Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक घटना : करंट से बाबा-पोती की मौत से हाहाकार

बांदा में दर्दनाक घटना : करंट से बाबा-पोती की मौत से हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग और उनकी 17 साल की पोती की मौत हो गई। दोनों खेत से भैंस को पकड़ने गए थे। दोनों की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। किसी तरह परिजनों ने गांव वालों की मदद से तार को दोनों से अलग किया। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र की है। खेत से भैंस को वापस लेने गए थे दोनों बताया जाता है कि गुगौली गांव निवासी अशरा (17) पुत्री अली शेर गुरुवार की सुबह भैंस खोल रही थी, इसी बीच भैंस बिदकते हुए नहर के पास पहुंच गई। असरा भैंस को लेने नहर के पास खेतों पर पहुंची। वहां हाईटेंशन विद्युत लाइन के बिजली का सपोर्ट वायर टूटा पड़ा था। बारिश के दौरान उस...
Boldness और Beauty में किसी Actress से कम नहीं ऋतिक की पत्नी  सुजैन खान

Boldness और Beauty में किसी Actress से कम नहीं ऋतिक की पत्नी सुजैन खान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : कंगना रनौत के आरोपों से घिरे बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फेमिली लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। हालांकि, उनकी पत्नी सुजैन खान वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। फिर भी वह बोल्डनेस और फैन फालोइंग के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं हैं। जी हां, सुजैन खान को भले ही किसी फिल्म में आपने न देखा हो, लेकिन वह खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एकाउंट देखते ही पता चलता है कि वह काफी ग्लैमरस और बोल्ड हैं। यही नहीं जहां तक बिजनेस की बात है तो वह अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाती नजर आती हैं। हाल ही में सुजैन खान अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहीं। उनकी फोटोज जमकर वायरल हुईं। हर कोई उनकी तारीफें करता नजर आया। इन फोटोज में सुजैन एक बीच के किनारे हैं और वहां जमकर इंजाय कर रही हैं। वह बि...
UP : यात्रियों से भरी बस हाईजेक करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

UP : यात्रियों से भरी बस हाईजेक करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा में 34 यात्रियों से भरी बस को हाईजेक करने वाला मुख्य आरोपी जैतपुर का प्रदीप गुप्ता पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार किया। हालांकि, इस दौरान उसका एक साथी चित्राहाट क्षेत्र के कचौरा का रहने वाला यतेंद्र यादव इस दौरान भाग निकला। इस मुठभेड़ में सुदर्शन नाम का सिपाही घायल हो गया है। आज सुबह हुई मुठभेड़, एक मौके से भाग बताते चलें कि मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास से मंगलवार रात बदमाशों ने एक यात्रियों से भरी बस को हाईजेक कर लिया था। बुधवार को इसका खुलासा हुआ था। बस कंडक्टर रामविशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। पुलिस जांच में जैतपुर के प्रदीप गुप्ता का नाम सामने आया था। ये भी पढ़े : यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कैैंटर, 4 की मौत-8 घायल सीसीटीवी फुटेज से पुलिस बदमाशों की तलाश में जु...
डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डा. योगिता गौतम हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि एक डाक्टर ही है जिसने डा. योगिता द्वारा उसे ठुकराए जाने पर उसका कत्ल कर दिया। हत्यारोपी डाक्टर बुंदेलखंड के जालौन में तैनात एक मेडिकल अफसर है जिसका नाम डा. विवेक तिवारी है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद इस दरिंदे डाक्टर ने बड़ी ही सादगी के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहले पुलिस को घुमाया, फिर कबूला जुर्म इतना ही नहीं मौत को लेकर आशंकित डाक्टर ने कंफर्म होने के लिए उसपर चाकू से भी प्रहार किया। महिला डाक्टर के सिर पर चाकू मारे। इसके बाद शव को लेकर जाकर आगरा के बमरौली कटरा (डौकी) इलाके से फेंक दिया। सीसीटीवी फुटैज से खुलासा एक वीडियो में डाक्टर विवेक तिवारी यह कहते सुना जा रहा है कि मंगलव...
बड़ी खबर : बांदा में बैंककर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित, कुल 461 संख्या

बड़ी खबर : बांदा में बैंककर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित, कुल 461 संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में बैंक आफ बड़ौदा के एक कर्मचारी और चार महिलाओं समेत कुल 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पाजिटिव केस 461 हो गए हैं। इनमें से 85 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सभी पाजिटिव मिले मरीजों को राजकीय मेडिकल कालेज भेजकर आईसोलेट करा दिया गया है। संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। बताते चलें कि जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। लगभग रोज ही कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। कुल संख्या पहुंची 461, एक्टिव केस 85 जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में 12 नए केस मिले हैं। बैंककर्मी के अलावा इंदिरानगर में 1, छावनी इलाके में 2, नरैनी में 2, अलीगंज और शंकर नगर में 1-1, जरैली कोठी ...
बांदा में बढ़ते कोरोना के बीच मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती

बांदा में बढ़ते कोरोना के बीच मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूरे कोरोना काल में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बेफिक्र रहे बांदा के निचले दर्जे के प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को थोड़ी सख्ती दिखाई। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संकट के बीच अधिकारी आज मास्क को लेकर सक्रिय दिखाई दिए। तहसीलदार सदर और मटौंध थाना इंचार्ज ने जिलाधिकारी के निर्देशों पर शहर में चेकिंग की। कम ही सक्रिय दिखाई देते हैं अधिकारी टीम ने शंकर गुरु चौराहे, सब्जीमंडी, सरांय, कैथी बाजार, मनिहारी, कोतवाली रोड आदि जगहों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। लोगों को जागरुक भी किया। इस दौरान लोगों से अपील भी की गई कि किसी भी कीमत पर बिना मास्क घर से न निकलें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में करंट से मासूम भाई-बहन की मौत  कई लोगों को तहसीलदार द्वारा मास्क भी बांटे गए। इस अभिय...
बांदा : ट्रक एसोसिएशन ने उठाई आवाज, बाईपास की धवस्त सड़कों की हो मरम्मत

बांदा : ट्रक एसोसिएशन ने उठाई आवाज, बाईपास की धवस्त सड़कों की हो मरम्मत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा बाईपास की ध्वस्त सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बाईपास सड़कों के मरम्मत और पुनः निर्माण की मांग उठाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकरन सिंह ने बताया कि बांदा बाईपास में कई साल से कोई भी निर्माण व मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। वर्तमान में ज्यादातर सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। आए दिन हादसे और जाम की समस्याएं बढ़ रहीं बड़े-बडे गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन ट्रक पलटने और हादसों का खतरा बना रहता है। कहा कि सड़कों की खराबी के कारण जाम व दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अबतक रात के समय पुराने मार्ग से नोइंट्री खुलने के बाद ट्रकों की आवाजाही होती थी। अब उसे बंद करा दिया गया है। बाईपास से ट्रक निकालने में रोज वाहनों का भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के जयराम सिंह, कल्लू सिंह, रामजी गुप्ता, राम स...
रायबरेली के आबकारी दरोगा की सुल्तानपुर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

रायबरेली के आबकारी दरोगा की सुल्तानपुर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिले में एक आबकारी दरोगा की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी बंदूक मिली है। छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के संजयनगर इलाके की है। हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला बताया जाता है कि कूरेभार के मुजौना तिवारीपुर के रहने वाले राम भारत तिवारी वर्तमान में संजयनगर में घर बनवा कर रहते थे। वह रायबरेली में आबकारी विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। करीब 10 दिन पहले चिकित्सीय अवकाश पर घर आए थे। आज बुधवार तड़के सुबह करीब 3 बजे उनके घर से गोली चलने की आवाज आई। ये भी पढ़े : सुल्तानपुर में जहरीली गैस से 5 की मौत, एक गंभीर गोली चलने की आवाज पर लोग भागकर घरों के भीतर पहुंचे। वहां आबकारी उप निरीक्षक की लाइसेंसी सिंगल बैर...
बांदा : कोरोना काल में कुछ ऐसे माहौल में हुई यू.पी.कै.एट. प्रवेश परीक्षा

बांदा : कोरोना काल में कुछ ऐसे माहौल में हुई यू.पी.कै.एट. प्रवेश परीक्षा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित यू.पी.कै.एट. प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुई। हालांकि, कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ भी दी। यह परीक्षा विवि में दो महाविद्यालयों कृषि एवं वानिकी महाविद्यालय में हुई। बताते हैं कि इसमें 575 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 525 ने परीक्षा दी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी बीके गुप्ता की ओर से दी गई। बताया गया है कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाकी सभी एहतियात बरते गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया था। 50 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर बताते चलें कि बुंदेलखंड व आसपास के जिलों के लिए बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो जीएस पवांर ने बताया कि विश्वविद्यालय के दोनों परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 महामारी को देखत...
Good Work : बांदा पुलिस ने 23 मोबाइल के साथ 3 अंतरराज्यीय चोर पकड़े

Good Work : बांदा पुलिस ने 23 मोबाइल के साथ 3 अंतरराज्यीय चोर पकड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देशों पर सक्रिय शहर कोतवाल दिनेश सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन चौकी सीपी सिंह ने अतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के 23 मोबाइल भी बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों चोर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और अलग-अलग जगहों पर रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इन तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है। बताते हैं पूछताछ के बाद इनको जेल भेजा जा रहा है। पन्ना-छतरपुर-बांदा के रहने वाले हैं चोर बताते हैं कि पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिए गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों चोरों की पहचान एमपी के छतरपुर जिले के नौगांव के रहने वाले पं...