Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर मच विपक्ष के हो-हल्ले के जवाब में भाजपा ने उन्नाव में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में जनजागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों ने इन कानूनों को लेकर भम्र फैला दिया है। इस दौरान उन्नाव में रामलीला मैदान से आवास विकास कालोनी वृंदावन पार्क तक एक ब्रह्द जनजागरूकता रैली निकली। कहा विपक्ष कर रहा वोटबैंक की राजनीतिक रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सचिदानंद हरि साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, अनिल सिंह, बम्बालाल दिवाकर मौजूद रहे। रैली में भारत माता की जय के जयघोष के बीच सभी लोगों ने आवाज बुलंद की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान के शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बना है। ये भी पढ़ें...
चित्रकूट में सहायक लेखाधिकारी के घर में घुसे बदमाश, ललकारने पर भागे

चित्रकूट में सहायक लेखाधिकारी के घर में घुसे बदमाश, ललकारने पर भागे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः शहर में प्रयागराज रोड पर स्थित वन विभाग में तैनात सहायक लेखाधिकारी चंद्रमोहन द्विवेदी के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। खिड़कियों में तोड़फोड़ करते हुए बदमाशों ने घर में घुसने की कोशिश की। आहट पाकर घर के भीतर सो रहे बहू और बेटे गौरे की नींद खुल गई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की फोटो बदमाशों की फोटो और पूरी हरकतें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस फुटैज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सहायक लेखाधिकारी द्विवेदी चित्रकूट में वन विभाग में तैनात है। बीते दिवस वह पत्नी के साथ प्रयागराज गए हुए थे। घर में बेटा गोरे और बहू मौजूद थे। आधी रात को करीब डेढ़ बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में मु...
फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता घायल

फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः आज दोपहर साले के तिलक समारोह से वापस पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार शख्स रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसा प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ। ट्रक के नीचे आने से बाइक पर सवार उनकी पत्नी और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साले के तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार यह हादसा रविवार दोपहर गांव नउवाबाग के पास हुआ। बताया जाता है कि अशोथर थाना क्षेत्र के वनपुरवा गांव के रहने वाले विशंभर (32) मजदूरी करते थे। शनिवार को उनकी ससुराल ग्राम जौंह में साले राजू का तिलक था। वहां से पत्नी अनीता देवी (28) व बेटी राधिका (5) के साथ लापस लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में बाल-बाल बचा पिता भी हुआ है घायल हादसे में उनकी पत्नी और बच्ची ट्रक ...
अब भी भयावह दृश्य याद कर रो पड़ती हैं रेखा, कन्नौज में बस में यात्रियों के जिंदा जलने का मामला

अब भी भयावह दृश्य याद कर रो पड़ती हैं रेखा, कन्नौज में बस में यात्रियों के जिंदा जलने का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज के गुरसहायगंज में ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लगने से जिंदा जलकर दर्जनभर से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई। कुछ यात्रियों का अबतक पता ही नहीं है। वहीं दूसरी ओर जो कुछ यात्री किसी तरह बच सके हैं वे उस भयावह रात की घटना को चाहकर भी भूल नहीं पा रहे हैं। ऐसी ही यात्री हैं कन्नौज के छिबरामऊ के शास्त्री नगर निवासी रेखा यादव। दिनेश यादव की पत्नी रेखा कहना है कि वह अपने रिश्तेदारी में बेबर जा रही थीं। रात का कोई 8 बजा होगा। वह अपनी सीट पर बैठी हुई थीं। कन्नौज में बस में यात्रियों के जिंदा जलने का दिल दहला देने वाला घटनाक्रम अचानक उनको विस्फोट होने की आवाज सुनाई दी, जबतक वह कुछ समझ पाती, बस में अफरा-तफरी सी मच गई। हालात को समझते हुए उन्होंने बाहर की ओर झांका तो कुछ लोग मदद की कोशिश कर रहे थे तो कुछ खिड़की से कूद आने का इशारा कर रहे थे। रेखा ने बताया कि आग तेजी से ...
सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का निधन

सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नारायण गुप्ता का रविवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और इस दिनों बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र प्रभात गुप्ता ने बताया है कि उनको लगभग एक सप्ताह पहले लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांसें वहां से बेहतर इलाज के लिए उनको लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। आज सुबह उन्होने करीब 8 बजे अंतिम सांसें लीं। परिवार के लोग उनके शव को लेकर सीतापुर पहुंचेंगे। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पुत्र प्रभात के अलावा बेटी प्रीति गुप्ता (बाराबंकी) व नीति गुप्ता (लखनऊ), दामाद रामजी गुप्ता, हर्ष गुप्ता हैं।...
कानपुर की प्रीति शर्मा ने जीता मिसेज यूनिवर्स करिज्मा का ताज

कानपुर की प्रीति शर्मा ने जीता मिसेज यूनिवर्स करिज्मा का ताज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, कानपुरः भारतीय सुंदरता की धमक देश ही नहीं विदेशों में भी सुनाई देती रही है। अब कानपुर की खूबसूरती ने विदेशी धरती पर झंडा गाड़ा है। हम बात कर रहे हैं, शहर की प्रीति शर्मा की। प्रीति को चीन के ग्वांग्जू में हुई मिसेज यूनिवर्स-2019 प्रतियोगिता में खिताब मिला है। उन्होंने वहां बौद्धिक क्षमता के साथ ही अपनी डांस कला और विचारों की उत्कृष्ठता का भी जलवा बिखेरा। शहर की इस खूबसूरत बेटी के सिर पर मिसेज यूनिवर्स करिज्मा का ताज सजाया गया है। हालांकि, प्रीति का तो यहां तक दावा है कि इस तरह का खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं। बैंक में जाब भी करती हैं प्रीति दरअसल, कानपुर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में खिताब जीतने वाली प्रीति की ओर से प्रेसवार्ता की गई। उन्होंने इस दौरान बताया कि इस प्रतियोगिता में 90 देशों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। यह भी बताया कि उनको यह मौका इसी साल व...
लखनऊ में यमुना अपार्टमेंट में बीबीए छात्रा ने पिता की रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

लखनऊ में यमुना अपार्टमेंट में बीबीए छात्रा ने पिता की रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के पॅाश इलाके गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में एक बीबीए की 20 साल की छात्रा ने खुद को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से केजीएमयू लेकर पहुंचे। तबतक छात्रा की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत की जानकारी करीब 3 घंटे बाद पुलिस को दी। हालांकि, रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। घटना को लेकर अपार्टमेंट के लोग भी बुरी तरह से स्तब्ध हैं। सभी इस सोच में हैं कि गोली चलने की आवाज क्यों नहीं आई। पुलिस का कहना है कि घटना का गहराई से जांच की जा रही है। पॅाश इलाके में स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना बताया जाता है कि गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में रहने वाले सूर्यभद्र...
बांदा में भीषण हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

बांदा में भीषण हादसा, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक से जा रहे थे और अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं इनमें से एक भाई शादीशुदा था, जबकि दूसरा अविवाहित था। एक युवक की पत्नी पति की मौत की खबर सुनकर गश खाकर गिर पड़ीं। पुलिस का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के नगवारा गांव निवासी राहुल (23) पुत्र घनश्याम रात को अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ ज्ञानू (30) पुत्र मोनू के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाकर पंप...
बांदा में शख्स को रौंदती हुई सड़क किनारे जा पलटी गाड़ी, एक की मौत

बांदा में शख्स को रौंदती हुई सड़क किनारे जा पलटी गाड़ी, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को जिले में हुए हादसे में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक शख्स को रौंदते हुए सड़क किनारे जा पलटी। इससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया है। वहीं गुस्साई भीड़ ने जाम लगा लिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत करते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद या मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताते हैं कि मृतक की पत्नी की कुछ माह पहले ही मौत हुई है। परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। कमासिन इलाके में हुआ हादसा बताया जाता है कि आज सुबह बबेरू की ओर से तेज रफ्तार आ रही टवेरा गाड़ी का खरौली गांव के पास अचानक अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे शौच कर रहे ज...
सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही ने थाने में सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही महिला सिपाही गिर पड़ी। थाने का स्टाफ भागकर वहां पहुंचा, तबतक उसने दम तोड़ दिया था। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की है। सूत्रों का कहना है कि महिला सिपाही को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से वह तनाव में थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। रिवाल्वर किसकी, पता करने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर खैराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही शोभा चौधरी (26) ने थाने में ही अपनी सर्विस रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर खुद को ...