Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में IPS के ताबड़तोड़ तबादले, 32 आईपीएस इधर से उधर, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में IPS के ताबड़तोड़ तबादले, 32 आईपीएस इधर से उधर, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात आईपीएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में 32 IPS को इधर से उधर किया गया है। कुछ को साइड लाइन किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट आईपीएस आलोक कुमार को झांसी सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से संभल में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं आईपीएस बजरंग बली को को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से हटाकर कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया है। वहीं देवेंद्र कुमार को बरेली सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के पद पर नियुक्त किया है। आईपीएस प्रीतिंदर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं आईपीएस रोहित मिश्रा को एएसपी पद से हटाकर लखनऊ डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया ह...
UP BJP: बुंदेलखंड के इन 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा स्थगित

UP BJP: बुंदेलखंड के इन 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्षों की घोषणा करने में इतनी असहज कभी नहीं रही। जितनी अबकी बार दिखाई दे रही है। आपसी खींचतान, तमाम तरह के आरोपों के चलते लगातार देरी के बीच आज 16 मार्च 2025 को सूची जारी हो रही है। इसी बीच बड़ी खबर है कि बुंदेलखंड के 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा होल्ड हो गई है। फतेहपुर-झांसी, हमीरपुर और जौलान होल्ड सूत्रों का कहना है कि बुंदेलखंड के चार जिलों के अध्यक्षों की सूची होल्ड की गई है। इनमें फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन और झांसी शामिल हैं। इसकी वजह इन जिलों में अध्यक्षों के नामों पर भारी असंतोष और नाराजगी है। बताते चलें कि फतेहपुर और हमीरपुर में नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पहले से पार्टी नेताओं में असंतोष की चर्चाएं रही थीं। फतेहपुर अध्यक्ष पर लग चुके गंभीर आरोप फतेहपुर के मौजूदा जिलाध्यक्ष पर तो एक भाजपा नेता ने पत...
यूपी में आज आएगी BJP जिलाध्याक्षों की सूची, लेकिन कुछ जिले होल्ड पर..

यूपी में आज आएगी BJP जिलाध्याक्षों की सूची, लेकिन कुछ जिले होल्ड पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बीते कई महीनों की अटकलों पर आज विराम लगने वाला है। भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की आज घोषणा होने जा रही है। दोपहर 2 बजे यूपी के 80 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा होने की बात कही जा रही है। अध्यक्ष अलग-अलग जिलेवार घोषित होंगे। भाजपा नई परंपरा के तहत हर जिले में अध्यक्षों की घोषणा करने वाली है। सूत्रों का कहना है कि आपसी खींचतान के चलते 98 जिलों में 18 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकेगी। संबंधित जिलों में पहुंचे चुनाव अधिकारी इन जिलों की लिस्ट फिलहाल रोक दी गई है। उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर आज उन्हीं जिलों में चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक भेजे गए हैं, जहां जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होनी है। बताते हैं कि जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे यूपी के सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। हर जिले में ए...
Holi_2025: रंग-गुलाल और मस्ती: यूपी में खूब धूमधाम से मनी होली

Holi_2025: रंग-गुलाल और मस्ती: यूपी में खूब धूमधाम से मनी होली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूरे देश की तरह यूपी में होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों में होली को लेकर उत्साह नजर आया। सभी ने एक-दूसरे के चेहरों पर गुलाल लगाया। बच्चों से लेकर युवाओं तक होली की मस्ती सिर चढ़कर बोली। लखनऊ-कानपुर, सीतापुर, बांदा-फतेहपुर और अमरोहा-बिजनौर में जमकर होली खेली गई। आम लोग जहां होली की मस्ती में डूबे रहे। वहीं प्रशासन और पुलिस सुरक्षा और व्यवस्था में मुस्तैद रहा। होली को देखते हुए यूपी के सभी जिलों में प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं कर रखी थीं। खासकर राजधानी लखनऊ, संभल, मथुरा और अन्य जगहों पर सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। इसकी वजह जुमे की नमाज और होली का एक दिन होना रहा। हालांकि, सभी जगह शांतिपूर्वक पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। बच्चों ने खूब पिचकारियां चलाईं तो युवाओं ने एक-दूसरे के चेहरों पर गुलाल और रंग लगाया। युव...
यूपी: नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत-7 की हालत गंभीर

यूपी: नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत-7 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: यूपी के सीतापुर में आज शनिवार दोपहर बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की नाव नदी में पलट गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। नाव पलटने से सभी नदी में गिर गए। वहां चीख-पुकार मच गई। जो लोग तैरना जानते थे, उन्होंने कूदकर अपनी जान बचा ली। आनन-फानन में गोताखोरों ने नदी में डूब रहे लोगों को बचाना शुरू किया। तबतक 3 लोगों की जान चली गई। 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अंतिम संस्कार को जा रहे थे लोग जानकारी के अनुसार, तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज के दिनेश गुप्ता की शुक्रवार को तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। आज परिजन उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। शव को नाव में रखकर परिजन के साथ ग्रामीण शारदा नदी को पार कर रहे थे। बताते हैं कि नाव में अधिक लोग सवार थे। इस कारण भार अधिक ह...
अनोखा अंदाज: ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-खूब उड़ाया गुलाल

अनोखा अंदाज: ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-खूब उड़ाया गुलाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: होली पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार होकर निकले और लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। राजधानी लखनऊ में जमकर रंगों का धमाल मचा। लखनऊ में खूब उड़ाया गुलाल लोग डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। वहीं डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि होली भाईचारे और खुशी का पावन पर्व है। हर किसी को आपसी भाईचारे के साथ इसे मनाना चाहिए। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में लोगों ने जमकर होली खेली। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होली पर अलग रंग में नजर आए। सिर पर हेट लगाए डिप्टी सीएम मौर्य पूरी तरह से होली के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने लोगों को गले लगाकर बधाइयां दीं। ये भी पढ़ें: ‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना..’ मुख्यमंत्री योगी की यह फोटो खूब की जा रही पसंद    ...
यूपी की इन 3 सगी बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ UPPolice में चयनित

यूपी की इन 3 सगी बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ UPPolice में चयनित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: यूपी की तीन सगी बहनों ने इतिहास रच दिया। तीनों ने एक साथ यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी की। एक साथ ही तीनों का चयन भी हो गया है। इस परिवार को बेटियों के चयन की गुड न्यूज होलिका दहन के दिन मिली। परिवार में होली की खुशियां दोगुनी हो गईं। ये बहने हैं जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील के महमदपुर अजोशी गांव की रहने वाली खुशबू, कविता और सोनाली। दादा थे स्वतंत्रता सेनानी इस गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रपाल चौहान के बेटे स्वतंत्र चौहान की तीनों बेटियां खुशबू, कविता और सोनाली ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की। फिर एक साथ ही तीनों बहनों का चयन भी हो गया है। होलिका दहन के दिन घोषित हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम ने इस परिवार की खुशियां कई गुना बढ़ा दी हैं। वहीं गांव के लोगों ने परिवार को बधाइयां दी हैं। क्षेत्र में इनके चयन को लेकर खूब चर्...
‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना..’ मुख्यमंत्री योगी की यह फोटो खूब की जा रही पसंद

‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना..’ मुख्यमंत्री योगी की यह फोटो खूब की जा रही पसंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति नयूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें सीएम योगी राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने हाथ से दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर पोस्ट इस फोटो पर कैप्शन में लिखा है, "हित अनहित पसु पच्छिउ जाना.."। इसका अर्थ है कि पशु-पक्षी भी अपने हित और अहित को पहचानते हैं, वे जानते हैं कि कौन उनके लिए अच्छा है और कौन बुरा। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताते चलें कि सीएम योगी आज गोरखपुर में है। उनका पशु-पक्षियों और गोवंशों से प्रेम जगजाहिर है। आज गोरखपुर में सीएम योगी ने गोवंशों को गुलाल का टीका लगाया। सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़ें: कैबिनेट मीटिंग: 10 से 25 हजार रुपए मूल्य वाले स्टांप अवैध करार, पढ़ें अहम फैसले.. https://samarneetinews.com/cab...
यूपी में बड़ी घटना, ट्रेन से कटकर एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत, एक बच्चा और की-मैन घायल

यूपी में बड़ी घटना, ट्रेन से कटकर एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत, एक बच्चा और की-मैन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में आज एक बड़ी घटना हो गई। घरेलू कलह के बाद एक आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। वहां एक परिवार के 3 सदस्यों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं एक 9 साल का बच्चा और उसे बचाने में रेलवे की-मैन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिल्ली से लौटा पति, पत्नी से विवाद-अनहोनी जानकारी के अनुसार, रामपुर में पनवड़िया फाटक के पास नई बस्ती में रहने वाले सतपाल (40) पुत्र नेत्रपाल, अपनी पत्नी रिंकी (38), बेटी प्रियांसी (6), बेटा निर्भय (9) के साथ रहते थे। बताते हैं कि ये भी पढ़ें: संभल में होली से पहले मस्जिदों को ढकने का काम शुरू, सुरक्षा के लिए.. सतपाल होली के त्योहार पर दिल्ली से देर रात घर पहुंचे थे। किसी बात को ले...
Lucknow: धूमधाम से मना शुभ सेवा एग्रो वेलफेयर फाउंडेशन का स्थापना दिवस

Lucknow: धूमधाम से मना शुभ सेवा एग्रो वेलफेयर फाउंडेशन का स्थापना दिवस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
डा. संजीव चौहान, लखनऊ: शुभ सेवा एग्रो वेलफेयर फाउंडेशन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीईओ एसआर बघेल ने अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ सेवानिवृत निदेशक डॉ. आरके तोमर ने किया। लकी ड्रा निकाले जाने का शुभ कार्य मुख्य अतिथि डॉ. एसएस चौहान, सेवानिवृत फल उद्योग विकास अधिकारी ने किया। कार्यक्रम गोमती नगर के होटल लिनेज में हुआ। 2015 में हुई थी स्थापना इसमें देश के दूर-दराज क्षेत्रों से उपभोक्ताओं ने सहभागिता की। लकी ड्रा से विजेताओं का नाम निकाले गए, जिन्हें बड़े गिफ्ट दिए गए। सभी के चेहरे खिल उठे। सीईओ बघेल ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के उद्देश्य से उन्होंने इस संस्था की स्थापना 2015 में की थी। इसके बाद ओयस्टर मशरूम का सहारा लेकर सफलता का नया मुकाम हासिल किया। ये भी पढ़ें: कैबिनेट मीटिंग: 10 से 25 हजार रुपए मूल्य वाले स्टांप अवैध करार, पढ़ें अहम फैसले.. यहां 1000 क...