Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Update : सपा में शामिल हुईं अन्नू टंडन, अखिलेश यादव बोले- ताकत बढ़ेगी

Update : सपा में शामिल हुईं अन्नू टंडन, अखिलेश यादव बोले- ताकत बढ़ेगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन आज सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि अन्नू टंडन के सपा में आने से निश्चित रूप से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। कहा कि हम लगातार समाजवादी पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में अन्नू टंडन, अंकित परिहार और शशांक शेखर शुक्ला समेत सभी लोगों का स्वागत करते हैं। वहीं अन्नू टंडन ने कहा कि वह सपा सरकार में अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित थीं जितना काम अखिलेश यादव ने किया, उससे ज्यादा कार्य करना संभव नहीं था।  योगी सरकार पर बोला हमला इस मौके पर सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि ठोको नीति वाले लोग सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी का प्रदेश में कोई विकल्प नहीं है। उधर, इस मौके पर ...
Bjp प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा, कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाओं में जुड़ा मिला तो कार्रवाई

Bjp प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा, कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाओं में जुड़ा मिला तो कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सचान के बीते दिनों निधन के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ी बात कही। स्वतंत्र देव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी का किसी भी स्तर का कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाक्रम में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अरविंद सचान के निधन के बाद स्वतंत्र देव ने आज उनके पिता से मुलाकात की। कहा कि अरविंद घाटमपुर के चुनाव अभिकर्ता थे। इस मौके पर उनके साथ कानपुर मंडल के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी मौजूद रहे। गंगा बैराज पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कहा कि किसी न किसी को चुनाव अभिकर्ता बनाया जाता है। ऐसे में चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गंगा बैराज पर जोरदार ढंग से स्वागत किया।...
#LoveJihaad : CM योगी ने कहा, ‘बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का करेंगे राम नाम सत्य’

#LoveJihaad : CM योगी ने कहा, ‘बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का करेंगे राम नाम सत्य’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : जौनपुर की मल्‍हनी विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि लव जिहाद पर कानून बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ये लोग पहले कहते थे कि मंदिर बनवाने की तारीख नहीं बता रहे हैं, लेकिन अब हमने मंदिर निर्माण शुरू करा दिया है। जौनपुर में आयोजित सभा में कहा सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही लवजिहाद के खिलाफ भी कड़ा कानून बनाया जाएगा। कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल ही आदेश दिया है सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है। लवजिहाद पर सीएम योगी ने कहा कि बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का राम नाम सत्य भी करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी शनिवार दोपहर 2.45 बजे हेलीकाप्टर से जौनपुर पहुंचे थे। सीएम योगी की सभा के लिए जौनपुर में सिकरारा चौराहा के पास राजकीय आयुर्वेदि...
ब्रेकिंग न्यूज : जुए के विवाद में व्यक्ति को गोली से उड़ाया, हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज : जुए के विवाद में व्यक्ति को गोली से उड़ाया, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में शनिवार सुबह हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जुए के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी आज शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब खेत में उसका शव पड़ा देखा गया। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण जुए का विवाद के रूप में सामने आ रहा है। आगे की जांच की जा रही है। दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही पुलिस बताया जाता है कि घाटमपुर के भदरस गांव के रहने वाले पप्पू बाजपई (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बीती रात हुई। बताते हैं कि भदरस गांव के बाहर कुछ लोग खेत में जुआ खेल रहे थे। इसी बीच उनमें लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। ये भी पढ़ें : Big Heart : Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज ने स्टाफ मेंबर को Gift की कार विवाद में कुछ लोगों ने पप्पू के सीने और गर्दन में गोली मारी। आज...
UP : DIG समेत 4 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

UP : DIG समेत 4 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। महानगर कोतवाली में शुक्रवार को वायरलेस विभाग के डीआइजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा अनिल समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। बताते हैं कि डीआईजी, उनकी पत्नी के अलावा दारोगा ब्रजेश सिंह व चंद्रपाल सिंह को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। जरूरत बताकर लिए 5 लाख सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 448, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले में आरोप है कि डीआईजी ने अपना फ्लैट बेचने के नाम पर 5 लाख रुपए एडवांश लिए। इसके बाद एडवांश वापस नहीं किया। ये भी पढ़ें : आईपीएस सुरेंद्र दास को देखने कानपुर पहुंचे डीजीपी बोले, अब भगवान के हाथों में.. आरोप है कि डीआईजी ने पैसे की जरूरत बताकर सरिया कारोबारी से फ्लैट बेचने के नाम पर 5 लाख रुपए एडवांश ले लिए ...
Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम योगी

Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण में कारसेवा के लिए बुंदेलखंड के हर जिले से कारसेवा को राम भक्त जाएंगे। इस समय कोरोना की वजह से यह काम रुका है। कोराना संक्रमण नियंत्रित होने के बाद यह प्रक्रिया तेज की जाएगी।  मुख्यमंत्री योगी ने गो पूजन भी किया  हरिद्वार की तर्ज पर होगा आश्रम का विकास  शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आश्रम का विकास हरिद्वार की तर्ज पर कराया जाएगा। रामायण के रचयिता वाल्मीकि आश्रम व रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रशासन कार्ययोजना बनाकर काम करें। हर घर में टोंटी से होगी जलापूर्ति सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के हर गांव में हर घर में नलो की टोटी लगाकर जलापूर्ति की जाएगी। यह काम शुरू हो गया है। 2021 में इसे पूरा करना है। जल्द ही चि...
चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार दोपहर 1:54 मिनट पर हेलीकाप्टर से चित्रकूट पहुंचे। हैलीपैड पर राज्यमंत्री राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल आदि ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर हुआ स्वागत वह हेलीपैड से सीधे कार से असावर मंदिर पहुंचे और मां असावरी के दर्शन किए। आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने उनकी अगवानी भी की। वहां से मुख्यमंत्री वाल्मीकि आश्रम पहुंचे और उनके द्वारा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम  ...
चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : आज शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी दोपहर पौने 2 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ से चित्रकूट पहुंचेंगे। चित्रकूट में वाल्मीकि आश्रम के पास स्थित बगरेही लालापुर गांव में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर लैंड करेगा। वहां सीएम योगी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अखंड वाल्मीकि रामायण के पाठ का शुभारंभ करेंगे आश्रम में सीएम योगी वाल्मीकि प्रतिमा का पूजन करने के साथ ही गो पूजन, आरती और अखंड वाल्मीकि रामायण के पाठ का शुभारंभ करेंगे। बताते चलें कि सीएम योगी अबतक के अपने सीएम कार्यकाल में 6वीं बार चित्रकूट पहुंच रहे हैं। हालांकि, ऐसा तीसरी बार है कि जब सीएम योगी न तो रात्रि में रुकेंगे न ही कामदगिरी की परिक्रमा करने जा पाएंगे। दरअसल, इसके बाद उनका चित्रकूट से सीधे वाराणसी जाने...
उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन का कांग्रेस से इस्तीफा

उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन का कांग्रेस से इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : कांग्रेस की कद्दावर नेता एवं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से भी इस्तीफा दिया है। उनके साथ यूपी कांग्रेस के महासचिव अंकित परिहार ने भी पार्टी छोड़ दी है। इन दोनों के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अन्नू के नाम सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का एक रिकार्ड भी रहा है। अन्नू का पार्टी से जाने का मतलब कांग्रेस के हाथ से बड़ा जनाधार खिसकना है। अंकित परिहार ने भी छोड़ा पार्टी का साथ दरअसल, अन्नू की पहचान एक नेता से ज्यादा समाजसेवी की है जो हारने के बाद भी अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहती हैं। लोगों का उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव भी है। चर्चा है कि अन्नू और अंकित सपा का दामन थाम सकते हैं। खुद ट्वीट कर दी इस्तीफे की जानकारी बताते चलें कि अन्नू टंडन ने खुद ट्वीट...
लखनऊ : किसान पथ पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत

लखनऊ : किसान पथ पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज बुधवार तड़के सुबह राजधानी में चिनहट क्षेत्र में किसान पथ पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा अनौरा गांव के पास हुआ। एक ट्रक पर आलू लदे थे और दूसरे पर गेहूं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चीथड़े उड़ गए। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया जाम पुलिस का कहना है कि अनौरा गांव के पास हुए हादसे में संदीप नाम के एक युवक की मौत हो गई है। यह ट्रक शाहजहांपुर से गेहूं लादकर बिहार के सीवान जिले को जा रहा था। पुलिस हादसे के कारण की पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम भी खुलवाया। ये भी पढ़ें : लखनऊ में मजार के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐेसे हुआ पर्दाफाश..  ...