Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में एक PCS अफसर बर्खास्त-दो सस्पेंड, जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

यूपी में एक PCS अफसर बर्खास्त-दो सस्पेंड, जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर जमीन घोटाले में शामिल 1 पीसीएस अफसर को बर्खास्त कर दिया है। वहीं 2 अन्य पीसीएस अफसरों को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के अनुसार, अपर जिलाधिकारी स्तर के पीसीएस अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को बर्खास्त किया गया है। जांच में हुई गड़बड़ी की पुष्टि पहले उन्हें जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी रहते हुए वित्तीय अनियमितता के आरोप में सस्पेंड किया गया था। आरोप है कि कुशीनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने ग्राम समाज की जमीन नियमों के विपरीत पट्टे पर दी। शासन ने कुशीनगर डीएम से रिपोर्ट मांगी तो खुलासा हुआ। ये दो PCS अफसर हुए सस्पेंड कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर उन्हें बर्खास्तग कर दिया गया। इसके अलावा बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाइवे व बरेली रिंग रोड निर्माण के भूमि अधिग्रहण में करोड़ों का घोटा...
Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: 2 साल से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में आज राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। बताते चलें कि काफी आलोचना के बाद बीती 9 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश की थी। 9 फरवरी को मुख्यमंत्री ने दिया था इस्तीफा दरअसल, मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भारी हिंसा के चलते सीएम बीरेन सिंह की सरकार पर सवाल उठ रहे थे। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा था। आखिरकार मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दिया। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करते हुए गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। ये भी पढ़ें: मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..   https://samarneetinews.com/supreme-court-bluntly-...
लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, PGI में ली अंतिम सांसें

लखनऊ: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, PGI में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांसें लीं। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। PGI में चल रहा था इलाज बताते चलें कि उन्हें बीती 3 फरवरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके निधन से रामनगरी के मठ मंदिरों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वह वर्ष 1993 से श्रीरामलला मंदिर के पुजारी थे। ये भी पढ़ें: अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..    https://samarneetinews.com/ayodhya-unique-gold-ramayana-in-shri-ram-temple-weighs-1-5-quintals/...
रायबरेली में पुलिस की गाड़ी मकान में घुसी, दरोगा की मौत-सिपाही और आरोपियों की हालत गंभीर

रायबरेली में पुलिस की गाड़ी मकान में घुसी, दरोगा की मौत-सिपाही और आरोपियों की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दबिश देकर लौट रही पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इससे दरोगा की मौत हो गई। वहीं सिपाही और आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रायबरेली की है। जानकारी के अनुसार, रायबरेली में रात्र में दबिश देकर लौट रहे सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह और पुलिस कर्मियों की कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। खीरो थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना दुर्घटना खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगत ढाबा के पास हुई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने चौकी इंचार्ज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो घायल हुए लखनऊ रेफर पुलिसकर्मी जितेंद्र, उदय व सूर्यभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में वहां से लखनऊ रेफर किया गया है। बताते हैं कि दरोगा चमन सिंह बहराइच जिले के रहने वाले थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने घायलों का ...
एटा: ‘जेलर ने 3 लड़कियों की जिंदगी की बर्बाद, मेरी भी…’, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

एटा: ‘जेलर ने 3 लड़कियों की जिंदगी की बर्बाद, मेरी भी…’, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पहले जेल दारोगा के संगीन आरोपों से घिर चुके एटा के जेलर प्रदीप कश्यप फिर सुर्खियों में हैं। एक युवती ने एटा में जेलर आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उसने जेलर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि जेलर ने 3 और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। साथ ही उसे भी पत्नी तरह रखने के बाद फिर मुंह फेर लिया। युवती ने जेलर से हाथापाई भी की। साथ ही उनके आवास में घुसने की कोशिश भी की। किसी तरह सिपाहियों ने युवती को जेल परिसर से बाहर किया। आगरा से एटा पहुंची युवती का हंगामा जानकारी के अनुसार, एटा के जेलर आवास पर सोमवार शाम लगभग 5 बजे चेहरा ढककर आगरा से एक युवती वहां पहुंची। पहले तो वह जेलर आवास में घुसने की कोशिश करते हुए वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गई। फिर उसने काफी हंगामा किया। उसने आरोप लगाए कि जेलर प्रदीप कश्यप की गोरखपुर और आगरा में तैनाती के दौरान उनक...
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कही यह बात..

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Mamta Kulkarni Kinnar Akhada News: अभी कुछ दिन पहले ही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा, कुछ लोगों को थी आपत्ति उन्होंने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी मिलने से कुछ लोगों को आपत्ति हो गई। इस विवाद के चलते ही वह पद छोड़ रही हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी रहेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को दिक्कत हो रही थी। उनपर वह कुछ नहीं कहना चाहतीं। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर https://samarneetinews.com/mahakumbh-2025-bollywood-actress-eshagupta-takes-dip-of-faith/          ...
अमरोहा में हैवान बनी मां, दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर चाकू से..

अमरोहा में हैवान बनी मां, दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर चाकू से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज एक दिलदहला देने वाली घटना हो गई। नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर में एक सोनिया नाम की महिला ने अपनी बेटी अनुष्का (9) और किट्टो (5) की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से अपनी भी गर्दन काट ली। मौके पर पुलिस, वजह स्पष्ट नहीं आरोपी महिला को घर के आंगन में खून से लतपत देख उसकी बहन ने शोर मचाया। तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल की मासूम की ट्रेन से कटकर मौत बताते हैं कि आत्मघाती कदम उठाने वाली सोनिया की शादी लगभग 10 साल कौपीन नाम के व्यक्ति से हुई थी। बताते हैं कि आज महिला का पति कौपीन नौकरी पर नोएडा चला गया।...
प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति और सीएम योगी संगम क्षेत्र में पहुंचे। वहां राष्ट्रपति संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। करीब 8 घंटे रुकेंगी संगम क्षेत्र में राष्ट्रपति बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति लगभग 8 घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद की गई है। बताते हैं कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई थी। ये भी पढ़ें: दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री   https://samarneetinews.com/aap-clean-in-delhi-arvindkejriwal-loses-elections/    ...
अखिलेश यादव के घर के बाहर लगी ऐसी होर्डिंग…राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

अखिलेश यादव के घर के बाहर लगी ऐसी होर्डिंग…राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास के बाहर ऐसी होर्डिंग लगी है जिसपर लिखीं बातें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित नेता और कार्यकर्ता मिल्कीपुर उप चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर हैं। चुनाव आयोग और भाजपा पर हमलावर सपा मुखिया इसी कड़ी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के पास एक होर्डिंग लगी दिखी। इस होर्डिंग पर लिखा गया है कि, 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए'.., विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग।' साथ में एक फोटो भी लगी है जिसमें अखिलेश यादव समेत कई नेता खड़े हैं। राजधानी लखनऊ में चर्चा का विषय रही यह होर्डिंग उनके हाथों में एक सफेद कपड़ा भी है। कपड़े पर 'चुनाव आयोग' लिखा है। राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इस होर्डिंग को लेकर...
UP: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत, 61,639 वोटों से जीते चंद्रभानु

UP: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत, 61,639 वोटों से जीते चंद्रभानु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,639 वोटों से हराया है। मतगणना के 30वें अंतिम राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख 45 हजार 893 वोट मिले। सीएम योगी बोले, जनता की जीत वहीं सपा प्रत्याशी को 84 हजार 254 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 61 हजार 639 मतों से बड़ी जीत दर्ज कराई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। ये भी पढ़ें: BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..  https://samarneetinews.com/bjp4up-way-is-clear-for-list-of-district-presidents-it-willbe-released-soon/  ...