Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ: महिला IPS के IRS पति से इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट, जॉइंट कमिश्नर पर FIR..

लखनऊ: महिला IPS के IRS पति से इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट, जॉइंट कमिश्नर पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आईपीएस अधिकारी के पति आईआरएस गौरव गर्ग के साथ इनकम टैक्स में मारपीट हो गई। मारपीट करने वाला कोई और नहीं, बल्कि विभाग के ही जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा हैं। गौरव गर्ग ने योगेंद्र मिश्रा पर जानलेवा हमले की FIR दर्ज कराई है। वहीं अखिलेश यादव ने घटना को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अफसरों में मारपीट पर अखिलेश यादव का तंज जानकारी के अनुसार, नरही स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में छठवें तल पर गुरुवार को आईआरएस के केबिन में बैठक हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने आईआरएस गौरव गर्ग पर बुरी तरह से हमला कर दिया। गंभीर हालमें एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल हमले में गौरव घायल हो गए। उनकी नाक से खून निकलने लगा। पुलिस एंबुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद आईआरएस गौरव ने योगेंद्र के खिलाफ जानलेवा...
‘दिलजले’ आशिक ने जिंदा गर्लफ्रेंड का किया पिंडदान, हरिद्वार गंगा में लगाई डुबकी..रौचक घटनाक्रम

‘दिलजले’ आशिक ने जिंदा गर्लफ्रेंड का किया पिंडदान, हरिद्वार गंगा में लगाई डुबकी..रौचक घटनाक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यह न्यूज थोड़ी फिल्मी है। हालांकि, प्रेमी और प्रेमिकाओं की बेवफाई कोई नई बात नहीं है, लेकिन यूपी के इटावा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिससे सभी हैरान हैं। एक युवक घर से लापता हो गया। उसकी तलाश में घर के लोगों ने दिन-रात एक कर दिए। थक-हारकर पुलिस को सूचना दी। युवक की चप्पलें और टूटा मोबाइल मिला। पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा हो गया। पुलिस तलाश में जुटी थी। फिल्मी कहानी से कम नहीं यह पूरा घटनाक्रम इसी बीच बुधवार को युवक वापस घर लौट आया। युवक अतुल वर्मा ने घर आकर गायब होने की जो वजह बताई, उसने सभी को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि अतुल ने कहा है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया। इसलिए वह प्रेमिका का पिंडदान करने हरिद्वार चला गया था। वहां गंगा में भी डुबकी लगा आया है। अपहरण-हत्या की थी आशंका, परिवार अब खुश बहरहाल, परिवार के लोगों ने उसके लौटने पर राहत...
यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, बस्ती-गोरखपुर के डीआईजी बदले, पढ़ें लिस्ट..

यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, बस्ती-गोरखपुर के डीआईजी बदले, पढ़ें लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद सुरेश राव कुलकर्णी का तबादला लखनऊ किया गया है। वह डीआईजी तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं संजीव त्यागी को बस्ती का नया पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। आईपीएस संजीव अभी तक डीआईजी जेल के पद पर तैनात थे। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट ये भी पढ़ें: यूपी से बड़ी खबर: STF ने एनकाउंटर में लारेंस विश्नौई गैंग का शूटर किया ढेर ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली https://samarneetinews.com/weather-willbe-pleasant-with-rain-winds-in-up-for-next-3-days-alert-for-these-60-districts/...
Lucknow: यूपी में अगले 3 दिन बारिश-वज्रपात, गर्मी से मिलेगी राहत-इन 60 जिलों के लिए अलर्ट

Lucknow: यूपी में अगले 3 दिन बारिश-वज्रपात, गर्मी से मिलेगी राहत-इन 60 जिलों के लिए अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज गुरुवार से लेकर से अगले तीन दिनों तक पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश और हवाओं से मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के लगभग 60 जिलों में हल्की बूंदा-बांदी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। पारा लुढ़केगा और गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों के 60 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबादी का अलर्ट है। इन जिलों में आज सुबह से शुरू बारिश इन जिलों में गरज-वज्रपात के आसार लखनऊ, बांदा और आसपास आज कई जिलों में बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों तक बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर रहेगा। बिजनौर-मुरादाबाद और झांसी में भी.. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, बांदा, अमरोहा, मुरादाबाद, फतेहप...
यूपी से बड़ी खबर: STF ने एनकाउंटर में लारेंस विश्नौई गैंग का शूटर किया ढेर

यूपी से बड़ी खबर: STF ने एनकाउंटर में लारेंस विश्नौई गैंग का शूटर किया ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आज देर रात यूपी में बड़ा एनकाउंटर किया है। हापुड़ में हुए इस एनकाउंटर में लारेंस विश्नौई गैंग का शूटर मारा गया है। यह जानकारी एडीजी लाॅ एंड आर्डर अमिताभ यश ने दी। जानकारी के अनुसार, आज रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम की बदमाशों से हापुड़ में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद का रहने वाला था शूटर नवीन बताते हैं कि मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार पुत्र सेवाराम निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके उपर थाना फर्श बाजार दिल्ली में हत्या और मकोका के केस में चल रहे हैं। दिल्ली और यूपी पुलिस को थी तलाश  इन मामलों में वह वांछित था। बताते हैं कि वांछित अभियुक्त नवीन इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग...
लखनऊ में 6 डॉल्फिन मिलीं, वन विभाग ने रेस्‍क्‍यू कर घाघरा में छोड़ा

लखनऊ में 6 डॉल्फिन मिलीं, वन विभाग ने रेस्‍क्‍यू कर घाघरा में छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज इंदिरा नहर में 6 डॉल्फिन पकड़ी गईं। शारदा सहायक इंदिरा नहर में लोगों ने डॉल्फिन देखीं तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने तुरंत ही वहां पहुंचकर 6 डॉल्फिन को पांच चरणों में रेस्कूय किया। लगभग 5 घंटे तक चले रेस्क्यू में 2 बच्चे और 4 मादा डॉल्फिनों को सकुशल इंदिरा नहर (शारदा सहायक) से निकाला गया। दो बच्चे- 4 मादा डॉल्फिन का सुरक्षित रेस्कूय वन विभाग के अधिकारियों की माने तो नहर में पानी कम होने की वजह से उनके जीवन को भारी खतरा था। हालांकि, रेस्क्यू के बाद सभी डॉल्फिन को सुरक्षित बचाकर उन्हें घाघरा नदी बैराज में छोड़ दिया गया है। कम पानी में था डाॅल्फिन की जान को खतरा डीएफओ सुधांशु पांडेय का कहना है कि मोहनलालगंज के अचलीखेड़ा बैराज में पानी कम था। डॉल्फिन आने की जानकारी मिली। वन विभाग की टीम ने सुबह 4 बजे रेस्क्यू शुरू किया। ...
कानपुर पहुंचे सीएम योगी-पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं, दिए ये निर्देश..

कानपुर पहुंचे सीएम योगी-पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं, दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों की समीक्षा की। जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बात ध्यान रखें कि वहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहे। इस बैठक में अकबरपुर के सांसद सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटिहार, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, वीपीएन पासवान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: पुलिस ने खिला-खिलाकर तस्करों के पेट से निकाला 1 करोड़ का सोना, पेट में छिपा करोड़ों का राज ऐसे खुला.. ये भी पढ़ें: UP: बुर्कानशीं महिला को ...
UP: बुर्कानशीं महिला को Kiss कर भागा सुहेल-फिर थाने में लंगड़ाता आया नजर, बोला-बस एक बार..

UP: बुर्कानशीं महिला को Kiss कर भागा सुहेल-फिर थाने में लंगड़ाता आया नजर, बोला-बस एक बार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में बुर्कानशीं महिला को Kiss करके भागे गुंडे को पुलिस ने धर-दबोचा। सुहेल नाम के इस गुंडे को पुलिस ने कायदे से ऐसा सबक सिखाया कि लंगडा़ते हुआ थाने में कान पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा। बोला, बस एक बार माफ कर दो। 20 मई की बताई जा रही घटना दरअसल, घटना 20 मई की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की बताई जा रही है। वहां से एक बुर्कानशीं महिला अपनी छोटी बेटी के साथ गुजर रही थीं। तभी एक मोपेड पर आए शोहदे ने उन्हें अचानक करीब आकर किस किया और भाग गया। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि महिला कुछ समझ नहीं पाईं। CCTV से पकड़ा गया शोहदा इसके बाद युवक वहां से मोपेड लेकर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी से उसकी पहचान की। बाद में थाने लाकर कायदे से सबस सिखाया। फिर युवक लंगडा़ते हुए माफी मांगते और दोबारा कभी ऐसा न करने की बात कहकर गिड़गिड़ाता नजर आया। पुलिस ने बताया कि आरोपी...
बेशर्मी-2: हाइवे पर बीजेपी नेता का महिला संग न्यूड डांस…धाकड़ का दूसरा Video Viral, गिरफ्तार

बेशर्मी-2: हाइवे पर बीजेपी नेता का महिला संग न्यूड डांस…धाकड़ का दूसरा Video Viral, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम बनी के जिला पंचायत सदस्य के पति एवं कथित तौर पर भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का उसी घटना का दूसरा अश्लील वीडियो भी सामने आया है। सड़क पर बेशर्मी वाली गंदी हरकतों का यह दूसरा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह महिला के साथ सुनसान हाइवे पर टहलते हुए दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में भी दोनों अश्लीलता करते दिखाई दिए बांदा में कुछ देर दोनों हाथ पकड़कर डांस करते भी दिखाई दिए। महिला दूसरे वीडियो में भी पूरी तरह न्यूड दिख रही है। हालांकि, मंदसौर जिले की पुलिस ने मामले में सख्त एक्शन लिया है। मनोहर लाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला की तलाश जारी है। 'समरनीति न्यूज' वीडियोज की पुष्टि नहीं करता। हाइवे के हाई क्वालिटी कैमरों में कैद हुआ पूरा मामला दरअसल, मंदसौर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर महिल...
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली स्थित शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शांति वन में कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल के साथ अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिख दी श्रद्धांजलि उधर, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आगे लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहर...