Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। 82 साल की उम्र में श्री सिंह ने आज सुबह 5:55 मिनट पर अंतिम सांसें लीं। बताते हैं कि जसवंत सिंह बीते 6 वर्षों से कोमा में चल रहे थे। उनको आर्मी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वाजपेई सरकार में संभाले कई महत्वपूर्ण विभाग बताते चलें कि वह 1980 में पहली बार राज्यसभा गए थे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1996 से 2004 तक उन्होंने रक्षा विभाग के साथ-साथ विदेश और वित्‍त विभाग जैसे मंत्रालय संभाले। 1998 में वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री बनाए गए। वर्ष 2000 में जसवंत सिंह ने देश के रक्षामंत्री के रूप में कार्य...
UP : डीएम-एडीएम के खिलाफ धरना देने वाले SDM सस्पैंड

UP : डीएम-एडीएम के खिलाफ धरना देने वाले SDM सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/प्रतापगढ़ : अपने ही जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए धरना देने वाले एसडीएम को शासन ने निलंबित कर दिया है। एसडीएम विनीत उपाध्याय को निलंबित करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। उनके खिलाफ अनुशासनहीनता बरतने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। साथ ही मामले की जांच रिपोर्ट भी प्रयागराज कमिश्नर को सौंपी गई है। अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई बताते चलें कि शुक्रवार को उस वक्त प्रतापगढ़ जिले में हड़कंप मच गया था, जब जिले में तैनातत एसडीएम उपाध्याय डीएम रूपेश कुमार और एडीएम शत्रोहन वैश्य के खिलाफ धरना पर बैठ गए थे। एसडीएम उपाध्याय ने दोनों उच्चाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : बालू माफियाओं का खनिज अधिकारी पर जानलेवा हमला, गाड़ी में तोड़फोड़  इसके साथ ही डीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए थे। चार घंटे बाद का...
लखनऊ : योगी सरकार को धमकी देने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

लखनऊ : योगी सरकार को धमकी देने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। खासकर पूर्वांचल के माफिया विधायक मुख्तार अंसारी और प्रयागराज के बाहुबली अतीक अहमद की करोड़ों की अवैध संपत्ति ध्वस्त व जब्त की जा चुकी है। इसी के बाद पंजाब की जेल में बंद बसपा बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे ने यूपी 112 कंट्रोल रूम के मोबाइल पर मैसेज करके धमकी दी है। धमकी वाले मैसेज में कही ये बातें धमकी में कहा गया है कि मुख्तार को जेल से न छोड़े जाने पर योगी सरकार को मिटा देगा। इतना ही नहीं सीएम योगी को भी धमकी दी है। पुलिस ने बड़े ही गोपनीय ढंग से सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम से गिरफ्तार कर लिया है। सरकार ने की है ताबड़तोड़ कार्रवाई बता दें कि योगी सरकार ने हाल ही में पंजाब की जेल में बंद माफिया एवं बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी के खिला...
कानपुर : शहर के नौबस्ता में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई

कानपुर : शहर के नौबस्ता में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के नौबस्ता बंबा के पास एक छात्रा के साथ दो बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। बीएससी की इस छात्रा ने जब खुद के साथ होने वाली छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदों ने उसे बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि उसकी नाक से खून तक निकलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी शोहदों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी ने गल्लामंडी चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज-सिपाही लाईन हाजिर बताया जाता है कि नौबस्ता के अर्रा की रहने वाली एक 21 साल की छात्रा बीएससी की छात्रा है। गुरुवार को वह गणित की परीक्षा देने के लिए घर से निकली। रास्ते में वहीं रहने वाले रिषभ बाजपेई नाम निवासी नारायणपुरी नौबस्ता ने अपने साथी वीर सिंह के साथ मिलकर छात्रा को रोक लिया। इसके बाद उससे छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया, इसके बाद दोनों में ...
SSR Case : बारिश ने रोके कदम, अभी जेल में ही रहेंगे रिया-शौविक

SSR Case : बारिश ने रोके कदम, अभी जेल में ही रहेंगे रिया-शौविक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में आरोपों की सामना कर रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को अभी जेल में रहना होगा। आज उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन भारी बारिश के कारण मुंबई हाईकोर्ट में आज छुट्टी हो गई। इस कारण रिया और शौविक की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इसपर सुनवाई गुरुवार को होगी। बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया मोड़ा ड्रग्स को लेकर आ गया था। इसमें रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक पर गंभीर आरोप हैं। दोनों को 8 सितंबर को एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने उनको 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उनकी न्यायिक हिरासत 22 सितंबर को खत्म होनी थी, लेकिन उसे बाद में 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। अब 22 सितंबर को उनकी हिरासत खत्म होनी है। इसके बाद रिया ने सेशंस ...
UP : Big News – तबादले-पोस्टिंग में दोषी मिले दो IPS पर FIR, अब होंगे सस्पैंड

UP : Big News – तबादले-पोस्टिंग में दोषी मिले दो IPS पर FIR, अब होंगे सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी हैं। इसी क्रम में तबादलों-पोस्टिंग में लाखों की डील के आरोपों को लेकर यूपी के दो आईपीएस अधिकारियों, डा. अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। कुल 5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR सूत्रों का कहना है कि इस मामले में योगी सरकार से हरी झंडी मिलने पर अब विजिलेंस ने दोनों आईपीएस समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहते रिपोर्ट दर्ज की है। सूत्र बताते हैं कि यह रिपोर्ट विजिलेंस के मेरठ सेक्टर के थाने में दर्ज हुई हैं। खास बात यह है कि मेरठ के इस नए विजिलेंस थाने में यह पहला मुकदमा होगा, जो दो आईपीएस अधिकारियों समेत पांच लोगों पर दर्ज हुआ है। गोपनीय रिपोर्ट पर शुरू हुई थी जांच सूत्रों की माने तो इन दो मुकदमों में एक आईपीएस डा. अजय पाल के खिलाफ तथा दूसरा आ...
Model किम कार्दशियन ने खिंचाई रात में पूल पर बेहद बोल्ड Photos, फैंस ने दातों तले दबाईं ऊंगलियां

Model किम कार्दशियन ने खिंचाई रात में पूल पर बेहद बोल्ड Photos, फैंस ने दातों तले दबाईं ऊंगलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : रिएलिटी टीवी स्टार और फेमस माॅडल किम कार्दशियन अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन इस बात इस बोल्ड माॅडल ने जो किया, उसे देखकर उनके फैंस ने भी दांतों तले ऊंगलियां दबा लीं। जी हां, किम ने रात के अंधेरे में पूल में बेहद बोल्ड फोटोज शूट कराया। किम की बोल्ड फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में किम रात में पूल पर पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह खुलकर एंजाय भी कर रही हैं। किम की फोटोज ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। फैंस जमकर लाइक दे रहे हैं, इतना ही नहीं अलग-अलग ढंग से रिएक्ट भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन फोटोज में किम ड्रिंक का ग्लास हाथ में लेकर पाउटी पोज देती दिख रही हैं। फोटो कैप्शन में किम ने लिखा है कि वह रात के वक्त स्विमिंग का मजा ले रही हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब कि...
आजमगढ़ में खेत में गिरा एयरक्राफ्ट, पायलट की मौके पर मौत

आजमगढ़ में खेत में गिरा एयरक्राफ्ट, पायलट की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के आजमगढ़ में आज सोमवार को एक दो सीटर एयरक्राफ्ट जिले के सरायमीर स्थित कुशहा फरीदुनपुर इलाके में गिर गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। खराब मौसम में अनियंत्रित दिखा एयरक्राफ्ट स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब मौसम के बीच उन लोगों ने एयरक्राफ्ट को गिरते हुए देखा है। यह एयरक्राफ्ट तेजी से खेतों पर आकर गिरा। इस दौरान लोगों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि एयरक्राफ्ट टू-सीटर प्रशिक्षु विमान था जो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से प्रशिक्षण उड़ान पर था। ये भी पढ़ें : अचानक जेट एयरवेज के विमान में यात्रियों की नाक और कान से बहने लगा खून, वापस उतरा विमान उसमें एक ही पायलट सवार था जिसकी हादसे में मौत हो गई। मामले में डीआइजी सुभाष दुबे ने यह विमान अमेठी जिले के फुर्सतगंज से उड़...
UP : अयोध्या में भीषण हादसा, 4 की मौत और 9 लोग घायल

UP : अयोध्या में भीषण हादसा, 4 की मौत और 9 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/अयोध्या : अयोध्‍या में आज रविवार सुबह भीषण हादसे में ट्रक और आटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल में पहुंचकर सांसें थम गईं। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि ये सभी आटो से मछली खरीदने पहुंचे थे। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा शोक जताया है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए समुचित इलाज के निर्देश जारी किए हैं। ट्रक और आटो की टक्कर से मचा कोहराम बताया जाता है कि आज सुबह सोहावल तहसील क्षेत्र सुबह करीब 5 बजे रौनाही थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रक और आटो की टक्कर हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिय...