Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

BJP4UP: ठंड के आगाज में ठहाकों से गर्माहट की कोशिश..

BJP4UP: ठंड के आगाज में ठहाकों से गर्माहट की कोशिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, डेस्क: यूपी में ठंड के आगाज के बीच पारा नीचे लुढ़क रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा के कद्दावरों की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। प्रयागराज में महाकुंभ के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह किसी बात को लेकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स (X) एकाउंट पर शेयर किया है। इसपर लोगों के अलग-अलग खूब कमेंट्स आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: यूपी में बरेली-सीतापुर-बांदा-अमरोहा समेत इन 50 जिलों में शीतलहर-पाला की चेतावनी https://samarneetinews.com/weather-alert-warning-of-cold-wave-and-frost-in-50-districts-in-up/    ...
मौसम अलर्ट: यूपी में बरेली-सीतापुर-बांदा-अमरोहा समेत इन 50 जिलों में शीतलहर-पाला की चेतावनी

मौसम अलर्ट: यूपी में बरेली-सीतापुर-बांदा-अमरोहा समेत इन 50 जिलों में शीतलहर-पाला की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देर से आई ठंड अब लोगों को कांपने पर मजबूर करने वाली है। उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ ठंडी का असर दिखाई देना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उत्तर प्रदेश के लगभग 20 से ज्यादा जिलों में पाला गिरने और अत्यधिक ठंड का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 50 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी है। मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से शीतलहर अगले 3-4 दिन चलेगी। साथ ही पारे में भी गिरावट आएगी। इन जिलों में पाला गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर बस्ती, बहराइच, अमेठी, https://samarneetinews.com/singer-malini-awasthi-raised-voice-for-atul-subhash/ सुल्...
कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए

कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: आईआईटी से पीएचडी कर रही छात्रा ने कानपुर पुलिस के ACP मोहसिन खान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर में एसीपी साइबर क्राइम/कलक्टरगंज के पद पर तैनात रहे मोहसिन खान पर छात्रा ने एसीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिसने मामले की जांच कराकर एसीपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। खुद को कुंवारा बताकर छात्रा को फंसाया, फिर दुष्कर्म छात्रा का आरोप है कि एसीपी शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एसीपी मोहसिन खान को तत्काल प्रभाव से हाटकर लखनऊ मुख्यालय संबंद्ध कर दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। आरोपी ACP को पद से हटाकर लखनऊ किया संबद्ध जानकारी के अनुसार मूलरूप से लखनऊ के...
UP: क्या अतुल सुभाष को मिलेगा न्याय? FIR होते ही घर से रात में भागे ससुराली

UP: क्या अतुल सुभाष को मिलेगा न्याय? FIR होते ही घर से रात में भागे ससुराली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): Atul Subhash Suicide Case एआई (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अतुल सुभाष को न्याय मिलेगा? इसी बीच मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। अतुल सुभाष के छोटे भाई की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी, सास और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। यूपी के जौनपुर में रहने वाले अतुल के ससुराली पक्ष के आरोपी बुधवार (11 दिसंबर 2024) देर रात घर में ताला डालकर भाग गए। जज पर 5 लाख मांगने का आरोप, जांच की मांग अतुल सुभाष के साले अनुराग और सास निशा सिंघानिया गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में अतुल की सास को कुछ दूर तक पैदल चलते देखा गया। इस बीच उनका साला अनुराग बाइक लेकर आया और फिर दोनों वहां से फरार हो गए। पत्न...
प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’

प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर बंगलूरू में 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला पूरे देश में चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अतुल सुभाष के लिए प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने भी आवाज उठाई है। पत्नी की प्रताड़ना से तंग इंजीनियर अतुल की सुसाइड का मामला दरअसल, गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष के वीडियो संदेश को देखने के लिए भी कलेजा चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'रोम-रोम हिलाने वाला वीडियो है यह! #अतुलसुभाष चला गया! क्या व्यवस्था में कोई बदलाव होने की उम्मीद है? जिस समाज में https://samarneetinews.com/painful-reason-for-my-death-is-my-wife-there-is-money-in-jeans-to-perform-last-rites-in-bareilly/ विवाह सौ...
यूपी में एक और एनकाउंटर, मुजफ्फरनगर में ईनामी बदमाश ढेर

यूपी में एक और एनकाउंटर, मुजफ्फरनगर में ईनामी बदमाश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना में बीती रात हुए एनकाउंटर में ईनामी बदमाश जानसठ के गांव बसायच का अजय उर्फ अजयवीर उर्फ बादल मारा गया। बादल को डकैती का स्पेशिलिस्ट कहा जाता था। पुलिस अब उसके बचे साथियों की तलाश कर रही है। 25 हजार का ईनाम था घोषित एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि अजयवीर शातिर अपराधी था। उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारे गए बदमाश के साथियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। ये भी पढ़ें: देखिए! चेन स्नेचर्स का Viral Video, कैसे महिला को बनाया शिकार https://www.youtube.com/watch?v=CgI5TTRd_5w    ...
फतेहपुर में मस्जिद पर चला बुल्डोजर, अतिक्रमण की जद में आए एक हिस्से को गिराया

फतेहपुर में मस्जिद पर चला बुल्डोजर, अतिक्रमण की जद में आए एक हिस्से को गिराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर-बांदा हाइवे पर फतेहपुर जिले में चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस बीच फतेहपुर के ललौली में हाइवे पर अतिक्रमण की चपेट में आए मस्जिद के एक हिस्से को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। बताते हैं कि हाइवे चौड़ीकरण योजना में अतिक्रमण की जद में आए ललौली कस्बे के सदर बाजार स्थित नूरी जामा मस्जिद का पिछला हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में था। मंगलवार सुबह प्रशासन ने इसपर बुल्डोजर चलवाया। 1 महीने पहले PWD ने दिया था नोटिस एडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी विजयशंकर मिश्र की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर कार्रवाई के समय भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। साथ ही रेपिड एक्शन https://samarneetinews.com/in-meerut-comedian-suneelpal-kidnapped-released-on-road-after-taking-ransom/ फोर्स भी मौजदू रहा। बताया जाता है कि नूरी जामा मस्जिद के अतिक्रमण में होने पर मस्जिद कम...
कानपुर: BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, संभल में मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद

कानपुर: BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, संभल में मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कानपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि संभल में हरिहर मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बना दी गई। कहा कि वहां दो नेताओं के बीच बर्चस्व की लड़ाई का खामियाजा आज जनता को उठाना पड़ रहा है। दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कानपुर में भाजपा के बुंदेलखंड-कानपुर कार्यालय में संगठन चुनाव से संबंधित बैठक ले रहे थे। कहा-दो परिवारों के वर्चस्व की लड़ाई से हुई घटना इससे पहले उन्होंने कहा कि संभल में हरिहर मंदिर है, जिसे तोड़कर मस्जिद बना दी गई। सर्वे टीम का घेराव कर पथराव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि संभल के दो परिवारों के बीच वर्चस्व की राजनीति के चलते घटना हुई है। कहा कि संभल की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा पूरा बोले कि सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार...
UP: कॉमेडियन के साथ कांड, मुंबई से शो के लिए बुलाकर अपहरण-फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ा

UP: कॉमेडियन के साथ कांड, मुंबई से शो के लिए बुलाकर अपहरण-फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ:  मुंबई के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ बड़ा कांड हो गया। शो कराने के नाम पर 2 दिसंबर को बदमाशों ने उन्हें मुंबई से बुलाया। फिर उनका अपहरण कर लिया। 24 घंटे मेरठ में बंधक बनाकर रखा। 8 लाख की फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ दिया। अपहरणकर्ताओं ने बड़े ही शातिराना अंदाज में फिरौती की रकम वसूली। कैश न लेकर दो ज्वैलर्स के खातों में हस्तांतरित कराई। बदले में ज्वैलरी खरीदी। शो के लिए मुंबई से बुलाया, फिर मेरठ में बनाया बंधक जानकारी के अनुसार मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि कॉमेडियन सुनील पाल को दो दिसंबर की रात हरिद्वार में इवेंट में प्रस्तुति देने को आमंत्रित किया गया। वह 2 दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से पहुंचे। आरोप है कि शो कराने वाले 5-6 आरोपी दिल्ली से कार से फिरौती केश में न लेकर अपहरणकर्ताओं ने खरीदे जेवर लेकर चले। फिर म...
दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में DPS समेत लगभग 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताते हैं कि सोमवार 9 दिसंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस, पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल समेत 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया। यह ई-मेल मैनेजमेंट को मिलते ही हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तबतक बच्चे अपनी-अपनी क्लासों में पहुंच चुके थे। धमकी का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज दिया। फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज उधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा है कि...