Monday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पोर्न स्टार को देंगे 33 लाख रुपए

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पोर्न स्टार को देंगे 33 लाख रुपए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पोर्न स्टार को करीब 33 लाख रुपए चुकता करने होंगे। इस संबंध में अमेरिका की एक अदालत ने उनको आदेश दिया है। दरअसल, स्टॉर्मी डेनियल्स नाम की इस पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। वहीं दूसरी ओर ट्रंप इससे लगातर इंकार करते रहे हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार 41 साल की पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स ने ट्रंप पर मुकदमा ठोका था जो बाद में रद्द हो चुका है। ये भी पढ़ें : विमान में पोर्न वीडियो देख रहा था भारतीय पायलट, FBI ने गिरफ्तार कर नीचे उतारा, वीजा भी किया रद्द इसी मामले में कोर्ट ने ट्रंप को आदेश दिए हैं कि पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स ने जो पैसे मुकदमे के दौरान खर्च किए हैं उनका भुगतान ट्रंप को करना होगा। कैलिफोर्निया की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को डेनियल्स को 33 लाख रुपए देने के आदेश दिया ...
Bollywood : कुछ अलग ही बोल्ड-अंदाज में स्पाट हुईं Actress Nora Fatehi

Bollywood : कुछ अलग ही बोल्ड-अंदाज में स्पाट हुईं Actress Nora Fatehi

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अपने बेली डांस और हाट लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली बालीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर सुर्खियों में हैं। इस बार नोरा मुंबई के एक्सिस आफिस में स्पाट हुई है। इस दौरान ली गईं उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये फोटोज उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। फैंस इनको जमकर पसंद ही नहीं कर रहे, बल्कि लाइक भी दे रहे हैं। फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में नोरा ने यलो कलर का एक वन पीस पहना हुआ है जिसमें वह बेहद हाट लग रही हैं। उनकी खूबसूरती अलग ही दिख रही है। इस दौरान नोरा ने भी फोटोज क्लिक कराने में कोई कोताही नहीं बरती, बल्कि मीडिया के कैमरों को खूब पोज दिए। इस दौरान अपने बोल्ड अंदाज से लोगों पर जादू सा कर दिया। बता दें कि नोरा अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। ये...
बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और गंभीर हालत में पहले लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रहे थे। इसके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। बताते हैं कि आज हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। 73 साल के चेतन चौहान अमरोहा जिले के नौगंवा सादात विधानसभा से विधायक थे। रविवार दोपहर हुआ निधन बताते चलें कि यूपी सरकार में होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनको 11 जुलाई को कोरोना से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर हालत में एक दिन पहले ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। ये भी...
फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झूठे और धोखेबाजों की दुनिया में कमी नहीं हैं। फिर चाहे देश में हो या विदेश। असल जिंदगी हों या सोशल मीडिया की दुनिया। हर जगह ऐसे लोग भरे पड़े हैं जो झूठ की बुनियाद पर रिश्तें बनाकर धोखा देने से बाज नहीं आते। फेसबुक पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक विदेशी लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती करके राजधानी लखनऊ के एक लड़के से 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली है। युवती यूके की बताई जा रही है। हालांकि, यह जांच का विषय है कि लड़की यूके की है या भारत की ही किसी लड़की ने फेक आईडी बनाकर घटना को अंजाम दिया है। राजधानी लखनऊ से जुड़ा है मामला बताया जाता है कि यह पूरा मामला राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदीप नाम के युवक से चार महीने पहले एक लोरा नाम की युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में इसके बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। फिर युवती ने सुदीप से कहा कि लख...
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार गंभीर, वेंटिलेटर पर..

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार गंभीर, वेंटिलेटर पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार इलाज के दौरान गंभीर बनी है। बता दें कि सोमवार को उनको कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनके मस्तिष्‍क की सर्जरी भी हुई थी। बुधवार को अस्पताल की ओर से उनके संबंध में एक हेल्‍थ बुलेटिन जारी हुआ है। बताया गया है कि वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल ने जारी की हेल्थ बुलेटिन बताते चलें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया था कि कोविड-19 की जांच में वह पाॅजिटिव हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच की अपील भी की थी। पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत को लेकर सभी चिंतित हैं। उनकी बेटी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि बीते वर्ष 8 अगस्त को उनके पिता को भारत रत्न मिला था। वह उनके लिए काफी खुशी का दिन था। ठीक एक...
अभिनेता संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

अभिनेता संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को शनिवार देर शाम सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता संजय दत्त इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बताते हैं कि उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह रिपोर्ट रैपिड एंटीजन जांच से आई है। अब उनकी स्वैब जांच भी कराई जा रही है। उसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही फिल्मी जगत में लोग चिंतित हैं। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कोरोना की प्रारंभिक जांच निगेटिव आई बताते चलें कि यह ऐसा वक्त है जब फिल्मी सितारों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खासकर मुंबई में कोरोना का प्रकोप जबरदस्त ढंग से बरकरार है। हाल ही में अमिताभ बच्चन अस्पताल में कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती हुए। फिर उनक...
केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत

केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुबई से भारत आ रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार देर शाम केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर रनवे पर फिसल गया। इसके बाद विमान दो हिस्सों में टूटकर बिखर गया और 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। विमान में 190 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इनमें दो पायलटों समेत 18 की मौत हो गई है। वहीं 127 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, विमान के सभी क्रूमेंबर ठीक हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री पहुंचे रहे मौके पर उधर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड जा रहे हैं। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौके का दौरा करेंगे। बता दें कि मरने वालों में विमाम के मुख्य पायलट दीपक साठे और सह पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल थे। गनीमत रही कि विमान में नहीं लगी आग बताया जाता है कि रन-वे पर रोकते समय विमान रुका नहीं है और आखिर में जाकर फिसल गया है। हालांकि, गनीमत रही कि इस व...
श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, बोले- भगवान राम की शक्ति अद्भुत

श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, बोले- भगवान राम की शक्ति अद्भुत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ 5 अगस्त की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन के साथ ही आधार शिला भी रखी। इससे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद दंडवत होकर रामलला के दर्शन किए, उनको प्रणाम किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र 28 साल बाद आज अयोध्या पहुंचे थे। दंडवत होकर रामलला को किया प्रणाम आज श्रीराम जन्मभूमि कार्यक्रम के पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने रामनगरी अयोध्या की मिट्टी को माथे से लगाकर प्रणाम किया। इसके बाद सियावर रामचंद्र की जय बोलते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा। उन्होंने ...
लेबनाम की राजधानी बेरूत में एटम बम जैसा धमाका, 70 मरे, 4 हजार से ज्यादा घायल

लेबनाम की राजधानी बेरूत में एटम बम जैसा धमाका, 70 मरे, 4 हजार से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः लेबनान की राजधानी बेरूत में दोपहर हुए एक भीषण बम धमाके में कम से कम 70 लोगों के मरने की खबर है। वहीं 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे शहर की बिल्डिंग्स जमींदोज हो गईं। वहीं लोगों के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि लोग समझ ही नहीं पाए क्या हुआ है। पहले लोगों को लगा कि भूकंप आया है। बाद में पता चला कि यह धमाका हुआ है। बिल्डिंगों के शीशे टूटे, सड़कें भी चटकीं शव इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। धूल का इतना भयानक गुबार उठा कि सबकुछ धुंध में ढक सा गया। चीख-पुकार के बीच हाहाकार मच गया। धमाका कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर तक बिल्डिंगों के शीशे टूट गए। सड़कें चटक गईं। यह धमाका लेबनान में मंगलवार दोपहर को हुआ। हालांकि, मृतकों की संख्या प्रारंभिक रूप से 70 बताई जा रही है। यह और बढ़ सकती है, इसमें कोई दो राय नहीं ...
श्री राम मंदिर भूमि पूजन : लता मंगेशकर बोलीं, हर धड़कन-हर सांस कह रही ‘जय श्री राम’

श्री राम मंदिर भूमि पूजन : लता मंगेशकर बोलीं, हर धड़कन-हर सांस कह रही ‘जय श्री राम’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः देश की सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने भगवान श्रीराम के अयोध्या में मंदिर के भूमि पूजन को लेकर बड़ी बात कही है। भूमि पूजन शुरू होने पर लता ने कहा है कि वह बहुत खुश हैं और आज भले ही कोरोना के चलते लाखों रामभक्त वहां न पहुंच पा रहे हों, लेकिन हर किसी का ध्यान श्री राम के चरणों में ही है। अपने ट्विटर एकाउंट से लता मंगेश्कर ने लिखा है कि उनको खुशी है कि यह श्री राम भूमि पजून का यह समारोह नरेंद्रभाई के करकमलों से हो रहा है। ट्वीट कर जाहिर की खुशी आगे उन्होंने लिखा है कि आज वे ही नहीं, उनका पूरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है। मानो हर सांस, हर धड़कन यही कह रही है जय श्री राम। सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीटर पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि आज कई राजाओं, कई पीढ़ियों और समस्त विश्व के राम भक्तों द्वारा देखा गया, सदियों से अधूरा सपना पूरा होने जा रहा है। य...