Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

यूपी में बड़े झटके के बाद भाजपा नई रणनीति बनाने में जुटी, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक..

यूपी में बड़े झटके के बाद भाजपा नई रणनीति बनाने में जुटी, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक..

Breaking News, Feature, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में तगड़े झटके के बाद भाजपा आने वाले उप चुनावों को लेकर नई रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में लखनऊ में रविवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां भी तेजी से जारी हैं। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद होने वाली प्रदेश कार्य समिति की यह बैठक बेहद खास है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होने आ रहे हैं। उप चुनाव से पहले नेताओं-कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा उत्साह आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रदेश कार्य समिति की यह बैठक आयोजित होगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही नई रणनीति पर चर्चा होगी। चुनाव से पहले सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी पार्टी प...
UP : कांग्रेस का होर्डिंग, ‘100 से कम में दाल लेनी हो तो BJP मंत्री सूर्य प्रताप से करें संपर्क’..

UP : कांग्रेस का होर्डिंग, ‘100 से कम में दाल लेनी हो तो BJP मंत्री सूर्य प्रताप से करें संपर्क’..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दाल पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कहीं भी दाल 100 रुपए किलो से ज्यादा नहीं बिक रही है। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हुआ था। कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिेग लगाया है। लिखा है कि 100 रुपए से कम में अगर दाल लेनी हो, तो यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से संपर्क करें। कृषि मंत्री ने दिया था यह बयान यह होर्डिंग युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से लगवाया गया है। होर्डिंग पर कृषि मंत्री का बयान भी प्रमुखता से लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे प्रदेश में कहीं भी https://samarneetinews.com/banda-sdm-suspended-another-big-action-of-yogi-government-after-firozabad/ दाल 100 रुपए किलो से ज्यादा भाव में नहीं है। प्रदेश के कृषि मंत्री ...
यूपी में बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस-टैंकर में टक्कर

यूपी में बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस-टैंकर में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : यूपी में आज बुधवार को उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह उन्नाव जिले में हुआ। हादसे में बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में दूध के टैंकर में पीछे से जा भिड़ी। राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जयादा है। साथ मृतकों और घायलों के आश्रितों को मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। ये भी पढ़ें : UP : महोबा में दर्दनाक हादसा, 4 जिंदा जले-दो गंभीर, बाइकों की तेज टक्कर से लगी आग इससे स्लीपर बस बुर...
UP : प्रेमी ने दोस्त संग प्रेमिका से किया गैंगरेप, शादी के बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो, हंगामा

UP : प्रेमी ने दोस्त संग प्रेमिका से किया गैंगरेप, शादी के बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो, हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका से दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से प्रेमिका को ब्लैकमेल करता रहा। बाद में प्रेमिका की शादी हो गई।  वह पति के साथ खुशी-खुशी रहने लगी। तब प्रेमी ने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। इससे परिवार में बवंडर मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मुख्य आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के 1 साल बाद पति को भेजा अश्लील Video जानकारी के अनुसार यूपी के कौशांबी जिले में एक युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है। युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया। घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से उसे ब्लैकमेल करता रहा। प्रेमिका के पिता ने उसकी शादी मध्य प्रदेश में कर दी। शा...
UP : भाजपा की हार के 3 कारण, अहंकार-उपेक्षा और भीतरघात, राष्ट्रीय महामंत्री BL संतोष की बैठक

UP : भाजपा की हार के 3 कारण, अहंकार-उपेक्षा और भीतरघात, राष्ट्रीय महामंत्री BL संतोष की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा नेता 400 पार के नारे लगा रहे थे, लेकिन जब परिणाम आया तो सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों का समर्थन लेना पड़ा। हार की वजह तलाशने के लिए पूरी पार्टी में खलबली मची है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष दो दिवसीय यूपी दौरे पर आए हुए हैं। लखनऊ में शनिवार और आज रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने समीक्षा कर हार के कारण जानने का प्रयास किया। दो दिन बैठकें, पार्टी उठाएगी ये कदम.. शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठकें कीं। उनकी बातें सुनीं तो आज रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि के साथ बैठक की। अब पार्टी जल्द 10 सीटों पर होने वाले उप चुनावों पर फोकस कर रही है। https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-will-mlas-...
हाथरस मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-गिरफ्तारियां खुद में षणयंत्र

हाथरस मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-गिरफ्तारियां खुद में षणयंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस भगदड़ मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस एक्शन पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में रामलड़ैते नामक व्यक्ति का पत्र एक्स पर शेयर करते हुए अखिलेश ने पुलिस पर निशान साधा। बताते चलें कि मामले में पुलिस लगातार सेवादारों की गिरफ्तारी कर रही है। सपा मुखिया ने एक्स पर लिखीं ये बातें.. पुलिस ने मैनपुरी से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने आज एक रामलड़ैते नाम के व्यक्ति की चिट्ठी को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश का शासन और प्रशासन हाथरस हादसे में अपनी नाकामी छिपा रहे हैं। ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम  इसलिए छोटी-मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस मामले में होने...
लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..

लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज शुक्रवार को लखनऊ के प्रभारी एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आलमबाग के गीतापल्ली क्षेत्र में सफाई-व्यवस्था देखने निकले। उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने सफाई व्यवस्था पर खरी-खरी सुनाई। वहीं एक स्थानीय नागरिक ने कीचड़ में लेटकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इन लोगों का कहना था कि जलनिगम और नगर निगम की लापरवाही से आम आदमी बुरी तरह से परेशान है। अधिकारियों की लापरवाही से परेशान लोग लोगों को जब पता चला कि प्रभारी कैबिनेट मंत्री खन्ना क्षेत्र के निरीक्षण को आए हैं तो सभी घरों से बाहर आ गए। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं बताना शुरू किया। विरोध बढ़ता देख मंत्री को निरीक्षण पूरा किए ही https://samarneetinews.com/acidattack-on-girlstudent-police-shot-and-predator-arrested/ वापस लौटना पड़ा। हर कोई यही कह रहा था कि मंत्री जी आगे चलकर देखिए। मंत्री जी कार से वाप...
मुकेश अंबानी अचानक सोनिया गांधी और राहुल से मिलने उनके घर पहुंचे

मुकेश अंबानी अचानक सोनिया गांधी और राहुल से मिलने उनके घर पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Mukesh Ambani met Rahul Gandhi : उद्योगपति मुकेश अंबानी आज अचानक कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर पहुंचे। पहले 10 जनपद स्थित सोनिया गांधी के आवास पर अंबानी ने उनसे भेंट की। सोनिया से मुलाकात के बाद राहुल के घर पहुंचे बताते हैं कि बातचीत के साथ ही मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड भी उन्हें दिया। साथ ही शादी में आने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद मुकेश कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके घर भी गए। उन्होंने राहुल को भी शादी का कार्ड देकर आमंत्रित किया। बताते हैं कि 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी है। ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम    ...
हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम

हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस में सत्संग में भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 6 सेवादारों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार मुख्य आयोजक/मुख्य सेवादार पर 1 लाख ईनाम घोषित किया है। गिरफ्तार लोगों में उपेंद्र, मंजू यादव, मुकेश आदि शामिल हैं। जरूरत पड़ी तो बाबा से भी होगी पूछताछ अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर का कहना है कि जोन स्तर पर सभी जिलों में एसओजी की टीमों को आरोपियों को चिह्निकरण तथा गिरफ्तारी को लगाया है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो https://samarneetinews.com/cmyogi-reached-hathras-and-said-committee-will-investigate/ बाबा से भी पूछताछ की जाएगी। आईजी का कहना है कि मृतकों की संख्या 121 है। सभी शवों की पहचान की जा चुकी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आईजी शलभ माथुर का क...
मुरादाबाद में भीषण हादसा, 3 बेटों और पिता समेत 5 की हादसे में मौत, हज करके..

मुरादाबाद में भीषण हादसा, 3 बेटों और पिता समेत 5 की हादसे में मौत, हज करके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे में आज गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ। रोडवेड बस ने एक कार को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। कार में सवार हज करके लौट रहे एक ही परिवार के पिता और उनके 3 बेटों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। रामपुर के स्वार क्षेत्र के रहने वाले थे मृतक मृतकों में हाजी अशरफ (65) उनके तीन बेट नक्शे अली (42), आरिफ अली (24) और इंतेखाब अली (20) तथा कार चालक अहसान (32) शामिल हैं। बताते हैं कि हादसे में हज्जन जैतून और उनका बेटा आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी लोग स्वार https://samarneetinews.com/female-cisf-jawan-slaps-actress-kangana-ranaut-at-chandigarh-airport/ कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव के अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज...