Sunday, February 15सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार गौरव श्रीवास्तव को पितृशोक

कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार गौरव श्रीवास्तव को पितृशोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार गौरव श्रीवास्तव के पिता वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव का बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे एक बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बीमारी के बाद हैलट में थे भर्ती उनका परिवार बिरहाना रोड पर रहता है और वह यूपी टेक्सटाइल कारपोरेशन से सेवानिवृत हुए थे। बताते हैं कि बीते सप्ताह उनको बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनको एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया था। वहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उधर, पत्रकार जगत में इससे शोक की लहर है। पत्रकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  ...
Update : बड़ी खबर : बांदा में कानपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी हुए फरार

Update : बड़ी खबर : बांदा में कानपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी हुए फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास ब्रेकर में उछली बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बाकी दो लोगों को भी चोटें आईं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल हुए दो लोग वहां से भाग निकले। अब पुलिस जांच कर रही है कि दोनों चोट लगने के बाद भी वहां से भागे क्यों। पुलिस का कहना कि शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक कानपुर के सजेती का रहने वाला था। कानपुर के सजेती क्षेत्र का था युवक बताया जाता है कि कानपुर देहात के सजेती थानांतर्गत असधना गांव निवासी रजत सचान (25) पुत्र महेंद्र सचान शनिवार को अपने दो साथियों के साथ बाइक से कानपुर से बांदा आ रहा था। ...
कोचिंग के नाम पर घर से निकले 4 दोस्त, एक की गंगा में डूबकर मौत-कोहराम

कोचिंग के नाम पर घर से निकले 4 दोस्त, एक की गंगा में डूबकर मौत-कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नाव : कानपुर शहर के यशोदानगर के रहने वाले चार दोस्त घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद उन्नाव के शुक्लागंज घाट पर जा पहुंचे। वहां पुल से नीचे उतरकर गंगा में नहाने लगे। इस दौरान एक दोस्त की डूबकर मौत हो गई। इससे वहां कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बाद में युवक का शव बाहर निकाला गया। बताते हैं कि चारों इंटरमीडिएट के छात्र थे और घर कोचिंग जाने की बात कहकर निकले थे। कानपुर के यशोदानगर के रहने वाले हैं छात्र पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज रही है। वहीं बाकी तीनों छात्रों से जानकारी ले रही है। बताया जाता है कि कानपुर के यशोदा नगर निवासी अंकित पुत्र संजय साहू अपने दोस्तों अभिषेक, सौरभ, अनुज के साथ मां सरस्वती इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ता था। आज शनिवार सुबह चारों दोस्त अपने-अपने घरों में कोचिंग जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद चारों ...
UP : By-Elections-2020 : बांगरमऊ- कभी थे CBI की रडार पर, आज ठोक रहे दावेदारी

UP : By-Elections-2020 : बांगरमऊ- कभी थे CBI की रडार पर, आज ठोक रहे दावेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में होने वाले 8 सीटों के उप चुनावों में उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट इकलौती ऐसी सीट है जो सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस सीट की जीत-हार भाजपा के लिए काफी मायने रखती है तो वहीं विपक्ष भी इसे लेकर अपनी रणनीति मजबूत कर चुका है। दरअसल, बांगरमऊ की जीत-हार भाजपा और विपक्ष दोनों के भविष्य पर असर डालेगी। इसकी वजह है कि यहां से भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर चर्चित गैंगरेप मामले में दोषी ठहरा जा चुके हैं।  पार्टी के लिए संकट न बन जाएं ये दागी इस वक्त जेल में हैं और उनकी सदस्यता भी रद्द की जा चुकी है। आपको याद होगा कि यह मामला यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियों में रहा था। भाजपा के बड़े नेताओं को भी इस मामले में विपक्ष के तगड़े हमले झेलने पड़े थे। ऐसे में भाजपा के लिए ये सीट कितने मायने रखती है, समझा जा सकता है। अब इस सीट पर दावेदारी की बात की जाए तो पार्टी...
कानपुर : एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार दो की मौत-तीन घायल

कानपुर : एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार दो की मौत-तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार देर रात नील गायों के झुंड से टकरा गई। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि टक्कर के बाद कार पलटा खा गई। वहीं तीनों घायलों को कन्नौज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। नील गायों के झुंड से टकराने के बाद पलटी कार बताया जाता है कि फरीदाबाद सहारन के रहने वाले मोहम्मद आफताब परिवार के साथ हरदोई के बांगरमऊ (उन्नाव) जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मंगलवार तड़के सुबह अरौल के पास उनकी कार नील गायों का झुंड से जा टकराई। इसके बाद तेज रफ्तार कार पलटा खा गई। हादसे में मोहम्मद आफताब के अलावा सज्जाद खान की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : गुलाम से आजाद हुई कांग्रेस..सोनिया गांधी का बड़ा फैसला   वहीं कार सवार अफरोज ...
Breaking News : कानपुर में लड़ते सांडों से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

Breaking News : कानपुर में लड़ते सांडों से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में सांडों की लड़ाई के दौरान वहां से निकल रहे स्कूटी सवार की उनसे टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार पर एक सांड ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिठूर कल्याणपुर मार्ग पर हादसा बताया जाता है कि बर्रा विश्व बैंक इलाके में रहने वाले उत्कर्ष पुत्र जिलेदार यादव, अपनी स्कूटी से गुरुवार देर रात बिठूर कल्याणपुर मार्ग से आ रहे थे। इसी दौरान ईश्वरीगंज गांव के पास लड़ रहे दो सांडों के पास से निकलने के दौरान वह फंस गए। ये भी पढ़े :  कानपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, घायल अचानक एक सांड ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वह स्कूटी लेकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में उनको इलाज के लिए हैलट ले जाया गया। वह...
बड़ी खबर : UP में 8 जिलों के SP समेत 13 IPS अफसरों के तबादले 

बड़ी खबर : UP में 8 जिलों के SP समेत 13 IPS अफसरों के तबादले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 8 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। तबादलों के क्रम में हमीरपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, रायबरेली और हरदोई, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी व कुशीनगर के पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया गया है। वहीं चर्चा है कि अभी कुछ और पुलिस अधीक्षकों को आने वाले दिनों में हटाया जा सकता है।  इन जिलों के कप्तान बदले गए  एसपी ईओडब्ल्यू (लखनऊ) सुरेश राव ए. कुलकर्णी को उन्नाव का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं हरदोई के एसपी अमित कुमार को यूपी-112 लखनऊ, का एसपी बना दिया गया है। कानपुर देहात जिले के एसपी अनुराग वत्स को हरदोई का एसपी बना दिया गया है। ये भी पढ़ें : Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे प...
Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लागू हुआ दो दिन का लाकडाउन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। इससे पहले शनिवार का लाकडाउन खत्म किया गया था। अब रविवार को भी लाकडाउन नहीं लागू होगा। प्रदेशभर में अब पहले की तरह बस साप्ताहिक बंदी होगी। बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 में रविवार की बंदी लागू की गई थी, लेकिन इस अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आर्थिक तेजी के लिए अहम कदम उठाया गया है। सुरक्षा संग आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी तेज करने को कहा है। सीएम योगी ने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ को लेकर लोगों को खासतौर पर जागरुक किया जाए। ये भी पढ़ें : SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्...
कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं दो युवतियां-एक युवक

कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं दो युवतियां-एक युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी के शिवकटरा इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से दो युवतियों को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों युवतियों और युवक से पूछताछ की गई है। सूत्रों का कहना है कि मौके से कुछ अश्लील साहित्य व कंडोम आदि सामान भी मिला है। बताते हैं कि सेक्स रैकेट का संचालन आनलाइन चल रहा था। आनलाइन चल रहा था पूरा रैकेट बताया जाता है कि एएसपी कैंट सत्यजीत गुप्ता और चकेरी थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के साथ पहुंची पुलिस टीम ने रात में उक्त मकान पर छापा मारा। ये भी पढ़ें : शर्मनाक : एबुलेंस में सेक्स रैकेट, रंगरेलियां मनाता स्वास्थ्य कर्मी, वीडियो वायरल वहां दो युवतियां और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तीनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आया गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि आनलाइन से...
कानपुर डीएम ने कांशीराम अस्पताल में कोरोना से 1 दिन में 5 मौतों पर बैठाई जांच और भी..

कानपुर डीएम ने कांशीराम अस्पताल में कोरोना से 1 दिन में 5 मौतों पर बैठाई जांच और भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में स्थित कांशीराम अस्पताल में बीते शनिवार को 5 मौतों के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम आलोक तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। अस्पताल में लापरवाही की शिकायतों और एक दिन में 5 मौतों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी नियुक्त की है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 सदस्यीय टीम 12 घंटे में सौंपेगी जांच बताया जाता है कि बीते शनिवार को कांशीराम अस्पताल के ICU में भर्ती 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। मामला काफी चर्चित रहा था। इसी मामले के बाद जिलाधिकारी आलोक तिवारी अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ें : कानपुर : पुलिस को खास आदेश, गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं उन्होंने सीएमओ, एडी हेल्थ, सीएमएस और अस्पताल के डाक्टरों संग बैठक की। साथ ही अस्पताल का निरीक्षण भी किया। डीएम ने कहा कि ए...