Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस दौरान अशोक अवस्थी निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी और शिक्षाविदों ने निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया। हर विलास गुप्ता को लगाकार पांचवीं बार निर्विरोध रूप से प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया। ये चुने गए समिति के सदस्य साथ ही प्रशांत शर्मा को दोबारा प्रबंधक पद का दायित्व दिया गया। इसी तरह शरद अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल उपप्रबंधक, राधा कृष्ण अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश वहीं बद्री प्रसाद माधव निगम, डा. किशोर बाजपेई, संजय गुप्ता, शरद अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, शांतनु अग्रवाल, राजेश साहू प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर ...
बांदा के बीपीएम कालेज में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी

बांदा के बीपीएम कालेज में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यूरो किड्स भागवत प्रसाद कैंपस, श्रीनाथ विहार में हर्षोल्लास इसका आयोजन हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा ने भगवान गणेश के चित्र पर तिलक किया। मनमोहक झांकियों में दिखाई दिए बच्चे फिर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना भी की। गणेश वंदना स्कूली बच्चों ने की। इसके बाद बच्चों ने कई भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। झांकिया भी प्रस्तुत कीं। झांकियों में कोई गणेश, कोई शिव तो कोई पार्वती बना। बाद में सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए। ये भी पढ़ें : बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल  ...
बांदा में मासूम ने पिता को बचाने को लगाई जान की बाजी, मगर अफसोस..

बांदा में मासूम ने पिता को बचाने को लगाई जान की बाजी, मगर अफसोस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक 8 साल के मासूम बच्चे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। तबतक कोशिश करता रहा, जबतक खुद भी झुलस नहीं गया। बाद में पिता की जान तो नहीं बच सकी, लेकिन मासूम किसी तरह बच गया। हालांकि, वह भी करंट से झुलस गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू के मुरवल गांव की घटना जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के जगदीश (45) घर में पंखा चलाकर उसे सीधा करने का प्रयास कर रहे थे। बताते हैं कि पंखे में करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आकर जगदीश पंखे से ही चिपके रह गए। कुछ देर बाद वहां पहुंचे 8 साल के मासूम विष्णु ने जब पिता को करंट से चिपका देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की। https://samarneetinews.com/banda-saying-we-are-police-miscreants-ranaway-with-gold-ring-and-chain-from-retired-sell-tax-officer/ उसे भी करंट लगा औ...
बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश

बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते टप्पेबाजी और चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो बाइक सवार अपराधियों ने सेल टैक्स के रिटायर अधिकारी को रोका। फिर कहा कि हम पुलिस हैं और अभी-अभी शहर में लूट हुई है, चेकिंग कर रहे हैं। इसके बाद उनसे कहा कि अंगूठी और चेन उतारकर रख लो, नहीं तो लूट सकती हैं। शहर में लगातार बढ़ रहीं चोरी-टप्पेबाजी की घटनाएं सादे कपड़ों में पुलिस समझ अपराधियों की मंशा को बुजुर्ग रिटायर अधिकारी भांप नहीं पाए। फिर उनकी अंगूठी और चेन लेकर दोनों टप्पेबाज फरार हो गए। यह पूरी घटना बांदा के कालूकुआं चौराहे के पास अति व्यस्तम क्षेत्र कालूकुआं-बिजलीखेड़ा रोड पर हुई। घटना कोतवाली पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी है। बुजुर्ग रिटायर अधिकारी ने समझा सादे कपड़ों में प...
बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल

बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में गणेश महोत्सव का बड़ी ही धूमधाम से शुभारंभ हुआ। गणेश भवन में जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने दीप जलाकर गणेश महोत्सव शुभारंभ किया। फिर गणेश जी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाईं। पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। जलशक्ति मंत्री श्री निषाद ने नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा का भी अनावरण किया। माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस अवसर पर मंत्री रामकेश ने कहा कि गणपति बप्पा का हर एक रूप हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य न छोड़े। साहस और विवेक के साथ आगे बढ़ते जाएं। कहा कि गणपति बप्पा के बड़े कान यह संदेश देते हैं कि हमें दूसरों की बातें ध्यान से सुननी चाहिए। साथ ही छोटा मुख बताता है कि हमें कम बोलना चाहिए। बलशाली शरीर संदेश देता है कि श्रम से...
बांदा में मटौंध समेत 5 थानों के प्रभारी हटे, एक दूसरे जिले में स्थानांतरित

बांदा में मटौंध समेत 5 थानों के प्रभारी हटे, एक दूसरे जिले में स्थानांतरित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 5 थाना प्रभारियों के तबादले हुए हैं। मटौंध में खनिज निरीक्षक की ट्रक कारोबारियों की पिटाई के बाद एसओ राममोहन राय को हटा दिया गया है। हालांकि, उन्हें नरैनी थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे साफ है कि उनको सजा के रूप में नहीं हटाया गया है। सुरेश सैनी बने बिसंडा SHO नरैनी भी बांदा के बड़े थानों में गिना जाता है। वहीं चिल्ला थाना प्रभारी रहे संदीप कुमार सिंह को मटौंध थाना प्रभारी बनाया गया है। अतर्रा कस्बा के चौकी इंचार्ज कृष्ण देव त्रिपाठी को चिल्ला का थानाध्यक्ष बना दिया गया है। इसी तरह बिसंडा में सुरेश सैनी को बिसंडा का थाना प्रभारी बनाया है। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर    ...
Banda : पारिवारिक कलह-कलेश में 3 लोगों ने मौत को लगाया गले, परिवारों में कोहराम

Banda : पारिवारिक कलह-कलेश में 3 लोगों ने मौत को लगाया गले, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह-कलेश और निराशा के चलते लोग खुद का अनमोल जीवन गवां रहे हैं। कहा जा रहा है कि बांदा में सड़क हादसों के बाद सबसे ज्यादा अगर मौतें हो रही हैं तो उसकी वजह आत्महत्याएं हैं। अगर ऐसा है तो यह सचमुच चिंता का विषय है। बीते 24 घंटों में तीन युवकों ने पारिवारिक कलह-कलेश में मौत को गले लगा लिया। परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालिंजर क्षेत्र में हुई पहली घटना जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के मजरा धनेश्वरपुरवा राकेश (28) ने जहर खा लिया। परिवार के लोग पहले नरैनी स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कालेज बांदा लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। मृतक के ताऊ जयपाल का कहना है कि शराब पीकर घर पहुंचे राकेश ने पत्नी से विवाद के बाद जान दे दी। ये भी पढ़ें : बांदा : खनिज निरीक्षक को पीटने वाले...
बांदा बाजार में सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण, अगली बार इतना जुर्माना..

बांदा बाजार में सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण, अगली बार इतना जुर्माना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्य बाजार में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास दुकानदारों का सड़कों तक फैला अतिक्रमण हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट श्री केला ने बताया कि काफी दिनों से लोगों की शिकायतें आ रही थीं। अतिक्रमण हटवाकर आगे के लिए दी चेतावनी इनमें कहा जा रहा था कि माहेश्वरी देवी चौक से लेकर सब्जी मंडी व छावनी तक सड़कों पर कब्जा है। दुकानदारों ने आगे सड़क तक दुकानें बढ़ा रखी हैं। कई दुकानों के बाहर टिन डालकर कब्जा किया गया है। कई दुकानदारों ने दुकान के आगे तखत-टेबल रखकर चप्पलें और दूसरा सामान रखा हुआ है। सिट्र मजिस्ट्रेट ने कहा कि अबकी बार ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दुकानों को पीछे कराया गया है। अगर अगली बार ऐसा मिला तो 5 हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा। इस दौरान अन्य अधिकारी और पुलिस कर्...
बांदा : खनिज निरीक्षक को पीटने वाले दो ट्रक कारोबारी गिरफ्तार 4 फरार

बांदा : खनिज निरीक्षक को पीटने वाले दो ट्रक कारोबारी गिरफ्तार 4 फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बेरोक-टोक चल रहे मध्य प्रदेश के अवैध खनन की गाड़ियों को रोकना खनिज निरीक्षक को भारी पड़ा। खनिज निरीक्षक योगेश गुप्ता को ट्रक कारोबारियों ने पीट दिया। घटना का कथित वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, समरनीतिन्यूज वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट लिखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी 4 फरार बताए जा रहे हैं। घटना मटौंध थाना क्षेत्र की है। बचाने आए होमगार्ड से भी हुई थी मारपीट जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र में खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता ने मध्यप्रदेश के छतरपुर से लाई जा रही बालू और गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया। यह मामला बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के हरदोनी के प्राइमरी स्कूल के पास का है। ये भी पढ़ें : बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल तभी द...
ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद आज ललितपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के 'सदस्यता अभियान' का नगर पालिका परिषद में विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री रामकेष निषाद ने कहा कि भाजपा देश का अद्वितीय राजनीतिक दल है। कहा कि भाजपा अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारतीयता के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील राज्यमंत्री श्री निषाद ने लोगों से अपील की, कि भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।  ऐसा करके विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। चनौंदाकलां पेयजल परियोजना का निरीक्षण जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने चनौंदाकलां ग्राम समूह पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना की प्रगति रिपोर्ट देखी।इतना ही नहीं ग्राम पंचायत कल्याणपुरा "कान्हा गौवंश आश्रय स्थल" पहुंचकर वहां भी व्यवस्थाएं देखीं।...