Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, इन 6 लोगों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, इन 6 लोगों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान अवध शिल्प ग्राम में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनको मिलेगा सम्मान इसके अलावा यूपी गौरव सम्मान से छह लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिया जाएगा। सम्मान में 11-11 लाख रुपए और ये भी पढ़ें: महाकुंभ: 54 मंत्रियों संग CM Yogi आज लगाएंगे संगम में डुबकी, प्रयागराज में कैबिनेट बैठक भी.. शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। वहीं कानपुर के मनीष वर्मा, वृंदावन मथुरा के हिमांशु गुप्ता, बुलंदशहर की कृष्णा यादव, वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल, बहराइच के डॉ. जय...
सपा नेता का विवादित बयान, ‘अयोध्या के महंत की जुबान काटने वाले को 1 लाख ईनाम..’

सपा नेता का विवादित बयान, ‘अयोध्या के महंत की जुबान काटने वाले को 1 लाख ईनाम..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दासकी जुबान काटने वाले को सपा नेता ने 1 लाख रुपए ईनाम देने का ऐलान किया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताते हैं कि हनुमान गढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास तभी से सपा खेमे में आक्रोश है। गुरुवार को मेरठ के सरूरपुर के जमालपुर निवासी सपा नेता गौरव चौधरी ने ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो कोई भी महंत राज दास को पीटकर वीडियो बनाएगा उसे 50 हजार रुपए देंगे। जो राजू दासकी जुबान काटेगा उसे 1 लाख ईनाम देंगे। बताते चलें कि राजू दास ने इससे पहले अखिलेश यादव के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ये भी पढ़ें: BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला    ...
Kanpur: कुलपति को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Kanpur: कुलपति को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय पाठक को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताते हैं कि पिछले चार दिन से कुलपति को अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज विवि के सुरक्षा अधिकारी डा. राघवेंद्र सिंह की ओर से कानपुर के कल्याणपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय का कहना है कि जिन मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन काॅल आई हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में बड़ा एनकाउंटर 4 बदमाश ढेर-एक लाख का ईनामी अरशद भी मारा गया    ...
मेरठ: एनकाउंटर में STF इंस्पेक्टर शहीद, शामली में 4 बदमाशों को किया था ढेर

मेरठ: एनकाउंटर में STF इंस्पेक्टर शहीद, शामली में 4 बदमाशों को किया था ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ के शामली में दो दिन पहले हुए चार बदमाशों के एनकाउंटर में घायल हुए यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद हो गए। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आज उनकी सांसें थम गईं। एसपी शामली रामसेवक गौतम का कहना है कि जानकारी के बाद एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया है। शामली एनकाउंटर में मारे थे 4 बदमाश बताते चलें कि मेरठ के शामली क्षेत्र में सोमवार रात यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ चार शातिर बदमाशों से हुई थी। ये बदमाश मुकीम काला और कग्गा गैंग के सदस्य थे। उदपुर गांव के पास लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से चली गोलीबारी में 40 राउंड फायरिंग हुई थी। एसटीएफ ने चार बदमाश मार गिराए थे। वहीं इंस्पेक्टर सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इंस्पेक्टर ने AK-47 से संभाला था मोर्चा बताते हैंकि इंस्पेक्टर सुनील ने एके 47 से बदमाशों का मुक...
महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक..

महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: (Mahakumbh Yogi Cabinet Meeting) प्रयागराज में महाकुंभ2025 में आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाख सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें दोनों डिप्टी सीएम और सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इस कैबिनेट मीटिंग में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार से लेकर 3 जिलों में मेडिकल कालेज और अन्य निवेश के प्रस्तावों को मंजूदरी दी गई। बुंदेलखंड-गंगा एक्सप्रेसवे को विस्तार कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को विस्तार दिया जाएगा। साथ ही इसे मीरजापुर तक और रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा। इसी तरह गंगा एक्सप्रेस वे को भी विस्तार देंगे। चंदौली, गाजीपुर और मीरजापुर को पूर्वाचंल एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए सोनभद्र में हाइवे से जोड़ा जाएगा। युवाओं को दिए जाएंगे मोबाइल-टैबलेट सीएम योगी ने कहा कि मीरजापुर में 10 हजार करोड़ र...
सीएम योगी और मंत्रियों का गंगा स्नान.. महाकुंभ_प्रयागराज में हुई कैबिनेट मीटिंग

सीएम योगी और मंत्रियों का गंगा स्नान.. महाकुंभ_प्रयागराज में हुई कैबिनेट मीटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 22 जनवरी को अपनी पूरी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। सीएम योगी और मंत्रियों के गंगा स्नान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दोनों डिप्टी सीएम ने भी किया पूजन वीडियो में साफ दिख रहा है कि सभी मंत्री और मुख्यमंत्री हंसी-खुशी गंगा स्नान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में कैबिनेट बैठक भी की। फिर गंगा पूजन करने के बाद स्नान किया। महाकुंभ में पहली बार पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। दोनों डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में आग: सीएम योगी ने किया दौरा-अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश    ...
महाकुंभ: 54 मंत्रियों संग CM Yogi आज लगाएंगे संगम में डुबकी, प्रयागराज में कैबिनेट बैठक भी..

महाकुंभ: 54 मंत्रियों संग CM Yogi आज लगाएंगे संगम में डुबकी, प्रयागराज में कैबिनेट बैठक भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार 22 जनवरी को योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के 54 मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे। साथ ही इसी दिन सरकार की कैबिनेट की बैठक भी प्रयागराज में होगी। बैठक में सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। चर्चा है कि प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को इस कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। सरकार के सभी 54 मंत्री.. बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे। कैबिनेट की बैठक में यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को शामिल होना है। यह कैबिनेट बैठक अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस दौरान सीएम योगी के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, नंद गोपाल नंदी समेत अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें:...
फतेहपुर: खड़े ट्रक में घुसी स्कूल बस, एक छात्रा की मौत-11 कानपुर रेफर

फतेहपुर: खड़े ट्रक में घुसी स्कूल बस, एक छात्रा की मौत-11 कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुर: फतेहपुर में जीजीआईसी बिंदकी की छात्राओं को ले जा रही बस छिवली नदी के पास खड़े ट्राला में जा घुसी। कई छात्राएं घायल हो गईं। वहीं एक की मौत हो गई। यह बस छात्राओं को लेकर कानपुर आईटीआई कॉलेज जा रही थी। ग्रामीणों ने घायल छात्राओं को पिकअप गाड़ी से कानपुर भिजवाया। कानपुर हैलट में 11 छात्राएं भर्ती जानकारी के अनुसार, कानपुर के हैलट अस्पताल में 11 छात्राओं को भर्ती कराया गया है। वहां इलाज चल रहा है। एक की मौत होने की सूचना है। हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण ये भी पढ़ें: सीतापुर कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा, महिला का आरोप-झांसा देकर 4 साल तक.. के लिए ले जाया जा रहा था। मंगलवार सुबह कालेज की लगभग 250 छात्राएं तीन बसों से शैक्षिक भ्रमण के लिए कानपुर आईआईटी के लिए रवाना हुई थीं। छिवली नदी के पास बस खड़े ट्राला में पीछे स...
यूपी: मेरठ में बड़ा एनकाउंटर 4 बदमाश ढेर-एक लाख का ईनामी अरशद भी मारा गया

यूपी: मेरठ में बड़ा एनकाउंटर 4 बदमाश ढेर-एक लाख का ईनामी अरशद भी मारा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मेरठ के शामिल क्षेत्र में देर रात बड़ा एनकाउंटर हुआ है। इसमें मुस्तफा गैंग का 1 लाख का ईनामी बदमाश अरशद समेत 4 बदमाश ढेर हो गए। वहीं इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में गुरुग्राम रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात झिंझाना के उदपुर गांव के जंगल में एसटीएफ और बदमाशों का सामना हो गया। इंस्पेक्टर को भी लगी गोली, गुरुग्राम रेफर दोनों ओर से चलीं गोलियों से पूरा इलाका गूंज उठा। एसटीएफ की सटीक कार्रवाई में मुस्तफा गैंग का एक लाख का इनामी अरशद और उसके तीन साथी ढेर हो गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बदमाशों की गोली से इंस्पेक्टर सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में गुरुग्राम रेफर किया गया है। 1 लाख के ईनामी मुकीम-मुस्तफा भी ढेर बताते हैं कि गोपनीय सूचना के बाद उदपुर के ईंट भट्ठे के पास ब्रेजा कार ...
UP: रोडवेज बसों में सीटों के पीछे UPI स्टिकर लगाएगी सरकार..यात्रियों को यह फायदा..

UP: रोडवेज बसों में सीटों के पीछे UPI स्टिकर लगाएगी सरकार..यात्रियों को यह फायदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनति न्यूज, लखनऊ: रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए एक सकून भरी खबर है। बस यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए फुटकर के लिए कंडक्टर से झिकझिक नहीं करनी पड़ेगी। यात्री आसानी से यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। सरकार यात्रियों के सीटों के पीछे यूपीआई स्टिकर लगाने जा रही है। इसके माध्यम से डिजिटल पेमेंट करते ही कंडक्टर की ईटीएम यानी इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन में पेमेंट का मैसेज पहुंच जाएगा। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा.. बस ड्राइवरों, कंडक्टरों को प्रोत्साहित करने की योजना को निगम से आज परमिशन मिल गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि यात्रियों को निगम बसों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों की सीट के पीछे यूपीआई स्टीकर लगाने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य यात्रियों की समस्या को दूर करना और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है। ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़ी खुशख...