Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

राम जन्मभूमि: इशारों में बोले मुख्यमंत्री योगी- जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

राम जन्मभूमि: इशारों में बोले मुख्यमंत्री योगी- जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः स्थानीय चंपा देवी पार्क में संत मोरारी बापू की रामकथा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों में कहा कि जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राम मंदिर मामले में सुनवाई पर इशारों में सीएम योगी ने कहा कि हम सभी का विश्वास है कि भगवान राम की शक्ति से आने वाले वक्त में बहुत अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम मर्यादा के आदर्श हैं और जीवन में जब भी कोई कष्ट होता है तो सभी को भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों से प्रेरणा मिलती है। कहा, हर घर-हर श्वांस में बसे हैं राम कहा कि भगवान राम प्रत्येक व्यक्ति के घर श्वांस में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जब दूरदर्शन पर रामायण प्रसारित हुई तो धारावाहिक बहुत ही लोकप्रिय हुआ। कहा कि तब भक्ति ही राष्ट्र की शक्ति बनी। कहा कि इसी भक्ति को प्रचारित करने संत मोरारी बापू विदेश भी ...
सीतापुरः मास्साब को भारी पड़ा क्लास में बीड़ी पीना, निलंबन की गाज

सीतापुरः मास्साब को भारी पड़ा क्लास में बीड़ी पीना, निलंबन की गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः जिले में एक मास्साब को क्लास में बैठकर बीड़ी पीना भारी पड़ गया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चला। इसके बाद अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया और मास्साब पर निलंबन का डंडा चल गया। यह मामला राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले का है। अब शिक्षा विभाग ही नहीं, बाकी महकमों और आम लोगों में भी मास्साब सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो बताया जाता है कि सीतापुर जिले में सोशल मीडिया पर क्लास में अध्यापक द्वारा बैठकर बीड़ी पीने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। शिक्षा विभाग की भद्द पिटने के बाद शिक्षा विभाग का भी ध्यान उस ओर गया। मामले में डिस्ट्रिक बेसिक एजुकेशन ऑफिसर अजय कुमार ने मीडिया को बताया है कि वीडियो की जानकारी होने पर मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाया गया और फिर आरोपी शिक्षक की पहचान कराई...
बड़ी खबरः बांदा के युवक का कंकाल चित्रकूट के जंगलों में मिला, अवैध संबंधों में कत्ल

बड़ी खबरः बांदा के युवक का कंकाल चित्रकूट के जंगलों में मिला, अवैध संबंधों में कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बांदा के लापता युवक के शव का कंकाल चित्रकूट में हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने स्वीकार किया है कि उसने युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को रजाई में लपेटकर साइकिल से ले जाकर देवांगना क्षेत्र में फेंक दिया था। हत्याकांड की रिपोर्ट बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में दर्ज हुई थी। बाद में चित्रकूट के कर्वी थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। बांदा के बिसंडा का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि बांदा के बिसंडा निवासी 22 साल के धीरज पुत्र रामचरन का कर्वी के कटरा गुदर गांव के रहने वाले ऊदल शर्मा की पत्नी से अवैध संबंध थे। दरअसल, महिला का मायका बरगढ़ गांव का है और युवक की वहीं उससे नजदीकी बढ़ी। वहां वह ट्रैक्टर चलाता था। बताते हैं कि बीती 7 जुलाई को धी...
भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनीं पार्टी की बागी विधायक आदिती सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के बहिष्कार के बावजूद आदिती उसमें न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि अपने विचार भी वहां रखे। भाजपा ने भी कांग्रेस विधायक पर मेहरबानी दिखाई और उनको स्काट के साथ ही विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराई है। अब कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को अदिति की विशेष सत्र में उपस्थिति को अनुशासनहीनता करार देते हुए उनके जवाब देने को कहा है। दो दिन में मांगा नोटिस पर जवाब बताते हुए उनसे जवाब मांगा है। साथ ही आदिती को दो दिन की समयसीमा जवाब देने को दी गई है। दो दिन में अगर बागी कांग्रेस विधायक आदिती जवाब नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति के बागी रु...
मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप

मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मेरठ के बागपत में एक महिला पुलिसकर्मी से रेप के मामले में पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया है कि उसने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप किया था। मौलवी का नाम जुबैर है और वह मामले में पहले खुद को बेगुनाह बता रहा था। अब पुलिस उसके खिलाफ दर्ज रेप के मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा रही है। मामले की जांच सीओ सिटी, बागपत कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला पुलिसकर्मी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तंत्र-मंत्र की आड़ में दरिंदे ने बनाया शिकार बताते चलें कि एक महिला पुलिसकर्मी ने बागपत शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर पर बीती 3 जुलाई 2018 से लेकर 30 सितंबर 2019 तक तंत्र-मंत्र करके लगभग पांच बार र...
हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर

हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः हज यात्रा 2020 के लिए 10 अक्टूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2020 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है। बताते हैं कि जल्द ही हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर आवेदन फॉर्म का प्रारूप भी अपलोड होगा। इच्‍छुक व्यक्ति इस वेबसाइट से फॉर्म और अन्य जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इस बार भी पासपोर्टधारक ही हज यात्रा को आवेदन कर सकेंगे। महरम कटेगरी में महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन महिलाएं बिना महरम के हज यात्रा पर सऊदी अरब जा सकती हैं। महरम कटेगरी में महिलाएं अपना आवेदन चार-चार के ग्रुप में भेज सकती हैं। प्रदेश के निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन पर लाटरी निकालकर चयन होगा। शुक्रवार को दिल्ली में हज कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न हुई। इसमें शामिल सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य इफ्तेखा...
कानपुर में पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस का जबरदस्त विरोध, नारेबाजी

कानपुर में पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस का जबरदस्त विरोध, नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः देश की पहली कारपोरेट ट्रेन आज लखनऊ से रवाना होने के बाद कानपुर पहुंची तो यहां उसे रेलवे यूनियन्स के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ट्रेन के संचालन के विरोध में प्रदर्शन किया। रेलवे यूनियन्स ने इसका विरोध रेल के निजीकरण को लेकर किया। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए साथ ही केंद्र सरकार मुर्दाबाद और रेल मंत्री मुर्दाबाद के साथ-साथ निजीकरण बंद करो, जैसे नारे भी लगाए। यूनियन के नेता मंडल अध्यक्ष कामरेड धीरेंद्र मौर्य, केंद्रीय उपाध्यक्ष कांति वर्मा, उपाध्यक्ष एसके वर्मा, सभी शाखाओं के शाखा मंत्री मनोज त्रिपाठी, सहायक शाखा मंत्री महेंद्र यादव, राजकुमार, संजय पटेल, सक्रिय कार्यकर्ता नदीम सरवार, मयंक सिंह, राजेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। बताते चलें कि तेजस को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ...
कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले छात्र-छात्रा के शव, प्रेमप्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले छात्र-छात्रा के शव, प्रेमप्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर छात्र-छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव आज शुक्रवार दोपहर कानपुर-इलाहाबाद ट्रैक पर पड़े मिले। लड़की की पहचान महाराजपुर के ही कुलगांव के रहने वाले राम प्रकाश की बेटी खुशबू के रूप में हुई है। वहीं लड़के का नाम मयंक बताया जा रहा है। इससे ज्यादा अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रसंग में ट्रेन से कटकर जान देने का लग रहा है। लड़की की पहचान उसके पास बैग में मिले कागजों से हुई है। वहीं लड़के ने हाथ में खुशबू नाम लिखी अंगूठी पहनी हुई थी। लड़के हाथ में मयंक लिखा हुआ है।  पुलिस से सूचना पाकर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को जांच के लिए भेजा जा...
बड़ी खबरः बांदा शहर में दिनदहाड़े रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर 50 हजार की लूट, अतिसुरक्षित क्षेत्र में वारदात

बड़ी खबरः बांदा शहर में दिनदहाड़े रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर 50 हजार की लूट, अतिसुरक्षित क्षेत्र में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एसपी आफिस से चंद कदमों की दूरी पर स्टेट बैंक के बाहर और जिला कोषागार के लगभग सामने दो बदमाशों ने एक रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर 50 हजार की नगदी लूट ली। हत्या की इस वारदात ने आम लोगों को हिलाकर रख दिया, इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, मृतक के बेटे ने एक हत्यारोपी को दौडा़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा रुपए लेकर भागने में सफल रहा। उधर, कोतवाली पुलिस अभी जांच की बात कहते हुए कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के रहने वाले कल्लू प्रसाद वर्मा यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। शुक्रवार को स्टेट बैंक के बाहर वारदात से हड़कंप आज शुक्रवार को दिन में वह पत्नी रामकली और छोटे बेटे चंद्रप्रकाश के साथ शहर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे। यह शाखा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर है और जिला कोषागार के ...
लखनऊ में सीएम योगी ने देश की पहली कारपोरेट ट्रेन ‘तेजस’ को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में सीएम योगी ने देश की पहली कारपोरेट ट्रेन ‘तेजस’ को दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः आज शुक्रवार को भारतीय रेल के इतिहास में नए युग की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेजस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही सुबह 9:55 बजे ट्रेन लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस दौरान ट्रेन की रवानगी के लिए लखनऊ स्टेशन पर बढ़-चढ़कर तैयारियां की गईं। पूजा-पाठ भी की गई। यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर रेड कारपेट भी बिछाया गया। सुबह लगभग 9 बजे चारबाग पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही ट्रेन के अंदर जाकर वहां यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं देखीं। पहले दिन ट्रेन से लगभग 400 यात्रियों के सफर करने की बात कही जा रही है। रेड कारपेट-फूलों की सजावट तेजस को फूलों से सजाया गया था और इस ट्रेन में कैप्टन से लेकर क्रू तक सभी महिलाएं हैं। खास बात यह है कि इनका ड्रेस कोड भी ब्‍लैक-यैलो कलर है। ट्रेन से यात्रा करने के लिए ...