Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों ने निकाली रैली

बांदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों ने निकाली रैली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटियां हैं तो सब कुछ है, बेटियां ही बेहतर कल की निशानी हैं। लड़का-लड़की में भेद करने की बजाय हमें बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला देना चाहिए। ये बातें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक डा राकेश रमण ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कहीं। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से इस मौके पर जागरुकता रैली भी निकाली गई। चिकित्सका विभाग के अधिकारी रहे मौजूद बांदा पैरामेडिकल कालेज एंड नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लड़का-लड़की एक समान आदि के नारे लगाते हुए रैली निकाली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संतोष कुमार ने बताया कि प्रदेश में जन्म के समय का लिंगानुपात चिंता का विषय है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा बीपी वर्मा ने बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक डा आरबी ग...
कानपुर में MBBS की छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, बैराज पर मिली  लावारिस स्कूटी

कानपुर में MBBS की छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, बैराज पर मिली लावारिस स्कूटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मूलरूप से झांसी की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा कानपुर में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। उसकी स्कूटी लावारिस हालत में कानपुर शहर के कोना थाना क्षेत्र में गंगा बैराज पर खड़ी मिली है। इसकी जानकारी होते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को कब्जे में लेकर छानबीन की। गोताखोरों को गंगा में उतारा गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया छात्रा के पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस को छात्रा के गंगा में कूदने की आशंका बताया जाता है कि गंगा बैराज के गेट नंबर-17 पर मूल रूप से झांसी जिले के के केके पुरी कॉलोनी में रहने वाले राम स्नेही सिंह की बेटी अमृता सिंह (24) की स्कूटी लावारिस हालत में पड़ी मिली है। बताते हैं कि छात्र...
कानपुर में फ्लाईओवर पर हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड गंभीर

कानपुर में फ्लाईओवर पर हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के जाजमऊ जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर गुरुवार को हुए हादसे में पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे बाइक सवार पुलिस के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ दूर आगे गाड़ी छोड़कर भागा चालक सूचना पर चकेरी थाना पुलिस के साथ एसपी क्राइम और एसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। मृतक सिपाही मेरठ के रहने वाले थे। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि मेरठ जिले के सुरूरपुर थाना क्षेत्र के पैथोली गांव के रहने वाले पंकज चौधरी (25) पुलिस में सिपाही थे और इस वक्त पीआरवी पर ड्यूटी कर रहे थे। वह 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग जाजमऊ चौकी की प...
बांदा-कानपुर मार्ग पर ललौली के पास दो ट्रकों की टक्कर, दोनों के चालकों की मौत, खलासी गंभीर

बांदा-कानपुर मार्ग पर ललौली के पास दो ट्रकों की टक्कर, दोनों के चालकों की मौत, खलासी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः बांदा से कानपुर जाने वाले मार्ग पर फतेहपुर जिले के ललौली के पास आज गुरुवार तड़के भीषणा हादसा हो गया। हादसा दतौली गांव के पास हुआ, जिसमें कोहरे के चलते तेज रफ्तार एक ट्रक और खाली डंपर टकरा गए। आमने-सामने हुई तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की टक्कर में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं एक ट्रक के खलासी को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। टक्कर से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहनों के परखच्चे ही उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कराकर कटर से वाहन कटवाकर शवों को बाहर निकाला। तीन घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा। बताते हैं ट्रक में बालू लदा था। वहीं डंपर खाली था और बालू लेने के लिए बांदा जा रहा था। दतौली गांव के पास हुआ भीषण हादसा दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन से हटवाया गया।...
बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा

बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार की सराहनीय कार्यशैली का लोहा महकमे के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ सरकार ने भी माना है। बीते कुछ माह में चित्रकूटधाम मंडल में रहते हुए उन्होंने कई ऐसे सराहनीय कार्य किए, जिनका कोई जोड़ नहीं है। फिर चाहे बात उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में दहशत का पर्याय बने 6 लाख के ईनामी दुर्दांत डकैत बबली कोल के पांव उखाड़ फेंकने की हो या प्रदेशभर में फैली सीएए हिंसा की आंधी में बुंदेलखंड में शांति की लहर बनाए रखने की। इस मौके पर बातचीत के दौरान डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि बुंदेलखंड में पुलिस शानदार ढंग से काम कर रही है। बताते चलें कि हाल की रिपोर्ट में बांदा मंडल में अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि आपराधिक वारदातें कम हुई हैं। डकैत उन्मूलन-सीएए जैसे मोर्चों पर नई मिसाल बनाई हर मोर्चे पर, मृदुभाषी और सौम्य ...
बांदा में छात्र-छात्राओं ने अनोखे ढंग से दिया बड़ा संदेश

बांदा में छात्र-छात्राओं ने अनोखे ढंग से दिया बड़ा संदेश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज व सेंट मेरी स्कूल में बुधवार को पढ़े बांदा-बढ़े बांदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी हीरालाल ने कहा कि राज्यपाल की प्ररेणा से सब पढ़े-सब बढ़े कार्यक्रम के तहत् इसका आयोजन हो रहा है। बच्चों की आकृति की जो तस्वीर उभरकर सामने आई, उसने सभी का मनमोह लिया। दोनों ही स्कूलों के बच्चे स्वअनुशासित नजर आए। सेंटमैरी और बजरंग कालेज में आयोजन कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को गंभीरता के साथ पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। सभी छात्रों-शिक्षकों ने इस दौरान 45 मिनट तक अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई की। इन दोनों स्कूलों की तस्वीरें कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर दोनों स्कूलों का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। बच्चों की आकृति देखते बन रही थी दोनों स्कूलों के बच्चे स्वअनुशासित ढंग से बैठे हुए थे। इस तरह बैठकर...
कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया

कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुधवार को कानपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज साकेत नगर मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम-CAA पर जहां विपक्ष को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने धरने पर बैठीं महिलाओं के पतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुद रजाई ओढ़कर घर में सो रहे हैं। वहीं पत्नियों को चौराहे-चौराहे बैठा दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि एक तो कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों के लोग देश की कीमत पर राजनीति कर रहे हैं और दूसरा महिलाओं को आगे कर दिया, जिनको पता नहीं कि सीएए क्या है। भ्रम फैलाने के लिए विपक्षी दलों को लिया आढ़े हाथ कहा कि विपक्ष में हिम्मत नहीं आंदोलन करने की, तो महिलाओं को आगे कर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की धमक देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के व...
बांदा में छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से बना दी जानदार कलाकृतियां

बांदा में छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से बना दी जानदार कलाकृतियां

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी कलाकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गईं कलाकृतियों का निर्णायकों और प्रधानाचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने निरीक्षण कर प्रोत्साहित किया। उक्त प्रतियोगिता में 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम स्थान पर प्रिया गुबरैले बीकाम तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर छात्र अमन बीए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर साक्षी सोनी, बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा रहीं। दो छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार छात्रा सना बीए प्रथम वर्ष व प्रिया सक्सेना, बीकाम द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके बाद डा विवेक पांडेय संयोजक मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा चुनाव पाठशाला और स्वस्थ निर्वाचन पद्धति के...
बांदाः DIG दीपक कुमार ने कहा, ‘प्रगति की राह में सही सूचनाओं का योगदान अमूल्य’

बांदाः DIG दीपक कुमार ने कहा, ‘प्रगति की राह में सही सूचनाओं का योगदान अमूल्य’

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के डीआईजी (पुलिस) दीपक कुमार ने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 78वीं आवृत्ति के दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि देश की तरक्की की राह में सही सूचनाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर चयनित सैंपल इकाइयों में घरेलू पर्यटन व परिवारों के माइग्रेशन की सूचनाएं निर्धारित अनुसूचियां में पूरी गंभीरता के साथ भरी जाएं। कहा कि देश में एनएसएसओ के आंकड़ों का महत्व किसी से छिपा नहीं है। डीआईजी ने दिया पुलिस सहयोग का भी भरोसा उन्होंने सहायक सांख्यिकी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सर्वे के बारे में विस्तार से चर्चा की। डीआईजी कुमार ने एनएसएसओ के गठन से लेकर अब तक योगदान को विस्तार से बताया। बताते चलें कि दो दिवसीय नेशनल सैंपल सर्वे के प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवा...
कानपुरः काकादेव में पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप

कानपुरः काकादेव में पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव थाना क्षेत्र में विजयनगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में छह दिन पहले मारपीट की एक घटना हुई थी। इसमें घायल युवक को पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया था। वहां गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी थी। इसी बीच आज बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। उधर, परिजन मृतक को घर से बुला ले जाने वाले युवक व उसके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर से बुला ले गया था पड़ोसी युवक बताया जाता है कि काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में बसंत शर्मा का परिवार रहता था। बताते हैं कि उनके बेटे दीपक (27) को पड़ोसी में रहने वाला युवक शंकर लगभग छह दिन पहले साथ बुलाकर ले गया था। इसके बाद विजयनगर स्थित रघुशीला गेस्ट हाउस में दीपक के साथ कुछ युवक...