Sunday, November 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित

बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अर्ली बर्ड्स IAS और ज्ञान लाइव के तत्ववाधान में पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 का आयोजन हुआ। यह आयोजन गुजरात के गांधीनगर में हुआ। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें एक बांदा की शिक्षिका दीप्ति राजपूत भी रहीं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका हैं दीप्ति दीप्ति नरैनी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका हैं। वह स्कूल की पूर्व वार्डन भी रह चुकी हैं। पेड़-पौधों से उन्हें बेहद लगाव है। यह लगाव ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुछ खास करने के लिए प्रेरित करता रहा। उनके अतुलनीय प्रयासों को लोगों ने खूब सराहा। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम अब उन्हें गुजरात के गांधीनगर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025...
Eid Ul Adha 2025: ताजमहल में फ्री एंट्री-पर्यटक भी गदगद-पूरे प्रदेश में बकरीद का उल्लास

Eid Ul Adha 2025: ताजमहल में फ्री एंट्री-पर्यटक भी गदगद-पूरे प्रदेश में बकरीद का उल्लास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बकरीद का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि बकरीद पर ताजमहल में फ्री एंट्री कर दी गई। दो घंटे तक पर्यटकों का भी ताजमहल में एंट्री का टिकट नहीं लगा। इसलिए पर्यटक भी खूब गदगद नजर आए। त्यौहार की शुरूआत मस्जिदों और इबादतगाहों पर नमाज अदा करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। वहीं सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी हो रही है। लोगों में आपसी सौहार्द भी आया नजर तमाम ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के चाकचौबंध प्रबंध किए गए हैं। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। उधर, आगरा में ताजमहल परिसर में भी ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। ताजमहल में दो घंटे निशुल्क रहा प्रवेश इस दौरान ताजमहल में दो घंटे के लिए निशुल्क...
Banda: एक और रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

Banda: एक और रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लगातार रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं। आज शुक्रवार को बबेरू तहसील में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ धर-दबोचा। आरोप है कि जमीन की पैमाइश के बदले में आरोपी ने 8 हजार रूपए रिश्वत मांगी। एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा राजस्व निरीक्षक लाला भैया वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने दोपहर करीब 2 बजे तहसील परिसर में ही रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। शिकायतकर्ता मुसिंवा गांव निवासी अवधेश पुत्र राधेश्याम का आरोप है कि उसकी जमीन की पैमाइश के बदले में राजस्व निरीक्षक ने 8000 रुपए की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में रिश्वत लेते जेई और संविदा कर्मचारी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें: बां...
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीता मैच

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीता मैच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन हो रहा है। आज इसका पहला मैच DCA Green और DCA Red के बीच खेला गया। इसमें मुख्य अतिथि रेलवे जज दिव्यकांत रहे। टाॅस जीतकर डीसीए ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रनों का लक्ष्य रखा। 148 रनों पर सिमट गई डीसीए रेड टीम इसमें मानस त्रिपाठी ने 54 रन बनाए। जज दिव्यकांत ने 22 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए रेड की टीम के खिलाड़ी आलेश गोस्वामी ने 44, रविकुमार गिल्लू 27 रन बनाकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। मगर पूरी टीम ये भी पढ़ें: बांदा: अंडर-12 क्रिकेट मैच में बांदा स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने सेंट जार्ज टीम को 88 रनों पर समेटा धराशाई हो गई। डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीत लिया। धनंजय करवरिया और मनोज मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न दे...
Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के बिजली खेड़ा में आज सुबह मां-बेटी की ऐसी असमय मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। आसपास के लोग भी घटना को लेकर बेहद हैरान हैं। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वंदना और उनकी बेटी रंजना इस तरह से दुनिया छोड़कर जा सकती हैं। हालांकि, पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक ही रस्सी से.. चौंकाने वाली बात यह है कि मां और बेटी ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई है। दोनों के शव एक-दूसरे के पास ही फांसी पर लटकते मिले हैं। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बिजलीखेड़ा मोहल्ले में ननकाई प्रसाद अपनी तीसरी पत्नी वंदना (45) और बेटी 20 साल की रंजना तथा बेटे पवन के साथ रहते थे। वह मूलरूप से बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव के रहने वाले हैं।...
BREAKING: बांदा शहर में बड़ी घटना, मां-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

BREAKING: बांदा शहर में बड़ी घटना, मां-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई है। शहर के बिजलीखेड़ा निवासी ननकाई प्रसाद पूर्व फौजी हैं। उनकी पत्नी वंदना देवी (45) और बेटी रंजना (20) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव एक ही कमरे में एक रस्सी से फांसी पर लटकते मिले। BA की छात्रा थी बेटी, यह बात आ रही सामने बेटी बीए की छात्रा थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आज सुबह शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral, मची खलबली प्रथम दृष्टया मां-बेटी की आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह के रूप में सामने आ रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सीओ सिटी राजीव सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अपडेट जार...
बांदा शहर के पास ट्रेन के आगे कूदी शराबी पति से तंग महिला-झीलपुरवा में युवक ने फांसी..

बांदा शहर के पास ट्रेन के आगे कूदी शराबी पति से तंग महिला-झीलपुरवा में युवक ने फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में बांदा में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक ने फांसी लगा ली। वहीं महिला ने पति से विवाद के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा के वीरेंद्र (25) पुत्र राजेश ने बुधवार रात करीब 12 बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। शहर के झील का पुरवा में हुई घटना रात को छोटी बहन संजू की नींद खुली तो भाई का शव लटकता देख चीख पड़ी। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में ही पहुंचकर छानबीन की। मृतक के चाचा रामशरण का कहना है कि बीरेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। परिजनों ने सुसाइड का कारण अज्ञात बताया है। भूरागढ़ के पास रेलवे पटरी पर घटना  उधर, एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ केन पुल के पास एक 35 वर्षीय युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका के ससुर जगमोहन ...
दर्दनाक: बहन की शादी का कार्ड बाटने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत 

दर्दनाक: बहन की शादी का कार्ड बाटने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर वालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, गिरवां के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के झंडीपुरवा के रहने वाले 24 वर्षीय अरविंद बहन जानकी की शादी का कार्ड बाटने बदौसा जा रहे थे। 3 दिन बाद है बहन की शादी उनके मामा और एक अन्य युवक भी साथ में था। बताते हैं कि बदौसा और अतर्रा के बीच सामने से आ रहे मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई बुद्वविलास ने बताया कि बहन की 8 जून को शादी थी। शादी से 3 दिन पहले वह कार्ड बांटने जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा ...
बांदा में बड़ी धोखाधड़ी: पेट्रोप पंप खोलने के नाम पर 30 लाख ठगे, FIR.. 

बांदा में बड़ी धोखाधड़ी: पेट्रोप पंप खोलने के नाम पर 30 लाख ठगे, FIR.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति से पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर 30 लाख रूपए की ठगी हो गई। पीड़ित ने साइबर थाने में ठगी की रिपोर्ट लिखाई है। पेट्रोलियम कंपनी के एप पर ऑनलाइन आवेदन करने पर मुंबई का अधिकारी बनकर दो लोगों ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में कराई रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के रहने वाले अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने एक पेट्रोलियम कंपनी के एप पर पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन ये भी पढ़ें: Encounter: बांदा में बड़ी घटना-मासूम को उठा ले जाकर दुष्कर्म-फिर जंगल में छोड़ा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार किया था। आवेदन के बाद उनके पास मुंबई से दिनेशचंद्र और राहुल के नाम के दो लोगों की फोन काॅल आई। इन लोगों ने नरजिताहार में उनकी जमीन को भी देखा। 30 लाख देने के बा...
Encounter: बांदा में बड़ी घटना-मासूम को उठा ले जाकर दुष्कर्म-फिर जंगल में छोड़ा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Encounter: बांदा में बड़ी घटना-मासूम को उठा ले जाकर दुष्कर्म-फिर जंगल में छोड़ा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीती रात बांदा में एक बड़ी वारदात हो गई। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक मासूम को बचा लिया गया। साथ ही दरिंदे अपराधी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बताते हैं कि कामांध युवक ने 3 साल की मासूम को घर से उठा ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रात 2 बजे बच्ची को जंगल से रोते-बिलखते किया बरामद रात 9 बजे करीब परिजनों ने बांदा पुलिस को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी। एसपी पलाश बंसल ने तुरंत ही पुलिस टीमें लगाकर बच्ची की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को उठाया। इसके बाद दुष्कर्म आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को देर रात जंगल से बरामद किया। बताते हैं कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि बच्ची को दुष्कर्म के बाद जंगल में छोड़ दिया है। ...