की। ऐसे बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनसे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस बात पर भी विचार-विमर्श किया गया कि किन-किन नगरिये क्षेत्रों में कार्यरत टीमों पर इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्समीटर नहीं है। दरअसल, यह समीक्षा बैठक आयुक्त के आवास परिसर में हुई। इसमें डीएम-एसपी भी मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी दीपक कुमार ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कालेज में सभी लोगों को मास्क पहनना जरूरी किया जाए। मास्क सबसे जरूरी बचाव का उपकरण है। अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश साथ ही प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य कराया जाए। जो लोग मास्क नही...