Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ब्लाक प्रमुख ने रामलीला में किया लोगों का सम्मान

ब्लाक प्रमुख ने रामलीला में किया लोगों का सम्मान

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में विजयदशमी के पवित्र पावन पर्व के अवसर पर ग्राम सभा सरोसा एवं चमरौली में रामलीला का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस मौके पर आयोजित दशहरा मेला कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भगवान राम के पद चिन्हों पर चलने को कहा। धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम कहा कि भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लें। साथ ही असत्य पर सत्य की विजय एवं अहंकार के पतन के पर्व को खुशी-खुशी मनाएं। इस मौके पर उन्होंने ग्राम प्रधान राजकुमार मिश्रा, श्रवण तिवारी, समर बहादुर, प्रधान चमरौली राकेश दीक्षित तथा पूर्व प्रधान पाली एवं भगवान श्रीराम लक्ष्मण एवं रावण के किरदार निभा रहे कलाकारों का माल्यार्पण कर उनको सम्मानित भी किया। इस मौके पर लोगों ने भी ब्लाक प्रमुख का जोरदार ढंग से स्वागत किया। बड़ी संख्या में इल...
कानपुर के बर्रा में शाम को घर के बाहर बैठे अधिवक्ता से चेन लूट

कानपुर के बर्रा में शाम को घर के बाहर बैठे अधिवक्ता से चेन लूट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां मंगलवार को शहर के बर्रा-2 स्थित सब्जी मंडी रोड पर रहने वाले अधिवकता चंद्रशेखर तिवारी से बदमाशों ने चेन लूट ली। अधिवक्ता की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी के फुटैज भी तलाश जा रहे हैं। बताया जाता है कि बर्रा-2 निवासी अधिवक्ता श्री तिवारी शाम को अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, तभी एक बाइक उनके पास आकर रुकी। घर के बाहर बैठे समय घटना बाइक पर पीछे बैठा युवक तेजी से उतरा और उनके पास पहुंचा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवक ने उनके गले में पड़ी चेन झपट ली और वहां से तेजी से बाइक पर दोबारा जाकर बैठ गया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। अधिवक्ता शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे उन्हें पकड़ने भागे, लेकिन तबतक दोनों वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। उधर, बर...
कानपुरः लिफ्ट नहीं आई, लेकिन खुल गया गेट, बांदा के अधिकारी के पिता की गिरकर मौत

कानपुरः लिफ्ट नहीं आई, लेकिन खुल गया गेट, बांदा के अधिकारी के पिता की गिरकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः अगर आप भी लिफ्ट का उपयोग करते हैं तो कृप्या सजग रहें। लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद अच्छी तरह से देख लें कि लिफ्ट आई भी है या नहीं। कानपुर में एयरफोर्स कालोनी के आकाशगंगा भवन में एक बुजुर्ग व्यक्ति की इसी धोखे में जान चली गई। दरअसल, बुजुर्ग द्वारा ऊपरी मंजिल से नीचे ग्राउंड पर जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया गया। बिना लिफ्ट आए गेट खुल गया और धोखे से बुजुर्ग लिफ्ट की छत पर जा गिरे। इससे उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बांदा के रहने वाले हैं वारंट अफसर बताया जाता है कि मूल रूप से बांदा के सिविल लाइंस के रहने वाले वारंट अफसर आरके मिश्र, इस वक्त चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हैं। उनको एयरफोर्स कालोनी में आकाश गंगा भवन अपार्टमेंट में 9वीं मंजिल पर फ्लैट मिला है। उनके पिता सेवानिवृत बीडीओ मातृदत्त मिश्रा भी उनके साथ ही रहते थे। बताया जाता है कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बुज...
कांग्रेस में ‘बब्बर राज’ खत्म, अब अजय कुमार लल्लू बने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस में ‘बब्बर राज’ खत्म, अब अजय कुमार लल्लू बने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। फिल्म अभिनेता एवं कांग्रेस पार्टी के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर को हटाकर उनकी जगह पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश की बागडौर सौंपी गई है। बताते चलें कि राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पहले ही पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ अब यूपी में बब्बर राज खत्म होकर अजय कुमार लल्लू के हाथ में बागडौर आ गई है। 12 महासचिव, 24 सचिव अध्यक्ष पद के साथ ही कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और सचिवों को भी बदला गया है। इनमें पांच उपाध्यक्षों के साथ ही 12 महासचिव और 24 सचिवों को नई इकाई में शामिल किया गया है। बताते चलें कि वैश्य (ओबीसी) समाज से आने वाले अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार कांग्रेस ने यूपी में कांग्रेस के ...
लखनऊ ATS मुख्यालय में कमांडो ने खुद को गोली मारकर जान दी

लखनऊ ATS मुख्यालय में कमांडो ने खुद को गोली मारकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः एटीएस मुख्यालय में एक कमांडो ने मंगलवार सुबह खुद को गोली मारकर जान दे दी। हालांकि, मौके से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिकतौर पर घटना का कारण पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं एटीएस मुख्यालय में हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। आज ही जाना था घर, रात में पत्नी से कहासुनी बताया जाता है कि बृजेश यादव (40) एटीएस में कमांडो थे जिनकी तैनाती एटीएस मुख्यालय में थी। आज सुबह उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर रखकर खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरोजनी नगर थाना पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बृजेश एटीएस मुख्यालय के सरकारी बैरक में रहते थे। ये भी पढ़ेंः लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गो...
उन्नाव में भीषण हादसे में भाजपा विधायक के भाई-बहन व भांजियों समेत 4 की मौत, 1 गंभीर

उन्नाव में भीषण हादसे में भाजपा विधायक के भाई-बहन व भांजियों समेत 4 की मौत, 1 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/उन्नावः हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के सुबह हुए भीषण हादसे में एक लग्जरी कार, डिवाइडर में फंसे खड़े कंटेनर में जा घुसी। इससे कार सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को घायलावस्था में ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बताते हैं कि उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोदा गांव के पास सोमवार तड़के सुबह लग्जरी कार सवार पांच लोग दिल्ली से गोंडा जा रहे थे। मृतक भाजपा विधायक के भाई-बहन व रिश्तेदार जानकारी के अनुसार मरने वाले गोंडा से मेहनौन के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के चचेरे भाई-बहन और भांजियां हैं। गाड़ी को विधायक के भाई ब्रजेश चला रहे थे। सूचना मिलने पर विधायक के घर समर्थकों की भीड़ लगी है। आगरा से लौट रहा था परिवार, उन्नाव में हुआ हादसा तड़के सुबह करीब 3 बजे शाहपुर तोदा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर रास्ते...
झांसी में भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

झांसी में भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा/झांसीः जिले में टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे टैक्सी और डीसीएम की भीषण टक्कर के बाद हुआ। पुलिस ने घायलों को मऊरानीपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि डीसीएम चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। टैक्सी और डीसीएम की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि झांसी जिले के ग्राम पंडवाहा में सवारियों को लेकर एक टैक्सी खैरी खुरौडा गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गुरसरांय-मऊरानीपुर मार्ग पर राजपुर के पास सामने से...
परिवर्तन के ‘मेरा पेड़’ कार्यक्रम में जन्मदिन पर 12 लोगों ने लगाए पौधे

परिवर्तन के ‘मेरा पेड़’ कार्यक्रम में जन्मदिन पर 12 लोगों ने लगाए पौधे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां परिवर्तन फोरम संस्था द्वारा शहर के पर्यावरण सुधार हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत "मेरा पेड़" नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सुबह 9 बजे रैना मार्केट में 12 लोगों द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर पेड़ लगाए। इस दौरान आईआईटी की डा रीता सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले बेल का पौधा लगाया। इसके अतिरिक्त मीनल नागरथ, सुधांशु शुक्ला, दीपक भाटिया, अनुराग गुप्ता, देवेंद्र परिलह, अंकिता सांवला, अरविन्द कुमार, दीपक भाटिया, आर्यन्स चतुर्वेदी, बरखा व श्रुति ने भी अपने जन्मदिन के पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने भी बेल का एक पौधा लगाया। संस्था के प्रमुख अनिल गुप्ता ने बताया है कि इस अभियान में शहर का कोई भी नागरिक अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा लगाकर शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मददगार हो सकता है। परिवर्तन इन पेड़ों...
मुरादाबाद में पटरी से उतरी आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन

मुरादाबाद में पटरी से उतरी आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मुरादाबादः रविवार सुबह करीब 10:20 बजे मुरादाबाद के पास लखनऊ से चलकर दिल्ली को जाने वाली आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन पटरी से उतर गई। यह हादसा मुरादाबाद यार्ड में गोविंदनगर के पास हुआ। बताते हैं कि ट्रेन के एक कोच के दो पहिए पटरी से उतरे, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इसकी एक वजह यह भी रही कि उस वक्त ट्रेन काफी धीमी गति से चल रही थी। तेज आवाज के साथ पटरी से डिब्बे उतरने के बाद यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन के रुकते ही अधिकतर यात्री अनहोनी की आशंका को देखते हुए डिब्बों से बाहर निकलकर आ गए। उधर, जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना राहत ट्रेन को भी मौके पर रवाना किया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों को जल्द सबकुछ ठीक होने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने का काम चल रहा है। मंडल के रेल प्रबंधक ...
राम जन्मभूमि: इशारों में बोले मुख्यमंत्री योगी- जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

राम जन्मभूमि: इशारों में बोले मुख्यमंत्री योगी- जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः स्थानीय चंपा देवी पार्क में संत मोरारी बापू की रामकथा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों में कहा कि जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राम मंदिर मामले में सुनवाई पर इशारों में सीएम योगी ने कहा कि हम सभी का विश्वास है कि भगवान राम की शक्ति से आने वाले वक्त में बहुत अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम मर्यादा के आदर्श हैं और जीवन में जब भी कोई कष्ट होता है तो सभी को भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों से प्रेरणा मिलती है। कहा, हर घर-हर श्वांस में बसे हैं राम कहा कि भगवान राम प्रत्येक व्यक्ति के घर श्वांस में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जब दूरदर्शन पर रामायण प्रसारित हुई तो धारावाहिक बहुत ही लोकप्रिय हुआ। कहा कि तब भक्ति ही राष्ट्र की शक्ति बनी। कहा कि इसी भक्ति को प्रचारित करने संत मोरारी बापू विदेश भी ...