Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

आज सुबह STF ने ढेर किया डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश फिरोज पठान

firoz pathan criminal shot dead in stf encounter

समरनीति न्यूज, डेस्कः आज सोमवार सुबह एसटीएफ आईजी अमिताभ यश के निर्देशन में यूपी टीम को बड़ी कामयाबी मिली। एक डेढ़ लाख के ईनामी बदमाश फिरोज पठान उर्फ फिरोज अब्दुल को मुठभेड़ में मार गिराया गया। उसके पास से एक कार्बाइन, 32 बोर पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। बताते हैं कि रायबरेली का मूल निवासी फिरोज बैंक डकैतियों समेत कई बड़ी लूट की वारदातों में शामिल रहा। कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ प्रयागराज में जाकर बस गया था। मुंबई में भी अड्डा बनाए था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। बताते हैं कि आज ईनामी बदमाश ने खुद को घिरा हुए देखकर एसटीएफ पर गोलियां चलाई थीं, जिसके जवाब में एसटीएफ की गोलीबारी में ढेर हो गया।

बस्ती के महादेवा बाजार में हुआ एनकाउंटर

बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के महादेवा बाजार इलाके में आज सोमवार सुबह करीब पौने 6 बजे एसटीएफ टीम ने डेढ़ लाख के ईनामी बदमाश फिरोज पठान को घेर लिया। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। इसपर बदमाश फिरोज ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ टीम ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि बदमाश फिरोज किसी से मिलने जा रहा था। इसी बीच एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तारी का प्रयास किया।

प्रयागराज-कौशांबी व फरेंदा में भी की वारदातें

कहा कि दो युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए थे। एक बाइक लेकर भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। बदमाश की गोली से एसटीएफ का भी एक जवान घायल है। बताते हैं कि ईनामी बदमाश फिरोज पठान के पास से 9 एमएम की कार्बाइन, 32 बोर पिस्टल और तमंचा मिला है। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बातचीत में बताया कि बदमाश मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला था। उसका परिवार कुछ साल पहले प्रयागराज में जाकर बस गया था।

मुंबई के ठाणे में भी बना रखा था एक अड्डा

उन्होंने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के फिरोज ने हाल ही में बैंक लूट की थीं। इसके अलावा कौशांबी में ग्राहक सेवा केंद्र समेत कई और जगह पर लूट की थी। बताया जा रहा है कि लूट के इन्हीं रुपए से उसने जबलपुर में जमीन खरीदी थी जहां घर बनाकर रहने जा रहा था। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के ठाणे में भी इस बदमाश फिरोज का एक अड्डा था। यूपी में वारदात करने के बाद अक्सर वहां भाग जाता था। बदमाश फिरोज के उपर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख और प्रयागराज रेंज से 50 हज़ार का ईनाम घोषित कर रखा था। इसकी जानकारी होने पर एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने एसटीएफ टीम को 2 लाख ईनाम देने की घोषणा करते हुए प्रशस्ति पत्र देने की बात कही है।

ये भी पढ़ेंः सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

ये भी पढ़ेंः उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडे सस्पेंड, बांदा-प्रतापगढ़ भी हटे, 13 IAS तबादले