Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर झूंसी थाने में हुई है। एफआईआर में उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी भी आरोपी हैं। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला यह केस बच्चों के साथ यौन शोषण से जुड़ा है। इसमें दो तीन अन्य को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। यह मामला स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं। ये आरोप बच्चों के यौन शोषण के हैं। उनकी ओर से कोर्ट में अर्जी दी गई थी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा.. इस एफआईआर के बाद ...
सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि शिक्षामित्रों को अब 10 हजार की बजाय 18 हजार प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी घोषणा की है कि अनदेशकों को 9 की जगह 17 हजार मानदेय दिया जाएगा। 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को होगा फायदा इस बढ़े हुए मानदेय का भुगतान अप्रैल से किया जाएगा। इस घोषणा से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र और करीब 25 हजार अनुदेशकों को लाभ होगा। सीएम योगी ने आज यह घोषणा विधानसभा में बजट भाषण के दौरान की है। ये भी पढ़ें: यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें.. https://samarneetinews.com/upbudget2026-yogigovernment-presented-budget2026-scooties-for-girlstudents/  ...
सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके

सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान पर रुके। राहुल गांधी ने रामचेत मोची की दुकान पर रुककर उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने रामचेत मोची के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी दुकान पर करीब 7 मिनट रुके। उनके बेटे और परिवार से मिले।   सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराए बयान दरअसल, राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में कोर्ट में बयान दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाइवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से मुलाकात की। ये भी पढ़ें: बड़प्पन : राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर.. उनके बेटे का हालचाल जाना। फिर लखनऊ रवाना हो गए। राहुल जब रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे तो उनके बेटे राघव मिले। उन्होंने राघव की बेटी श्रद्धा को भी गोद में ...
सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर

सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में पुलिस हिरासत के दौरान अभियुक्त ने अपना गला काटा लिया। गला काटने के बाद अभियुक्त की हालत गंभीर है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टर घायल अभियुक्त का इलाज कर रहे हैं। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। नाबालिग को भगाने का था आरोप आरोपी का नाम आशीष है और वह सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के बाबूवापुर का है। बताते हैं कि आरोपी आशीष एक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब उसे जेल भेजने की तैयारी थी। पहले ही उसने गला काट लिया। आरोपी के पास ब्लेड कैसे पहुंचा। ब्लेड कैसे पहुंचा, इसकी होगी जांच इसकी जांच की जा रही है। घटना से पूरे महकमें में ...
मायावती का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

मायावती का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने अकेले दमपर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो ने यह घोषणा की। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र व संविधान को मजबूती की बजाय 'अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' की चर्चाएं ज्यादा हैं।   गेस्टहाउस कांड सपा मुखिया के इशारे पर.. बसपा मुखिया ने कहा कि चुनाव जितने नजदीक आएंगे, हमारे विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने के और प्रयास करेंगे। कहा कि अभी साजिश रची जाएंगी। कहा कि पूरे देश में 'अंबेडकरवादियों' को बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के लिए आंदोन मजबूत करते रहना चाहिए। किसी दल से गठबंधन की बात पूरी तरह झूठ मायावती ने कहा कि बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात फर्जी है। यह बिल्कुल फेक न्यूज है। बसपा के गठबंधन में चुनाव की बात बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई व मनगढ़ंत बात है। बसपा अकेले अपन...
यूपी में इन 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले..

यूपी में इन 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बना दिया गया है। अयोध्या के सिटी मजिस्ट्रेट बने संजीव उपाध्याय इसी तरह संजीव कुमार उपाध्याय को अयोध्या का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। गाजीपुर के उप जिलाधिकारी राजेश चंद्र को मैनपुरी का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप बृजपाल सिंह को एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी बनाया गया है। इसी तरह अर्चना अग्निहोत्री को मऊ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार https://samarneetine...
बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप

बड़ी खबर: यूपी में 18 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी-हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश बड़ी खबर यह है कि 18 जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ और सभी अदालत परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान दरअसल, सभी अदालत परिसरों में ई-मेल के जरिए बम धमाकों की धमकियां दी गईं। धमकी से हर ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बम स्क्वॉयड टीम सभी जगह तलाशी अभियान चला रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल   जानकारी के अनुसार, लखनऊ, अयोध्या, अमरोहा, मेरठ, आजमगढ़, वाराणसी समेत कुल 18 जिला अदालतों को धमकी भरे ई-मेल मिले। दोपहर 12:15 बजे जिला अदालतों में बम धमाकों की धमकी दी गई। दो दिन पहले भी मिली ऐसी धमकी कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि दो दिन पहले भी यूपी की कई जिला अदालतों को इसी त...
UP: ‘हाथ छोड़’, साइकिल पर सवार हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

UP: ‘हाथ छोड़’, साइकिल पर सवार हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: आज नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस का हाथ छोड़ कर सपा की साइकिल पर सवार हो गए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा मुखिया अखिलेश ने नसीमुद्दीन को स्मृति चिह्न के साथ अहिल्याबाई की तस्वीर भेंट की। अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता कभी बसपा सरकार में प्रभावशाली नेता रहे नसीमुद्दीन ने हाल में कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। तभी से उनके सपा में जाने को लेकर अटकलें लग रहीं थीं। सपा सदस्यता लेने के बाद नसीमुद्दीन ने कहा कि वह शुरू से नेता जी (मुलायम सिंह यादव) से प्रभावित रहे हैं। ये भी पढ़ें: UP: क्यों नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया अचानक इस्तीफा..पढ़ें खबर समाजवाद और समाजवादी एक हैं। इस मौके पर प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार, देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, नेता अनीस अहमद, फूल बाबू आदि को भी सपा म...
बांदा में सीतापुर के युवक की हार्ट अटैक से मौत

बांदा में सीतापुर के युवक की हार्ट अटैक से मौत

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सीतापुर के रहने वाले एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचा था। वहां उसकी तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव का है। चिल्ला के खिचड़ी मेले में आए थे गुलशन जानकारी के अनुसार, सीतापुर के थाना हरगांव के गांव अमितिया के गुलशन पासी (22) चिल्ला में खिचड़ी मेले में आए हुए थे। मेले में वह आइस्क्रीम फैक्ट्री की दुकान पर काम करते थे। ये भी पढ़ें: और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत बताते हैं कि गुलशन आज डीजल लेने साथी अभिलाष के साथ दोहतरा पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद गिर पड़े। कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थान...
यूपी में होली से रमजान तक हाई अलर्ट, CM Yogi के सख्त आदेश

यूपी में होली से रमजान तक हाई अलर्ट, CM Yogi के सख्त आदेश

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान समेत त्यौहारों तक खास सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही आदेश दिए हैं कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम योगी के आदेश के बाद प्रदेशभर में पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिए हैं। कहा कि ब्रज क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में होलिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। किसी भी तरह से अराजक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का मौका न दिया जाए। ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार शोभायात्राओं में उपद्रवियों की घुसपैठ को रोका जाए। रंग में भंग डालने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही होली से रमजान तक पु...