Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से आज शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। पूर्वांचल के देवरिया जिले के सदर विधायक जन्मेजय सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन लखनऊ में हुआ है। कई महीनों से बीमार थे विधायक बताया जाता है कि वह कई महीनों से बीमार थे। बीती देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको पहले सिविल अस्पताल और फिर लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको बचाने का प्रयास किया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आई। बताते चलें कि जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई 1945 को देवरिया में हुआ था। उनके पिता का...
Update : SSP ने मांगी ID तो बिजलीकर्मी ने बत्ती गुल कर दिया परिचय, फिर हुआ..

Update : SSP ने मांगी ID तो बिजलीकर्मी ने बत्ती गुल कर दिया परिचय, फिर हुआ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक बड़ा ही अजीब घटनाक्रम हुआ। जिसने वहां के एसएसपी और पूरे पुलिस महकमे को चौंका दिया और अब हर किसी की जुबान पर है। दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक (SSP Amit Pathak) पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। गतरात्रि लगभग 2 बजे का समय था। फोर्स के साथ खुद एसएसपी भी मौजूद थे। पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ घटनाक्रम इसी बीच बिजली विभाग का कर्मचारी संजय सिंह बाइक से निकला तो पुलिस ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। विद्युत कर्मचारी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह बिजली विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने उनसे परिचय पत्र मांगा तो वह नहीं दे सके। आई कार्ड था नहीं, ऐसे दिया परिचय बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि बहस होने लगी। बिजलीकर्मी ने कहा कि वह अभी अपनी पहचान साबित कर सकता है। तबत...
Boldness और Beauty में किसी Actress से कम नहीं ऋतिक की पत्नी  सुजैन खान

Boldness और Beauty में किसी Actress से कम नहीं ऋतिक की पत्नी सुजैन खान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : कंगना रनौत के आरोपों से घिरे बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फेमिली लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। हालांकि, उनकी पत्नी सुजैन खान वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। फिर भी वह बोल्डनेस और फैन फालोइंग के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं हैं। जी हां, सुजैन खान को भले ही किसी फिल्म में आपने न देखा हो, लेकिन वह खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एकाउंट देखते ही पता चलता है कि वह काफी ग्लैमरस और बोल्ड हैं। यही नहीं जहां तक बिजनेस की बात है तो वह अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाती नजर आती हैं। हाल ही में सुजैन खान अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहीं। उनकी फोटोज जमकर वायरल हुईं। हर कोई उनकी तारीफें करता नजर आया। इन फोटोज में सुजैन एक बीच के किनारे हैं और वहां जमकर इंजाय कर रही हैं। वह बि...
डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डा. योगिता गौतम हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि एक डाक्टर ही है जिसने डा. योगिता द्वारा उसे ठुकराए जाने पर उसका कत्ल कर दिया। हत्यारोपी डाक्टर बुंदेलखंड के जालौन में तैनात एक मेडिकल अफसर है जिसका नाम डा. विवेक तिवारी है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद इस दरिंदे डाक्टर ने बड़ी ही सादगी के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहले पुलिस को घुमाया, फिर कबूला जुर्म इतना ही नहीं मौत को लेकर आशंकित डाक्टर ने कंफर्म होने के लिए उसपर चाकू से भी प्रहार किया। महिला डाक्टर के सिर पर चाकू मारे। इसके बाद शव को लेकर जाकर आगरा के बमरौली कटरा (डौकी) इलाके से फेंक दिया। सीसीटीवी फुटैज से खुलासा एक वीडियो में डाक्टर विवेक तिवारी यह कहते सुना जा रहा है कि मंगलव...
सुशांत केस में पहली बार बोले अक्षय कुमार : ‘सत्य की हमेशा जीत हो’

सुशांत केस में पहली बार बोले अक्षय कुमार : ‘सत्य की हमेशा जीत हो’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बालीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पहली बार बयान दिया है।अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए घटना पर न सिर्फ दुख जताया है, बल्कि आज सुशांत केस की सीबीआई जांच पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी रिएक्ट भी दिया। उन्होंने लिखा है कि सत्य की हमेशा जीत हो। एससी के फैसले पर आया अक्षय का रिएक्ट बता दें कि अब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है कि मामले की जांच सीबीआई करेगी। ऐसे में बालीवुड सेलेब्रिटी और राजनैतिक लोगों के बयान सामने आ रहे हैं। दरअसल,  सुशांत और अक्षय दोनों के ही फैन कहीं न कहीं काफी हैरान थे कि इस मामले में बालीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार अबतक कुछ बोले क्यों नहीं हैं। वरना अक्षय सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। इसी के बीच सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने आज जब अपना फैसला सुनाया तो अक्षय ने भी अ...
सुप्रीम कोर्ट का फैसला : Actor सुशांत सिंह केस की CBI जांच होगी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : Actor सुशांत सिंह केस की CBI जांच होगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को सही ठहराया है। इसी के साथ अब CBI जांच में मुंबई पुलिस को सहयोग देने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस से सभी दस्तावेज सीबीआई को देने को कहा है। देश की सर्वोच्च अदालत के इस फैसले को महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि बिहार पुलिस ने सही कार्रवाई की। ये भी पढ़े : सुशांत सिंह Death Case...
Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दो दिन बाद 20 अगस्त से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले एहतियात के तौर पर सचिवालय स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। चौंकाने वाली रिपोर्ट के तहत विधानसभा के 24 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे अच्छी खासी खलबली मच गई है।  अभी और लोगों की होगी जांच बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देशों पर मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई। राजधानी के एसीएमओ डा. एमके सिंह के अनुसार देर शाम तक 622 अधिकारी और कर्मचारी तथा सुरक्षा में तैनात लोगों की जांच हो चुकी है। ये भी पढ़े :  लखनऊः विधानसभा में बिजनौर CJM कोर्ट में हुए हत्याकांड पर हंगामा, स्थगित 24 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब उनकी कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। उधर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना न...
बॉलीवुड एक्टर के घर रेव पार्टी पर रेड, 3 विदेशी महिलाओं समेत 23 गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर के घर रेव पार्टी पर रेड, 3 विदेशी महिलाओं समेत 23 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
न्यूज, डेस्क : उत्तरी गोवा के वागाटोर गांव में बॉलीवुड अभिनेता कपिल झावेरी के घर पर पुलिस ने रेड मारी। वहां चल रहे रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। साथ ही अभिनेता, 3 विदेशी महिलाओं समेत कुल 23 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला शनिवार-रविवार रात का है। 9 लाख का मादक पदार्थ मिला अंजुना पुलिस को सूचना मिली थी कि वागाटोर गांव में एक विला में रेव पार्टी हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को वहां 9 लाख का मादक पदार्थ भी मिला है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच शोभित सक्सेना ने बताया कि अभिनेता झावेरी और तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो महिलाएं रूस की हैं और एक चेक गणराज्य की। उन्होंने बताया कि इन लोगों को स्वापक औषधि व एनडीपीएस अधिनियम के तहत पकड़ा गया है। ये भी पढ़े : अभिनेता संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, सांस ल...
यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मथुरा : आज सोमवार को यूपी के मथुरा में सेना के हेलीकाप्टर को खेत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद एक बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि हेलीकाप्टर में कुछ तकनीकि गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद उसे खेत में उतारना पड़ा। यह लैंडिंग मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के संकेत गांव में कराई गई। हालांकि, तकनीकि खराबी को दूर करने के बाद हेलीकाप्टर ने दोबारा उड़ान भर ली। 15 मिनट बाद दोबारा उड़ान भरी बताया जाता है कि तकनीकि खराबी के कारण सेना के हेलीकाप्टर ने संकेत गांव में स्थित एसआरआर पब्लिक स्कूल के मैदान में लैंडिंग की। ये भी पढ़े : सीएम योगी का हेलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़ में भगदड़, एक की मौत-दो घायल मामले में बरसाना के इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने बताया कि तकनीकि खराबी के बाद हेलीकाप्टर को लैंड करना पड़ा था। 15 मिनट रुकने के बाद हेलीकाप्टर को सेना के जवानों ने ठीक कर लिया। इसके बाद ...
Update : बांदा में सरकारी स्कूल में नहीं फहराया तिरंगा, हेड मास्टर समेत दो सस्पेंड

Update : बांदा में सरकारी स्कूल में नहीं फहराया तिरंगा, हेड मास्टर समेत दो सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांदा में एक सरकारी स्कूल में बड़ी कर्तव्यहीनता सामने आई है। जहां ध्वजारोहण नहीं किया गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की। साथ ही स्कूल की वीडियो रिकार्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी। बीएसए ने हेड मास्टर व सहायक मास्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच संयुक्त रूप से एबीएसए जसपुरा व कमासिन को सौंपी है। 15 दिन में दोनों से रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, इसकी चर्चा पूरे जिले में बनी रही। लोगों का कहना था कि स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह की लापरवाही बेहद शर्मनाक है। ग्रामीणों में इसे लेकर काफी नाराजगी दिखाई दी। वीडियो रिकार्डिंग के साथ शिकायत बताया जाता है कि मामला नरैनी तहसील के सिरसौना गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। वहां 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही स्कूल के स्टाफ ने ध्वजारोहण नहीं किया। तिरंगा न फहर...