Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना

बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा तब हुआ जब कार ने छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हासा जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के रमवा गांव के अनिल विश्वकर्मा के बेटे आयुष (15) कक्षा-9 के छात्र थे। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर वह साइकिल से घूमते हुए बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर महोखर की ओर पहुंच गए। ये भी पढ़ें: बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह  इसी बीच इंडिगो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतने तेज थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के इकलौते बेटे थे आयुष कार चालक की पहचान विकास मित्रा पुत्र ह्दय नारायण निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है...
बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बार अध्यक्ष-अखंड बुंदेलखंड संयोजक का किया सम्मान

बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बार अध्यक्ष-अखंड बुंदेलखंड संयोजक का किया सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बार अध्यक्ष विमल सिंह व महामंत्री राजेश त्रिपाठी को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अखंड बुंदेलखंड संयोजक भानू सहाय का भी माला पहनाकर स्वागत किया। अखंड बुंदेलखंड के लिए मिला समर्थन बताते चलें कि वनवासी राम चित्रकूट से ओरछाधाम तक 16 फरवरी से 13 मार्च तक जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को माला पहनाई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह ने पृथक राज्य बुंदेलखंड प्रांत निर्माण को समर्थन का भरोसा दिलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अजय राय पहले ही प्रथक बुंदेलखंड राज्य को समर्थन दे चुके हैं। इस मौके पर सत्य प्रकाश द्विवेदी, बाबूराम यादव, बीलाल भाई, संतोष द्विवेदी, अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हन...
बांदा: वाराणसी से लाई गई पीतल की हनुमान मूर्ति

बांदा: वाराणसी से लाई गई पीतल की हनुमान मूर्ति

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: वाराणसी से बांदा के किरण कालेज चौराहा स्थित राम दरबार मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा लाई गई है। यह प्रतिमा वाराणसी की श्रीमती सुषमा मिश्रा और श्री राम शंकर मिश्र द्वारा भेंट की गई है। पूजन के साथ हुआ प्रसाद वितरण प्रतिमा पीतल धातु की है। इसे वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी जीतू की प्रेरणा से व्यापारी संजय गुप्ता बांदा लेकर पहुंचे। यहां किरण कालेज चौराहे पर राम दरबार मंदिर में मूर्ति का पूजन कर प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर पुजारी सुशील पांडेय, धीरज सैनी, सुरेंद्र निगम आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: बिसंडा में मंदिर में चोरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां ले गए चोर  https://samarneetinews.com/banda-theft-in-ancient-temple-thieves-took-away-precious-idols-of-gods-goddesses/ https://samarneetinews.com/minister-of-state-inaugurated-kalinjar-festival-in-banda/ ...
बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह

बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लखनऊ से लौटकर घर आए बी.फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। कुछ दिन बाद युवक की शादी होनी थी। बताते हैं कि अचानक इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। लखनऊ से बी.फार्मा कर रहे थे रजनीकांत जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेदू गांव के रहने वाले कल्लू के बेटे 25 वर्षीय रजनीकांत बी.फार्मा के छात्र थे। बताते हैं कि शाम को पिता खेत से सिंचाई करके घर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा में वेतन के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन वहां कमरे में बेटे का शव फांसी पर लटकता मिला। मां नथिया और चचेरे भाई विपिन ने फंदा काटकर बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि उस समय तक उनकी सांसें चल रहीं थीं। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 18 फरवरी को था दहिनवारा, 5 मई को.. वहां डाॅक...
बांदा में कालिंजर महोत्सव का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

बांदा में कालिंजर महोत्सव का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में आज कालिंजर महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ किया। भजन गायिका तृप्ति शाक्या की शानदार प्रस्तुति कालिंजर महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टाल का भी शुभारंभ कर अवलोकन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन हुआ। प्रख्यात भजन गायिका तृप्ति शाक्या एंड ग्रुप द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई। बांदा नटराज संगीत टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, डीएम जे रीभा, एसपी पलाश बंसल, व एएसपी शिवराज आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी में होली से रमजान तक हाई अलर्ट, CM Yogi के सख्त आदेश   https://samarneetinews.com/muslim-woman-tamanna-carrying-kanwar-wearing-burqa-in-uttarpradesh/ https://samarneetinews.com/case-filed...
दर्दनाक: बांदा में परिवार के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की हादसे में मौत

दर्दनाक: बांदा में परिवार के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसों में एक पिता के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसों में बादा शहर के गायत्रीनगर के जितेंद्र भी शामिल हैं। घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। एक हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ। वहीं दूसरी दुर्घटना गिरवां थाना क्षेत्र में हुई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टक्कर जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के रहने वाले 33 वर्षीय विश्वनाथ त्रिपाठी कौशल विकास योजना में काम करते थे। इस समय महोबा के सरीला में कार्यरत थे। ये भी पढ़ें: बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल बताते हैं कि बीती रात महोबा निवासी साथी पवन के साथ बाइक में घर आ रहे थे। रास्ते में बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मवई टोल प्लाजा से बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताते हैं कि विश्वनात की मौके पर ही मौत हो ग...
खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा

खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सगे भाई-बहन सुसाइड केस में मृतकों की चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं की है। मगर जल्द ही चाची और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। बताते चलें कि सगे भाई-बहन के सुसाइड केस ने सभी को हिलाकर रख दिया था। आरोपी चाची सुधा की गिरफ्तारी तय मामले में पारिवारिक जमीनी विवाद और चाची आदि द्वारा भाई-बहन को ताने मारने व उकसाने की बातें सामने आई थीं। पुलिस ने मामले में आत्महत्या को उकसाने, धमकी और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा लिखा है। सबको हैरान कर गई थी घटना परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते आनंद प्रकाश और उनकी बहन चंचल गुप्ता को विपक्षी पारिवारिक लोग धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि 25 जनवरी की शाम दोनों भाई-बहन को गाली-गलौज कर परिवार खत्म की धमकी दी गई थी। भाई की तहरीर पर हुआ म...
बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल

बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में थार का कहर सामने आया है। बांदा में एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। इससे दिव्यांग युवक की कुचलकर मौत हो गई। एक लड़की घायल हो गई। लोगों का कहना है कि थार चला रहा युवक रीलबाजी कर रहा था। इसी कारण हादसा हुआ। अमन साहू पर रिपोर्ट-गिरफ्तारी नहीं पुलिस ने अमन साहू के युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लोगों में चर्चा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा कस्बा के मुहल्ला शास्त्रीनगर का रहने वाला अमन साहू सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौकीन है। लोग बोले, लटक कर बना रहा था रील शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे हाइवे पर तहसील की तरफ से अमन साहू अपने दोस्त व 17 वर्षीय किशोरी के साथ थार में था। लोगों का कहना है कि वह थार में बैठा रील बना रहा था। इसी दौरान थाने के ...
नारी शक्ति मिशन: बांदा में स्कूली बच्चों को दीं जरूरी जानकारियां

नारी शक्ति मिशन: बांदा में स्कूली बच्चों को दीं जरूरी जानकारियां

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महिला शक्ति मिशन के तहत महिला पुलिस ने स्कूली बच्चियों को जरूरी जानकारियां दीं। कालूकुआं स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला पुलिस ने दी जानकारी मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में उप निरीक्षक रेनू शर्मा ने जानकारी दी। बच्चों को जागरूक किया। साथ ही बालिकाओं को बाल अधिकार लैंगिक समानता व असमानता और आत्म रक्षा के बारे में बताया। ये भी पढ़ें: मिशन शक्ति : बांदा में महिला अधिकारी ने बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा-सम्मान और स्वालंबन का ककहरा साइबर क्राइम जैसे विषयों पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रबंधिका श्रीमती उमा पटेल ने किया। माननीय सदस्यों का बैच लगवा कर स्वागत किया गया। स्कूल स्टाफ ने भी अपना योगदान दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कु...
बांदा में वेतन के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

बांदा में वेतन के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कई माह से वेतन (मानदेय) न मिलने से परेशान संविदा कर्मियों ने आज प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। एनएचआरएम के तहत ये सभी स्वास्थ्यकर्मी कार्यरत हैं। CMO ने दिया आश्वासन स्वास्थ्य कर्मियों ने मांग की है कि उनका वेतन जल्द से जल्द दिया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत हैं। बीते छह माह से वेतन नहीं मिला है। ये भी पढ़ें: गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज.. ऐसे में उनके सामने बड़ी आर्थिक दिक्कतें हैं। डॉक्टर्स ने कहा कि समय से मानदेय न मिलने पर सभी संविदा कर्मी नो पे-नो वर्क की थीम पर काम बंद कर हड़ताल करेंगे। ये भी पढ़ें: VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..  ...