Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

चालबाज पत्नी, भतीजे से अफेयर…पति की हत्या कर पड़ोसी को भिजवा दिया जेल

चालबाज पत्नी, भतीजे से अफेयर…पति की हत्या कर पड़ोसी को भिजवा दिया जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: देश में लगातार प्रेमी या प्रेमिका के लिए अपने पति या पत्नी की हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही हैं। यूपी के कानपुर में ऐसे ही एक चौंकाने वाले मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बेहद चालबाज, शातिर दिमाग पत्नी ने भतीजे के प्रेम में पड़कर पहले पति की हत्या की। फिर पड़ोसियों को हत्या के आरोप में जेल भिजवा दिया। हालांकि, पुलिस जांच में ड्रामेबाज पत्नी का झूठ सामने आ गया। महिला की ड्रामेबाजी में पुलिस भी उलझी-जांच में खुलासा दरअसल, इस शातिर दिमाग पत्नी की ड्रामेबाजी से पुलिस भी उलझ गई थी। जानकारी के अनुसार, कानपुर के भीतरगांव के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में बीती 11 मई को घर के पीछे धीरेंद्र पासी का शव मिला था। 11 मई को कानपुर में हुई थी हत्या की खौफनाक वारदात शव खून से लतपत था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। मृतक की पत्नी रीना ने गांव के ही कुछ लोगों पर...
UP: मायावती बोलीं-सरकारी स्कूलों के दाखिले में भारी गिरावट चिंताजनक-मदरसों के प्रति नजरिया..

UP: मायावती बोलीं-सरकारी स्कूलों के दाखिले में भारी गिरावट चिंताजनक-मदरसों के प्रति नजरिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में होने वाले दाखिले में बच्चों की संख्या में गिरावट आई है। यह चिंताजनक है। कहा कि सरकार को शिक्षा के मaहत्व और जरूरत पर उचित ध्यान देने की जरूरत है। यह भी कहा कि सरकार को मदरसों को लेकर अपना नजरिया बदलना चाहिए। मदरसों को अवैध बताकर बंद करना अनुचित है। कहा-सरकारी स्कूलों में व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी मायावती ने सोशल साइट एक्स (X) पर कहा है कि यूपी के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में सन 2023-24 में 1.74 करोड़ दाखिले हुए थे, लेकिन 2024-25 में मात्र 1.52 करोड़ दाखिले ही हुए। ये भी पढ़ें: सीएम योगी की सपा को मर्यादित भाषा की नसीहत, अखिलेश यादव का पलटवार.. यानी स्कूल दाखिला में लगभग 22 लाख की गिरावट आई है। ऐसे में सरकारी स्कूल व्यवस्था की ऐसी बदहाल स्थिति गंभीर और चिंताजनक है। कहा कि सरकार को सरकारी स्कूलो...
सीएम योगी की सपा को मर्यादित भाषा की नसीहत, अखिलेश यादव का पलटवार..

सीएम योगी की सपा को मर्यादित भाषा की नसीहत, अखिलेश यादव का पलटवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच डीएनए विवाद पर वर्चुअल वार अब और गहरा होता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स के जरिए सपा को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की नसीहत दी है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'इसकी शुरुआत खुद से करें।' डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी से शुरूआत.. बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सपा के डीएनए पर सवाल उठाने पर उनके खिलाफ सपा सोशल मीडिया हैंडल से व्यक्तिगत भद्दी टिप्पणी की गई थी। लोगों ने इसकी निंदा भी की। तभी से यह मामला गरमाया हुआ है। सीएम योगी ने कहा, सोशल मीडिया हैंडल की समीक्षा करें दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (X) के जरिए कहा था कि 'यद्यपि समाजवादी पार्टी से किसी ये भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पा...
UP: हाईकोर्ट से संभल मस्जिद कमेटी को झटका-सर्वे का रास्ता साफ 

UP: हाईकोर्ट से संभल मस्जिद कमेटी को झटका-सर्वे का रास्ता साफ 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाई कोर्ट से संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी को झटका लगा है। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने सोमवार को आदेश सुनाया। पुनरीक्षण याचिका को किया खारिज हाई कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन) को खारिज करते हुए अंतरिम आदेश को विखंडित कर दिया। अब मस्जिद के सर्वे का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, संभल जामा मस्जिद कमेटी ने ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। ये भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा से जुड़े कुछ और यू-ट्यूबर शक के दायरे में..पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला https://samarneetinews.com/some-other-youtubers-with-jyotimalhotra-also-undersuspicion-of-spying-for-pakistan/...
ज्योति मल्होत्रा से जुड़े कुछ और यू-ट्यूबर शक के दायरे में..पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला

ज्योति मल्होत्रा से जुड़े कुछ और यू-ट्यूबर शक के दायरे में..पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी एजेंसियां एक एसेट के रूप में तैयार कर रही थीं। 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है ज्योति मल्होत्रा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बात हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावर ने रविवार को इस मामले में जानकारी देते हुए कही। पुलिस का कहना है कि ज्योति कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन भी जा चुकी है। पुलिस ने उसे अब 5 दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है। उसके वित्तीय विवरणों की जांच हो रही है। वहीं कुछ और यू-ट्यूबर भी ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी जांच के दायरे में आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कई यू-ट्यूबर शक के दायरे में है। ऐसे में देश की एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूसी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार...
UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..

UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के मौजूदा विधायकों के लिए टिकट की दावेदारी आसान नहीं होगी। पार्टी विधायकों को दोबारा टिकट के लिए बड़ी अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। लोकसभा में हार के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों को बड़ी चुनौती मानकर चल रही भाजपा टिकट देने से पहले सभी विधायकों को जनता की कसौटी पर अच्छे से परखेगी। सच तो यह है कि जनता में विधायकों की छवि और उनका कामकाज परखने का काम पार्टी ने शुरू भी कर दिया है। चुनावी मोड से पहले विधायकों को कसौटी पर कसेगी पार्टी दरअसल, यूपी में लगातार दो बार सरकार बनाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक की तैयारी में है। इसके लिए जरूरी है कि चुनावी समर में उन्हीं को मैदान में उतारा जाए, जो जीत की काबलियत रखते हों। सरकार और भाजपा चुनावी मोड पर आने से पहले मौजूदा विधायकों के बारे में पूरा ब्योरा इकट्ठा करना चाहते हैं। टिकट वितरण ...
यूपी में 18 PCS के तबादले, कई ADM और नगर मजिस्ट्रेट बदले-पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

यूपी में 18 PCS के तबादले, कई ADM और नगर मजिस्ट्रेट बदले-पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार को 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें नगर मजिस्ट्रेट से लेकर एडीएम तक शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अब आजमगढ़ का एडीएम बना दिया गया है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट बने अंबरीश बिंद प्रयागराज नगर निगम में रहे अंबरीश बिंद को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी तरह लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रहे हनुमान प्रसाद को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..   ये भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी-FIR दर्ज https://samarneetinews.com/encounter-in-up-looter-of-copper-worth-rs-4-crore-killed/...
Lucknow: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी-FIR दर्ज

Lucknow: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी-FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स (x) एकाउंट हैंडलर पर शनिवार को एफआईआर दर्ज हो गई। यह एफआईआर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक, भद्दी टिप्पणी करने के मामले में हजरतगंज थाने में दर्ज हुई। दरअसल, यह टिप्पणी इतनी अमर्यादित है कि यहां इसका पूरी तरह से जिक्र करना भी ठीक नहीं होगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को लिखी यह बात.. इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को टैग करते हुए अपने एक्स (x) एकाउंट पर लिखा कि -'अखिलेशजी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है। लोकतंत्र में सहमति-असहमति, आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे, पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे? धमकी भरे अंदाज में सपा के एक्स एकाउंट से हटाया गया ट्वीट क्या आदरणीय डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? डिप्टी सीएम...
पाकिस्तान के लिए जासूसी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, चौंकाने वाला यह मामला..

पाकिस्तान के लिए जासूसी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, चौंकाने वाला यह मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेज रही थी। भारत के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी और अन्य सैन्य सूचनाएं भी ज्योति ने पाकिस्तान भेजी थीं। ज्योति पिछले साल पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान की तारीफ, फोटोज और रील की थी शेयर उसने वहां पाकिस्तानी उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। अपने और पाकिस्तान की कई फोटोज भी शेयर कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। पाकिस्तान की फोटोज-रील की थी इंस्टाग्राम पर शेयर उसने अपने फेसबुक एकाउंट में होम टाउन हिसार जिले को बताया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई दिखाई है। इंस्टाग्राम पर क...
Kanpur Zoo: बर्ड फ्लू से हुई थी शेर पटौदी और मोर की मौत, भोपाल से आई जांच रिपोर्ट में पुष्टि

Kanpur Zoo: बर्ड फ्लू से हुई थी शेर पटौदी और मोर की मौत, भोपाल से आई जांच रिपोर्ट में पुष्टि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर में हुई बब्बर शेर पटौती और मौर की मौत बर्ड फ्लू से ही हुई थी। इसकी पुष्टि भोपाल से आई जांच रिपोर्ट में हो गई है। कानपुर चिड़ियाघर में सतर्कता बढा़ दी गई है। जानवरों के बेड़ों में लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। एक किमी के दायरे को रेड जोन बनाया जा रहा है। चिड़ियाघर में सेनेटाइजेशन बढ़ा आसपास की चिकन की दुकानों में भी मुर्गों की जांच की जाएगी। इसी बीच लखनऊ से आई डॉक्टरों की टीम ने चिड़ियाघर के बाड़ों का निरीक्षण भी किया है। सतर्कता देखी जा रही है। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में बर्ड फ्लू, लखनऊ-कानपुर समेत सभी चिड़ियाघर और लॉयन सफारी बंद कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बताते हैं कि पक्षियों को इम्युनिटी बूस्टर पिलाया जा रहा है। उनका खास ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे जीवों और पक्षियों ...