Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है। भारत ने देर रात 'आपरेशन सिंदूर' शुरू करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने x एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'जय हिंद-जय हिंद की सेना'। देर रात 1:30 बजे हुआ एयर स्ट्राइक उधर, देर शाम तक खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान ने भारत की एयर स्ट्राइक में भारी नुकसान की बात कबूल की है। एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान थर्रा उठा है। भारतीय हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है 90 आतंकी ढेर हुए हैं। भारतीय सेनाओं ने उन इलाकों को निशाना बनाया है, जहां से हाल में भारत में पहलगाम में हमले की योजना तैयार...
आज पूरे यूपी में मॉक ड्रिल, युद्ध में हमलों से बचाव के तरीके बताएंगे-बुलंदशहर सबसे संवेदनशील

आज पूरे यूपी में मॉक ड्रिल, युद्ध में हमलों से बचाव के तरीके बताएंगे-बुलंदशहर सबसे संवेदनशील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारत की पाकिस्तान पर घर में घुसकर एयर स्ट्राइक और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज पूरे देश में मॉक ड्रिल होगी। भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी आज मॉक ड्रिल होगी। इसमें हमले का सायरन बजने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारत-पाक में तनाव के बीच युद्ध की तैयारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल के आदेश दिए हैं। नागरिक सुरक्षा संगठन के नेतृत्व में होने वाली इस माॅक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहयोग करेंगे। बताते हैं कि बुधवार को शाम 4 बजे और 7 बजे मॉक ड्रिल के आयोजन की तैयारी है। यूपी का बुलंदशहर सबसे ज्यादा संवेदनशील बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के 19...
आगरा में एनकाउंटर, ज्वेलर्स की हत्या-लूटकांड का आरोपी अमन ढेर-एक गिरफ्तार

आगरा में एनकाउंटर, ज्वेलर्स की हत्या-लूटकांड का आरोपी अमन ढेर-एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज मंगलवार सुबह पुलिस ने चार दिन पहले ज्वेलर्स की हत्या और शोरूम से लाखों की लूट के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीसरा बदमाश फारूख फरार है। आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने वारदात को एक चुनौती के रूप में लिया था। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई थीं। अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने अच्छा काम किया है। फरार बदमाश को जल्द पकड़ा जाएगा। ज्वेलर की हत्या और लूट का मामला जानकारी के अनुसार आगरा में श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में 4 दिन पहले दिनदहाड़े लूट-हत्या की वारदात हुई थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के अमन को मार गिराया। बताते हैं कि सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेरा। इ...
यूपी में 14 IPS के तबादले, मोहित सचिव गृह बने-कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

यूपी में 14 IPS के तबादले, मोहित सचिव गृह बने-कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देर रात शासन ने यूपी में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किे हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। मोहित अग्रवाल बने सचिव गृह शासन ने मोहित अग्रवाल को सचिव गृह नियुक्त किया है। कई जिलों के कप्तान भी बदल दिए गए हैं। सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी को अब बरेली रेंज स्थानांतरित कर दिया गया है। कृष्ण वैभव DIG वाराणसी डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का नया डीआईजी बना दिया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर का डीआईजी नियुक्त किया गया है। वहीं गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेज दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: यूपी में सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बना पेंट होगा इस्तेमाल, CM Yogi ने दिए निर्देश      ...
UP: बदायूं में शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां 

UP: बदायूं में शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बदायूं में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बारात घर आ रही थी। रात अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पल में होने वाली दुल्हन की सांसें थम गईं। बीए की छात्रा थीं 20 साल की दीक्षा जानकारी के अनुसार, नूरपुर पिनौनी के दिनेश पाल सिंह की बेटी दीक्षा (20) की शादी मुरादाबाद से तय हुई थी। सोमवार को उनकी बारात आने वाली थी। बताते हैं कि परिवार ये भी पढ़ें: कानपुर में बड़ी घटना, आग में जूता कारोबारी, पत्नी और 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जलकर मौत में खुशियों का माहौल था। सभी डांस करते हुए रात 12 बजे सोने के लिए गए। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे युवती दीक्षा के पेट में दर्द उठा। रात में अचानक बिगड़ी तबीयत ...
कानपुर में बड़ी घटना, आग में जूता कारोबारी, पत्नी और 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जलकर मौत

कानपुर में बड़ी घटना, आग में जूता कारोबारी, पत्नी और 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में बीती रात एक बड़ी ही दर्दनाक घटना हो गई। शहर के चमनगंज थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे एक जूता कारोबारी की 6 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग में जलकर जूता कारोबारी, उनकी पत्नी और तीन बेटियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दमकल की 35 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात लगभग 3 बजे निकाले गए शव जानकारी के अनुसार, रात लगभग 3 बजे दमकल कर्मियों ने इस 6 मंजिला इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उनकी पत्नी नाजनीन और 3 बेटियों के जले शवों को बाहर निकाला है। आग का कारण ये भी पढ़ें: लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर दरोगा और सिपाही की हादसे में मौत, पत्नी महिला सिपाही गंभीर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताते हैं कि चमनगंज के प्रेमनगर में दानिश की 6 मंजिला बिल्डिंग है। इसमें दानिश के...
Lucknow: यूपी में सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बना पेंट होगा इस्तेमाल, CM Yogi ने दिए निर्देश

Lucknow: यूपी में सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बना पेंट होगा इस्तेमाल, CM Yogi ने दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खास निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने रविवार को कहा कि गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट का प्रयोग सरकारी भवनों किया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा बढ़ाए जाएं संयंत्र भी मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट का प्रयोग सरकारी भवनों में हो। साथ ही इन पेंट संयंत्र की संख्या भी बढ़ाई जाए। सीएम ने कहा कि पशुपालन और दुग्ध विकास प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का ये भी पढ़ें: कानपुर पहुंचे सीएम योगी, कन्वेंशन सेंटर और चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण..  एक बड़ा ही मजबूत आधार है। इसमें काफी संभावनाएं हैं। कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों में समय-समय पर पशु चिकित्सकों का दौरा सुनिश्चित कराया ...
वाराणसी: 129 साल के पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, यह बताया था लंबी आयु का राज..

वाराणसी: 129 साल के पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, यह बताया था लंबी आयु का राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु शिवानंद बाबा का शनिवार को निधन हो गया। वह 129 वर्ष के थे। उन्हें 2022 में सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वह वाराणसी के भेलूपुर में दुर्गाकुंड के कबीर नगर में रहा करते थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रात 8.30 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। घरेलू औषधियों के सेवन को बताते थे अपनी लंबी उम्र का राज बाबा शिवानंद के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी लंबी आयु का राज घरेलू औषधियों के सेवन को बताते थे। वाराणसी में दुर्गाकुंड के कबीरनगर में स्वामी शिवानंद का आश्रम भी है। ये भी पढ़ें: Bollywood : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने Bold लुक में ढाया कहर खास बात यह है कि इस आयु में भी वह लगातार योग अभ्यास करते थे। अपने अच...
UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं

UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मुजफ्फरनगर में पहलगाम घटना के विरोध में हुई जनआक्रोश रैली में भाकियू नेता राकेश टिकैत से अभद्रता और धक्का-मुक्की का किसानों ने विरोध किया। आज शनिवार को मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूर सम्मान बचाओ पंचायत बुलाई गई। जीआईसी मैदान में किसानों ने राकेश टिकैत के साथ अभद्रता का विरोध किया। किसान नेताओं ने राकेश टिकैत को पहनाई लंबी पगड़ी किसान नेताओं ने उन्हें लंबी पगड़ी पहनाई। पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ही सपा सांसद इकरा हसन भी पहुंचीं।इकरा ने पहलगाम घटना पर कहा कि आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई है उसकी जितनी निंदा की जाए वो थोड़ी है। इकरा बोलीं, पगड़ी गिराने वाले भी आतंकवादी से कम नहीं साथ ही कहा कि बाबा राकेश टिकैत पर हमला करने वाले और उनकी पगड़ी गिराने वाले भी आतंकवादी से कम नहीं हैं। कहा कि वह इसका कड़ा विरोध करती हैं। बताते चलें कि पहलगाम हमल...
UP: संभल सीओ अनुज चौधरी का तबादला, बयानों को लेकर चर्चा में रहे

UP: संभल सीओ अनुज चौधरी का तबादला, बयानों को लेकर चर्चा में रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: होली और जुमे की नमाज को लेकर दिए अपने बयान से चर्चा में रहे संभल के सीओ अनुज चौधरी का तबादला हो गया है। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सीओ स्तर पर यह तबादले किए हैं। एसपी ने 3 सर्किलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग की है। बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले संभल सीओ अनुज चौधरी को अब चंदौसी सर्किल का क्षेत्राधिकारी बना दिया गया है। आलोक कुमार नए सीओ सिटी उनकी जगह एएसपी आलोक कुमार को संभल का नया सीओ सिटी बनाया गया है। बहजोई सर्किल में तैनात सीओ डॉ. प्रदीप सिंह को अब यातायात सीओ बनाया गया है। ट्रैफिक सीओ रहे संतोष कुमार सिंह को ये भी पढ़ें: Sambhal: संभल की शाही मस्जिद का नाम बदला, अब जामा की जगह जुमा मस्जिद.. पुलिस लाइन भेजा गया है। डायल 112 की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी। चंदौसी में तैनात सीओ आलोक सिद्धू को अब बहजोई का क्षेत्राधिकारी बना दिया गया है। इन...