Tuesday, July 7सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर

बुजुर्ग पिता ने अनसुनी की बात तो बेटे ने पीट-पीटकर ले डाली जान, गांव वालों ने दबोचा

बुजुर्ग पिता ने अनसुनी की बात तो बेटे ने पीट-पीटकर ले डाली जान, गांव वालों ने दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने बेटे की बात को अनसुना कर दिया था। हैवान बन बैठे बेटे ने बुजुर्ग पिता को तबतक लोहे की राड से पीटा, जबतक उसने दम नहीं तोड़ दिया। रिश्तों के कत्ल की यह वारदात जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के गांव गडहर की है। वहां मंगलवार शाम को वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के भाई ने अपने भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पैसे न देने पर हैवान बन बैठा बताया जाता है कि गडहर गांव में 80 साल के कंधीलाल कुशवाहा बेटों से अलग रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। उनके दोनों बेटे बल्दू और शिवनारायन परिवार लेकर अलग रहते हैं। बल्दू का कहना है कि पिता के पास लगभग 8 बीघा जमीन है। इसी से परिवार का गुजर-बसर होत...
बांदा DIG दीपक कुमार ने पुलिस कप्तानों को दिए अपराध नियंत्रण के टिप्स

बांदा DIG दीपक कुमार ने पुलिस कप्तानों को दिए अपराध नियंत्रण के टिप्स

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। डीआईजी ने सभी पुलिस कप्तानों को अपराध नियंत्रण के टिप्स दिए। साथ ही कहा कि जो अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तारी नहीं हो रही है तो उनकी संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शुरू कराई जाए। साथ ही कहा कि मेन फोकस ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने पर रखें, ताकि बड़ा अपराध रोकने में सफलता मिले। एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता पर जोर इस दौरान डीआईजी ने एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। आज हुई बैठक में डीआईजी दीपक कुमार ने बीते 3 साल में हुई वारदातों के तुलनात्मक आंकड़ों को देखा। साथ ही लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की। डीआईजी ने कहा कि महिला अपराध को रोकना हमारी और सरकार की प्राथमिकता में श...
बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः इंदिरा नगर स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में गुरुवार को दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र झांसी के लेखाकार डीएस गुप्ता एवं दूरदर्शन केंद्र के सहायक बाबूलाल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) के निदेशक अभियांत्रिकी बीवी पटेल के निर्देशानुसार दूरदर्शन केंद्र पर एक सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें आकाशवाणी केंद्र के सहायक अभियंता आरके गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। आहरण एवं वितरण अधिकारी (झांसी) आरके वर्मा ने विदाई समारोह की अध्यक्षता की। बड़ी संख्या में जुटा पूरा स्टाफ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दूरदर्शन केंद्र के सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी जी ने डीएस गुप्ता लेखाकार एवं  बाबूलाल सहायक के साथ बिताए वक्त को याद किया। साथ ही उनके सरल एवं...

लापरवाही पर नपे यूपी के 5 एआरटीओ (ARTO), लखनऊ-हमीरपुर-अमेठी भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आई है। सरकार ने अनिमितता और लापरवाही बरतने पर राजधानी लखनऊ, बुंदेलखंड के हमीरपुर समेत अमेठी, कन्नौज और फर्रुखाबाद के एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। शासन के आदेश पर प्रमुख सचिव परिवहन राजेश सिंह द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि पूर्व में कन्नौज के एआरटीओ रहे मोहम्मद हसीब का निलंबन वहां हाल ही में हुए भीषण बस अग्निकांड के चलते किया गया है। बताया जा रहा है कि कन्नौज में स्लीपर बस में आग लगने से हुई दर्जनों यात्रियों की मौत के मामले में शासन ने गंभीर कदम उठाए हैं। बताते चलें कि प्रदेशभर में इस वक्त आरटीओ विभाग की कारगुजारियां चर्चा का विषय बनी हैं। खासकर बुंदेलखंड में आरटीओ विभाग ओवरलोडिंग को लेकर काफी बदनाम है। इससे सरकार की भी फजीहत हो रही है। अनियमितता-लापरवाही पर हुई कार्रवाई एआरटीओ कन्नौज रहे एआरटीओ मोहम्मद हसीब, जो कि अभी हमीरपुर...
बांदा-चित्रकूट और महोबा-हमीरपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन

बांदा-चित्रकूट और महोबा-हमीरपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल यानि बांदा मंडल में बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा सीएए के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन हुआ। मुख्यालय बांदा के साथ ही चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में भी प्रदर्शन होते देखा गया। हालांकि, कहीं कोई हिंसा या गड़बड़ी जैसी खबर नहीं है। सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना देते हुए अपनी बातें रखीं। हालांकि, धरने में कहीं कोई बहुत भीड़ दिखाई नहीं दी। मंडल मुख्यालय बांदा में जीआईसी मैदान में धरने का आयोजन हुआ। सीएए वापस लेने की उठाई मांग एहतियात के तौर पर आसपास के थानों का फोर्स भी तैनात किया गया था। इस दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएए से अल्पसंख्यकों में डर पैदा हो गया है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। इस दौरान वहां तैनात पुलिस की धरना स्थल के आसपास होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रही। बहुजन क्रांति मोर...
बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा

बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार की सराहनीय कार्यशैली का लोहा महकमे के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ सरकार ने भी माना है। बीते कुछ माह में चित्रकूटधाम मंडल में रहते हुए उन्होंने कई ऐसे सराहनीय कार्य किए, जिनका कोई जोड़ नहीं है। फिर चाहे बात उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में दहशत का पर्याय बने 6 लाख के ईनामी दुर्दांत डकैत बबली कोल के पांव उखाड़ फेंकने की हो या प्रदेशभर में फैली सीएए हिंसा की आंधी में बुंदेलखंड में शांति की लहर बनाए रखने की। इस मौके पर बातचीत के दौरान डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि बुंदेलखंड में पुलिस शानदार ढंग से काम कर रही है। बताते चलें कि हाल की रिपोर्ट में बांदा मंडल में अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि आपराधिक वारदातें कम हुई हैं। डकैत उन्मूलन-सीएए जैसे मोर्चों पर नई मिसाल बनाई हर मोर्चे पर, मृदुभाषी और सौम्य ...
बांदाः DIG दीपक कुमार ने कहा, ‘प्रगति की राह में सही सूचनाओं का योगदान अमूल्य’

बांदाः DIG दीपक कुमार ने कहा, ‘प्रगति की राह में सही सूचनाओं का योगदान अमूल्य’

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के डीआईजी (पुलिस) दीपक कुमार ने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 78वीं आवृत्ति के दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि देश की तरक्की की राह में सही सूचनाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर चयनित सैंपल इकाइयों में घरेलू पर्यटन व परिवारों के माइग्रेशन की सूचनाएं निर्धारित अनुसूचियां में पूरी गंभीरता के साथ भरी जाएं। कहा कि देश में एनएसएसओ के आंकड़ों का महत्व किसी से छिपा नहीं है। डीआईजी ने दिया पुलिस सहयोग का भी भरोसा उन्होंने सहायक सांख्यिकी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सर्वे के बारे में विस्तार से चर्चा की। डीआईजी कुमार ने एनएसएसओ के गठन से लेकर अब तक योगदान को विस्तार से बताया। बताते चलें कि दो दिवसीय नेशनल सैंपल सर्वे के प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवा...
बांदाः आयुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर अफसरों के साथ की बैठक

बांदाः आयुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर अफसरों के साथ की बैठक

Breaking News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आयुक्त चित्रकूटधाम गौरवदयाल ने आज मंगलवार को राष्ट्रीय प्रतीक सर्वेक्षण के 78वीं आवृत्ति के मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि घरेलू पर्यटन पर व्यय और विभिन्न संकेतक सर्वेक्षण का कार्य चारों जिलों, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर बांदा में निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। आयुक्त ने बैठक में दिए जरूरी निर्देश आयुक्त ने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शासन की विभिन्न योजनाएं तैयार की जाती हैं। अतः गांवों में जाकर सही व्यक्तियों से रैंडम आधार पर सही जानकारी प्राप्त की जाए। तभी सत्यता और सही तथ्य सामने आ सकेंगे। उप निदेशक (नियोजन) ने किया स्वागत इस मौके पर आयुक्त श्री दयाल ने कहा कि रैंडम के आधार पर भारत सरकार द्वारा चय...
लखनऊ-बुंदेलखंडः फेक वेबसाइट से फर्जी रवन्ने, सरकार को 200 करोड़ का चूना, महोबा का जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ-बुंदेलखंडः फेक वेबसाइट से फर्जी रवन्ने, सरकार को 200 करोड़ का चूना, महोबा का जालसाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ/बांदाः खनिज महकमे में एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है, जिसने राजधानी में बैठे अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। यहां साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक फर्जी वेबसाइट के जरिए ट्रकों के फर्जी ई-रवन्ना (रायल्टी पेपर) जारी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी रवन्ना जारी करते हुए सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपए का चूना लगा डाला है। इनमें पकड़ा गया जालसाज सचिन सिंह, बुंदेलखंड के महोबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस फेक वेबसाइट के जरिए फर्जी ई-रवन्ना से हजारों ट्रक बालू, मौरंग और गिट्टियां निकाल दी गई। दरअसल, खनिज विभाग की ओर से इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच पर शासन की है पैनी नजर साइबर क्राइम पुलिस अब अवैध खनन के गौरखधंधे में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रही है। बहरहाल, इतने बड़े स्तर पर हुई जालसाजी और सरकार को...
‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, व्यक्तित्व, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के कद्दावर नेता एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बांदा में डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यालय में करीब 30 मिनट रुकने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समरनीति न्यूज के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से मुलाकात की और उनको बुंदेलखंड में विस्तार के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया। बुंदेलखंड में विस्तार के लिए दी बधाई समरनीति की टीम से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिजीटल मीडिया के इस दौर में बुंदेलखंड में तेजी से उभरते 'समरनीति न्यूज' पोर्टल की टीम को उनकी शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया का युग है। इसमें ह...