Tuesday, November 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में हादसे, ठेकेदार-पशु चिकित्सक समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

बांदा में हादसे, ठेकेदार-पशु चिकित्सक समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक प्राइवेट पशु चिकित्सक और ठेकेदार भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के आलमखोर निवासी राजेंद्र (40) प्राइवेट पशु चिकित्सक थे। बीती रात पड़ोसी रोहित के साथ मटौंध जा रहे थे। जखौरा के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल सुधीर को कानपुर रेफर कर दियागया है। एक अन्य घटना में मर्का कस्बे के सरवन (35) बीती रात बाइक से अपनी बहन की ससुराल बबेरू जा रहे थे। https://samarneetinews.com/gangrape-in-banda-brutality-after-being-forcibly-taken-in-car-arrested/ कलाना पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बड़े भाई अर्जुन ने अस्पताल पहुंचाया। 6...
बांदा : दशहरा के दिन विवाहिता ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

बांदा : दशहरा के दिन विवाहिता ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विवाहिता ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। मृतका के भाई ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के संहिगा के प्रदीप सिंह पटेल की पत्नी आरती (35) पटेल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। ये भी पढ़ें : घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोश मिले, दोनों ने तोड़ा दम कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने कहा कि दशहरा मिलने कुछ रिश्तेदार आए थे। वह उनके पास बैठे थे। कमरे के अंदर गए तो देखा कि पत्नी ने जहर खा लिया है। अस्पताल लेकर गए तो कानप...
बांदा : मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

बांदा : मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मुरवल में मेला एवं विशाल दंगल प्रतियोगिता का मंत्री रामकेश निषाद ने शुभारंभ किया। आयोजकों ने इससे पहले मंत्री का सम्मान किया। वहीं मंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मुरवल गांव में शुरू हुआ आयोजन मंत्री रामकेश ने अपने संबोधन में कहा कि हर साल मुरवल में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। यह खुद में गर्व की बात है। इससे प्रदेशस्तर के पहलवानों के दांव-पेच देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा है, जो हम सभी को अपने मूल से जोड़ती है। इस अवसर पर अन्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर द...
बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि

बांदा : दशहरा पर मंत्री रामकेश निषाद दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में बने अतिथि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। साथ ही देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी गाजे-बाजे के साथ हुआ। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति (बांदा) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्गा समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने मंत्री का स्वागत करते हुए सम्मान किया। 'जय माता दी' के नारों से गूंजा शहर इसके बाद मंत्री द्वारा अनुशासित-स्वच्छ माहौल में देवी पंडाल लगाकर दुर्गा पूजा संपन्न कराने वाले संचालकों को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि  ...
बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : Gangrape in Banda : उत्तरप्रदेश के बांदा में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की पर धर्म परिवर्तन का भी दवाब बनाया। घटना उस समय हुई जब दो बहनें मेला देखकर लौट रही थीं। रास्ते में दो युवक नाबालिग को जबरन कार में उठा ले गए। फिर उसके साथ दरिंदगी की। मेले से लौट रही थी पीड़िता किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। पैलानी थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि https://samarneetinews.com/bjp-mla-beaten-with-slaps-kicks-and-punches-in-up-watch-video/ पीड़िता की मां के खिलाफ आरोपी मोहम्मद आवेज और मोहम्मद मुजीबुर्रहमान उर्फ मुजीब के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पी...
शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

शहर में पिंक बूथ का शिलान्यास, विधायक-पालिकाध्यक्षा ने किया भूमि पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा शहर के बाबूलाल चौराहा पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने महिला थाने के पास पिंक बूथ निर्माण का शिलान्यास किया। पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद दोनों नेताओं ने भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, ईओ नीलम चौधरी, रजत सेठ, राकेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, आरआई, कोतवाली प्रभारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान   ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत    ...
विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विजयदशमी की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद ने रामलीला मैदान में 'शस्त्र पूजन' किया। बड़े कार्यक्रम में विहिप नेताओं ने सभी शस्त्रों का विधिवत मंत्रोच्चार पूर्वक पंचोपचार विधि से पूजन किया। पूजन को रवि मोहन ने संपन्न कराया। रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि आज शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र धारण करने की जरूरत है। मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, रामप्रताप सोनी, महेंद्र धुरिया, सुरेंद्र भटनागर, रेखा भटनागर, सुनीता चौहान, दीक्षा राजपूत, प्रियांशु शिवहरे, सुनी धुरिया, मनीष मंगल, हर्ष दासवानी, राहुल शिवहरे, संदीप साहू, महावीर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत   https://samarneetinews.com/videoviral-maulana-threatened-t...
देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

देखते ही देखते हाईटेंशन करंट से काल के गाल में समा गए भूपत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के गिरवां में हुए हादसे में एक पल में किसान भूपत की जान चली गई। लोग चाहकर भी उन्हें नहीं बचा सके। घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं तो गांव में भी मातम छाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना के मुरवां गांव के रहने वाले पुन्ना प्रसाद के बेटे 25 वर्षीय भूपत किसानी करते थे। गीले बांस के तार से छूने से हादसा बताते हैं कि वह शाम को अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार छूल रहा था। लोगों का कहना है कि युवा किसान ने कंधे पर गीला बांस रखे हुए थे। उठाते समय बांस का एक छोर हाई टेंशन तार से छू गया। ये भी पढ़ें : भाजपा संगठन ने BJP विधायक की पिटाई मामले में 4 कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस इससे करंट की चपेट में आकर पलभर में वह बुरी तरह से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वह...
UP : पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान

UP : पति-पत्नी में नशेबाज के पास बैठने को लेकर झगड़ा, फिर एक ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशेड़ी के पास बैठने को लेकर पत्नी का पति से झगड़ा हो गया। पारिवारिक कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव के संजय की पत्नी शैलजा (24) ने गुरुवार सुबह घर में जहर खा लिया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल उनकी हालत बिगड़ी तो परिवार के दूसरे लोगों को पता चला। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पति का कहना है कि वह सुबह गांव की चाय-पान की गुमटी पर बैठा था। पास में ये भी पढ़ें : Video_Viral : पुलिस पर भड़का मौलाना…चाकू मारने की धमकी, पहुंचा जेल  गांव का एक नशेड़ी किस्म का व्यक्ति भी बैठा था। घर पहुंचा तो इसी बात पर पत्नी ने झगड़ा शुरू किया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। दोनों की शादी 2018 में हुई थी। उधर, बच्चों...
UP : बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

UP : बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटी का रिश्ता पक्का कर घर लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बांदा के बदौसा क्षेत्र की है। चित्रकूट बेटी की शादी तय कर घर लौट रहे थे बाप-बेटे जानकारी के अनुसार चकला गांव के पुरवा चंदौर के रहने वाले राजनारायण (50) अपने बेटे उमेश (19) के साथ बेटी की शादी पक्की करने चित्रकूट गए थे। बताते हैं कि रात में दोनों बाप-बेटे एक ही बाइक से घर लौट रह थे। तभी रास्ते में हनुमान धारा के पास सामने से आ रही बोलरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।   दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर द...