Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा DM व 36 स्टाफ की कोरोना जांच हुई, यह है रिपोर्ट..

बांदा DM व 36 स्टाफ की कोरोना जांच हुई, यह है रिपोर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जिलाधिकारी के ओएसडी के परिवार समेत कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सरकारी महकमों में हड़कंप मचा हुआ है। आज शुक्रवार को डीएम समेत कैंप कार्यालय में काम करने वाले 36 लोगों के स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। दिन में हुई जांच की रिपोर्ट का सभी सरकारी महकमों में काम करने वालों को बेसबरी से इंतजार रहा। इतना ही नहीं इस दौरान जिलाधिकारी बांदा ने भी अपनी कोरोना जांच कराई। दिनभर सरकार महकमों में खलबली सी मची रही। कहीं न कहीं सभी को रिपोर्ट आने का इंतजार था। डीएम के ओएसडी आए हैं पाॅजिटिव बताया जाता है कि दो दिन से जिलाधिकारी के विशेष अधिकारी यानि ओएसडी बीमारी के कारण अवकाश पर थे। अब उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसकी जानकारी मिलते ही सरकारी विभागों में खलबली मच गई। आनन फानन में सभी ने अपनी-अपनी कोरोना जांच कराई। ये भी पढ़ें : बांदा में 400 पार पहुंचा कोरोना, दो म...
बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना से वृद्ध महिला की मौत  

बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना से वृद्ध महिला की मौत  

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को एक 72 वर्षीय महिला की बांदा में कोरोना से मौत हो गई। यह महिला हमीरपुर की रहने वाली थीं। उनका इलाज बांदा मेडिकल कालेज में चल रहा था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनकी मौत बीती देर रात होने की बात सामने आ रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला हमीरपुर की रहने वाली थीं। उनका बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। हमीरपुर की रहने वाली थीं महिला सीएमओ ने बताया है कि महिला की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वह हमीरपुर जिले की रहने वाली थीं। बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। डाक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। बताते चलें कि बांदा में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में 400 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके...
बांदा : 15 अगस्त से पहले जगह-जगह पुलिस की चेकिंग

बांदा : 15 अगस्त से पहले जगह-जगह पुलिस की चेकिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस टीमें महत्वपूर्ण जगहों पर चेकिंग करती रहीं। बस स्टैंड समेत प्रमुख भीड़भाड़ वाले चैराहा व तिराहा पर पुलिस बल नजर आया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्व में ही शासन की ओर से सभी जिलों में चैकसी बरतने का निर्देश दिए गए हैं। शासन ने दिए हैं चेकिंग के आदेश हर जिले के पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त चैकसी बरतने को कहा गया था जिसके मद्देनजर एक दिन पहले ही शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व में बस स्टेशनों के साथ ही होटल व मॉल की चेकिंग की गई। साथ ही अफसरों ने मयफोर्स पैदल गश्त भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल भी ...
Update : कानपुर : देर रात बुलाई गई सेना-बचाव कार्य में जुटे जवान, जर्जर मकान ढहने का मामला, मां-बेटी के शव निकाले गए

Update : कानपुर : देर रात बुलाई गई सेना-बचाव कार्य में जुटे जवान, जर्जर मकान ढहने का मामला, मां-बेटी के शव निकाले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार देर रात पुराने शहर के हटिया बाजार में जर्जर मकान ढहने के बाद बड़े स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवानों रेस्क्यू में जुटे हैं। बताते हैं कि पुलिस के सिपाही आसपास के मकानों की छतों के रास्ते सीढ़ियां लगाकर मलबे तक पहुंचे। फिर वहां मलबे में मां-बेटी के दबे होने की आशंका के तहत उनकी तलाश की। उधर, सफलता न मिलते देख अधिकारियों ने देर रात सेना भी बुला ली है। सेना के जवान भी बचाव कार्य में जुट गए हैं। बताते हैं कि तड़के सुबह मां-बेटी के शवों को मलबे के नीचे से निकाला गया है। मकान ढहने के समय दोनों समय पर बाहर नहीं निकल पाईं। इस कारण उनकी मौत हो गई। यह है पूरा का पूरा मामला बताया जाता है कि हटिया बाजार में स्व. रामशंकर गुप्ता का परिवार चार मंजिला मकान के तीसरी मंजिल पर रहता था। परिवार में स्व. रामशंकर की पत्नी मीना (50), बेटी प्रीती (...
यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा एमपी में गिरफ्तार, भदोही पुलिस की टीम रवाना

यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा एमपी में गिरफ्तार, भदोही पुलिस की टीम रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि उनको आगर मालवा जिले से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई एमपी पुलिस ने यूपी की भदोही पुलिस की सूचना पर की है। इस मामले में भदोही के एसपी रामबदन सिंह ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। एसपी ने बताया है कि विधायक को भदोही लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि विजय मिश्रा और उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ उन्हीं के एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने मुकदमा लिखाया था। 2017 में निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विजय मिश्रा पर उनके रिश्तेदार ने आरोप लगाए थे। इसके बाद एक दिन पहले विधायक विजय मिश्रा ने खुद की जान को खतरा बताते हुए वीडियो जारी किया। ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटा...
CM योगी पर टिप्पणी को लेकर AAP नेता संजय सिंह के खिलाफ FIR

CM योगी पर टिप्पणी को लेकर AAP नेता संजय सिंह के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता अरविंद गुप्ता नाम के युवक की ओर से धारा 153A. 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायकर्ता का यह है कहना एफआईआर दर्ज कराते हुए शिकायतकर्ता अरविंद ने आरोप लगाए हैं कि है 12 अगस्त को आप नेता संजय सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ प्रेसकांफ्रेंस की थी। इसकी रिपोर्ट 13 अगस्त के समाचार पत्रों में छपी है। शिकायतकर्ता ने आप नेता संजय सिंह पर आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा उनके आरोप हैं कि आप नेता ने कहा है कि प्रदेश में लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। कहना है कि ब्राह्मणों पर इस वक्त अत्याचार हो रहा है। आरोप है ...
कोरोना को हराकर पहली बार सामने आए अमिताभ बच्चन, मां की याद में पेड़ लगाया

कोरोना को हराकर पहली बार सामने आए अमिताभ बच्चन, मां की याद में पेड़ लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना को हरा दिया है। इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने के बाद सदी के महानायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पहली बार ठीक होकर अमिताभ लोगों के सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर अपनी ताजा पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद लोगों को बताया कि अपनी मां की याद में उन्होंने एक गुलमोहर का पेड़ लगाया है। इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए महानायक बच्चन ने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। फोटोज का यह कोलाज लोगों को खूब भा रहा है। फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि अमिताभ अपने दो सहयोगियों के साथ गुलमोहर का पेड़ लगाने के बाद फोटो खिंचा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इन फोटोज के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की कुछ शानदार पंक्तियां भी शेयर की हैं। "..जो बसे हैं वे उजड़ते...
बांदा में 400 पार पहुंचा कोरोना, दो महिलाओं समेत 8 और पाॅजिटिव

बांदा में 400 पार पहुंचा कोरोना, दो महिलाओं समेत 8 और पाॅजिटिव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा :धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। आज गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत आठ और कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 403 पहुंच गई है। कुल एक्टिव केस 133 बताए जा रहे हैं। बता दें कि जिले में इस वक्त कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी इसपर रोक लगती दिखाई नहीं दे रही है। लगातार बढ़ रही संख्या चिंताजनक आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अतर्रा कस्बे में रहने वाला एक 35 वर्षीय युवक, बिसंडा में एक वृद्ध महिला व एक वृद्ध पुरुष एंटीजन जांच में पाजिटिव मिले हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में बड़ी अनहोनि, बाप ने जवान बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, ...
दर्दनाक : बांदा में करंट से मासूम भाई-बहन की मौत 

दर्दनाक : बांदा में करंट से मासूम भाई-बहन की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सुबह विद्युत प्रवाह वाली तारबाड़ी छू लेने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह से डंडे के सहारे दोनों को करंट के तार से अलग किया। हालांकि, तबतक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि गांव के एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल चलाने के लिए केबिल खींची हुई थी। एक जगह से यह केबिल कट गई थी और तारबंदी के तार से टच कर रही थी। इससे उतरा करंट दोनों भाई-बहन की मौत की वजह बन गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम सा पसरा है। बिसंडा के तकियापुरवा में घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के तकियापुरवा निवासी कल्लू का पुत्र अनुज (8) और पुत्री अर्चना (10) गुरुवार सुबह खेलते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जा पहुंचे। वहां पास के खेतों में तारबाड़ी लगी थी। पास में ही एक ट्यूबवेल है जिसे चलाने...
मौसम विभाग का अलर्ट, बुंदेलखंड के इन जिलों और पश्चिम यूपी में ज्यादा बारिश..

मौसम विभाग का अलर्ट, बुंदेलखंड के इन जिलों और पश्चिम यूपी में ज्यादा बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अनुमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में पूर्वांचल के मुकाबले ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में ज्यादा बारिश भी हो सकती है। 12 अगस्त से प्रदेशभर में जारी बारिश 13 यानि आज गुरुवार को भी जारी रहेगी। बांदा में भी दिनभर रुक-रुकर बारिश होती रही। काले बादल छाए रहे। इसी बीच लोग अपना काम भी निपटाते रहे।  इन जिलो में ज्यादा बारिश की संभावना   उधर, मौसम विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाली 15 अगस्त तक यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं में भारी बारिश की संभावना है।  इसी तरह पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, महाराजगंज, कुशीनगर में भी भारी बारिश होगी। वहीं बुंदेलखंड की बात करें तो बां...