Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 32 दरोगा और इंस्पेक्टर इधर से उधर…

बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 32 दरोगा और इंस्पेक्टर इधर से उधर…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर दरोगाओं और इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। कुल 32 दरोगा-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश हुए हैं। ज्यादातर को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है। कुछ को थानों से पुलिस लाइन और जांच प्रकोष्ठ में भी स्थानांतरित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: बांदा में राजनीति गरमाई, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल करोड़ों की हेरफेर में दोषी मिले    ये भी पढ़ें: ‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने  https://samarneetinews.com/dig-banda-ips-deepak-kumar-in-samarneeti-news-office/ https://samarneetinews.com/global-forgiveness-day-today-is-an-opportunity-to-mend-bad-relationships/ https:/...
बांदा में छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि उसने फांसी लगा ली है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण के मजरा गुठिल्ला पुरवा के रहने वाले रामकिशोर का कहना है कि उनकी बेटी राधा (14) ने बुधवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। पिता ने कही यह बात घटना की जानकारी परिजनों को शाम को हो सकी। बताते हैं कि वह राधा बूटूबाई आवासीय विद्यालय में विद्यार्थी थीं। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थीं। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह का कहना है कि बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, जनसुनवाई-निरीक्षण https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged...
बांदा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, जनसुनवाई-निरीक्षण

बांदा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, जनसुनवाई-निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल आज बांदा पहुंचीं। जनसुनवाई के साथ महिला अस्पताल, कारागार का निरीक्षण किया। साथ ही महिलाओं से संवाद कर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया। जेल और अस्पताल का निरीक्षण भी किया उन्होंने सर्किट हाउस में पौधरोपण किया। जिला मंडल कारागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम मौजूद रहे। जनसुनवाई की बैठक में प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद, सीओ कृष्ण कांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत-हत्या का आरोप   ये भी पढ़ें: बांदा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन  https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspic...
Breaking: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत-हत्या का आरोप  

Breaking: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत-हत्या का आरोप  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी पर लटकता मिला है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुभाष नगर मोहल्ले की घटना जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले के रहने वाली श्री मति शालिनी सिंह (30) पत्नी अजीत सिंह का शव आज उनके घर में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका के भाई सतना के हरमल्ला निवासी पुष्पेद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन शालिनी की 3 साल पहले शादी की थी। ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’  दहेज में पति और ससुराल पक्ष के लोग 4 लाख रुपए और...
बांदा: भव्य समारोह में कांग्रेस के नवनियुक्त पाधिकारियों ने ली शपथ

बांदा: भव्य समारोह में कांग्रेस के नवनियुक्त पाधिकारियों ने ली शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी की बांदा जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भव्य कार्यक्रम में शपथ ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय गीत के साथ शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतराम नीलांचल, गयादीन अनुरागी व देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि "गुजरात अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन की मजबूती के लिए गहन चिंतन किया। इसके तहत जिले में संगठन सृजन के कार्यक्रम हो रहे हैं।...
बांदा में राजनीति गरमाई, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल करोड़ों की हेरफेर में दोषी मिले

बांदा में राजनीति गरमाई, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल करोड़ों की हेरफेर में दोषी मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भाजपाइयों में अंतरकलह का अखाड़ा बनी जिला पंचायत से बड़ी खबर है। करोड़ों की हेरफेर की जांच में जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल दोषी पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि महोबा जिलाधिकारी की जांच में जिपं अध्यक्ष को दोषी पाया गया है। जांच में जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोप सही पाए गए। खास बात यह है कि यह आरोप खुद भाजपा सदस्यों ने ही लगाए थे। खनिज परिवहन शुल्क के टेंडर से जुड़ा मामला बताते हैं कि जांच खनिज परिवहन शुल्क में 6.21 करोड़ की गड़बड़ी में महोबा जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल दोषी पाए गए हैं। मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने https://samarneetinews.com/global-forgiveness-day-today-is-an-opportunity-to-mend-bad-relationships/ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता भी खुल गया है। हो सकती ...
Banda: पत्नी का मोबाइल पर लगे रहना बना कलह का कारण, पति ने दी जान

Banda: पत्नी का मोबाइल पर लगे रहना बना कलह का कारण, पति ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी अक्सर मोबाइल पर बातों में लगी रहती थी। पति को शक था कि वह अपने किसी प्रेमी से बात करती है। दोनों में अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। यह बात पारिवारिक कलह का कारण बनती गई। आपसी विवाद से तंग आकर आखिरकार पति ने आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई थी। पति ने सुसाइड कर ली। पुलिस ने मामले में कही यह बात जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना के ग्राम ओरन के एक पुरवा के रहने वाले 32 वर्षीय युवक ने रविवार शाम फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी किसी से फोन पर बातें किया करती थी। इसे लेकर दोनों में विवाद होता था। भाभी इस समय झगड़ा करके मायके चली गई थी। उधर, बिसंडा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें:बांदा में एनकाउंटर, हापुड़-बागपत के 7 ब...
बांदा शहर में बड़ी घटना, कालूकुआं में पत्नी और ससुर पर पति ने किया धारदार हथियार से हमला-गिरफ्तार

बांदा शहर में बड़ी घटना, कालूकुआं में पत्नी और ससुर पर पति ने किया धारदार हथियार से हमला-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में एक पति हैवान बन बैठा। उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। कालूकुआं के निलिमा विहार की घटना वहीं हमलावर फरार हो गया। घटना कालूकुआं के निलिमा विहार की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात वहां रहने वाले आशुतोष बाजपेई नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रियंका और ससुर बिन्दू त्रिवेदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों पर उसने कई प्रहार किए। इससे उनके सिर और चेहरों पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी की निशानदेही पर बांका भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है...
Banda: खेल-खेल में गई मेघा की जान! पुलिस छानबीन में जुटी 

Banda: खेल-खेल में गई मेघा की जान! पुलिस छानबीन में जुटी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 10 साल की बच्ची की खेल-खेल में जान चली गई। बताते हैं कि खेलते समय गले में फंदा कसने से उसकी मौत हुई। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरी तरह सच्चाई सामने आएगी। जानकारी के अनुसार, गिरवा थाना क्षेत्र सरस्वह गांव के रहने वाले बब्लू की बेटी मेघा (10) रविवार सुबह घर के आंगन में झूला झूल रही थी। परिजनों ने बताया हादसा बताया जाता है कि साड़ी का फंदा अचानक गले में कसने से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसे फंदा खोलकर नीचे उतारा गया। तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसे हादसा बताया है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही बात सामने आएगी। ये भी पढ़ें: झांसी: स्कूल में कबड्डी खेल...