Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

अब भी भयावह दृश्य याद कर रो पड़ती हैं रेखा, कन्नौज में बस में यात्रियों के जिंदा जलने का मामला

kannauj burning bus passenger injured rekha
रेखा यादव।

समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज के गुरसहायगंज में ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लगने से जिंदा जलकर दर्जनभर से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई। कुछ यात्रियों का अबतक पता ही नहीं है। वहीं दूसरी ओर जो कुछ यात्री किसी तरह बच सके हैं वे उस भयावह रात की घटना को चाहकर भी भूल नहीं पा रहे हैं। ऐसी ही यात्री हैं कन्नौज के छिबरामऊ के शास्त्री नगर निवासी रेखा यादव। दिनेश यादव की पत्नी रेखा कहना है कि वह अपने रिश्तेदारी में बेबर जा रही थीं। रात का कोई 8 बजा होगा। वह अपनी सीट पर बैठी हुई थीं।

10 passengers burnt alive due to bus-truck collision in Kannauj Gursahayganj

कन्नौज में बस में यात्रियों के जिंदा जलने का दिल दहला देने वाला घटनाक्रम

अचानक उनको विस्फोट होने की आवाज सुनाई दी, जबतक वह कुछ समझ पाती, बस में अफरा-तफरी सी मच गई। हालात को समझते हुए उन्होंने बाहर की ओर झांका तो कुछ लोग मदद की कोशिश कर रहे थे तो कुछ खिड़की से कूद आने का इशारा कर रहे थे। रेखा ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी।

संबंधित मुख्य खबरः अपडेटः कन्नौज में भयानक हादसा, जिंदा जले 20 यात्री, 21 अस्पताल में भर्ती, पीएम-सीएम ने जताया दुख

उन्होंने किसी तरह अपनी सीट के पास लगे शीशे को तोड़ा। इसके बाद हिम्मत करके नीचे छलांग लगा दी। बस से कूदने पर उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अब उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि वह जिंदगी में उस भयावह दृश्य को नहीं भूल सकती हैं। उन्होंने अपनी आखों के सामने लोगों को आग में समाते हुए देखा है।

ये भी पढ़ेंः मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अरेस्ट