Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

Feature, Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की अदालत ने हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स स्कैंडल के मामले की सुनवाई के बाद नवाज शरीफ को 10 साल का कठोरतम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उनकी बेटी मरियम नवाज को 7 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) सफदर को भी 1 साल की सजा सुनाई है। बताते हैं कि अदालत ने पनामा पेपर्स स्कैंडल को लेकर दर्ज तीन मामलों में एक में यह सजा सुनाई है। सजा बंद कमरे में सुनाई गई। सजा में नवाज पर 73 करोड़ और बेटी मरियम पर 18.2 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। नवाज के बेटे भगोड़े घोषित  नवाज शरीफ के बेटे हसन और हुसैन भी इस मामले में अभियुक्त हैं लेकिन दोनों ही कभी अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं। दोनों को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। बताते चलें कि सजा सुनाए जाने के दौरान ...
अमरीकी ड्रोन ने पाकिस्तान पर मिसाइल दागकर दो आतंकियों को किया ढेर

अमरीकी ड्रोन ने पाकिस्तान पर मिसाइल दागकर दो आतंकियों को किया ढेर

Feature, Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, जरनल डेस्कः पाकिस्तान पर हुए अमरीकी ड्रोन हमले में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इस हमले में तालिबान के एक बड़े कमांडर के मारे जाने की सूचना है। बताया जाता है कि अफगानिस्तान सीमा के पास पाकिस्तान के कबाइली क्षेत्र में बुधवार को अमेरिका के ड्रोन विमान ने हमला किया। हमला इतना सटीक था कि इसमें तालीबान का स्वयंभू कमांडर अब्दुल्ला दवार व उसका एक साथी मारा गया। बताते हैं कि अमरीका के ड्रोन विमान ने इन आतंकियों को मारने के लिए दो मिसाइलें दागी। बताते चलें कि इससे पहले भी अमरिका लगातार पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर ड्रोन से हमले करके उनको मारता रहता है। खासकर पश्चिमी पाकिस्तान में अफागान सीमा पर अमेरिका का अभियान चलता रहता है।...
लंदन की खूबसूरत माडल केटी प्राइस शादी टूटने पर थीं कोकीन के सहारे

लंदन की खूबसूरत माडल केटी प्राइस शादी टूटने पर थीं कोकीन के सहारे

Feature, एंटरटेनमेंट, दुनिया
समरनीति न्यूज, अंतरराष्ट्रीय डेस्कः मशहूर माडल एवं टीवी शो एंकर केटी प्राइस ने पति केरन हेलर के साथ अपनी 5 साल की शादी टूटने के बाद कोकीन का सहारा लिया था। यह बात खुद केटी ने OK मैगजीन को बताई। लंदन की इस खूबसूरत माडल ने मैगजीन से कहा था कि उनके पति का साथ काम करने वाली 19 साल की एक लड़की से अफेयर था जिसको वह बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं और आखिरकार शादी टूट गई। इस सदमे से उबरने में उनको समय लगा और इस दौरान कई बार उदासी और मानसिक तकलीफ को दूर करने के लिए उन्होंने शराब के बाद कोकीन ली थी। पांच बच्चों की मां 40 साल की केटी का कहना है कि उन्होंने कभी बच्चों के सामने ऐसा नहीं किया। वह मानती हैं कि बच्चों को इससे बहुत दूर रहना चाहिए। उन्होंने अपने कई दोस्तों को भी यह बात बताई। लेकिन यह भी कहा कि उनको कोकीन की लत नहीं है और बीते लंबे समय से उन्होंने इस तरह की चीजों को हाथ भी नहीं लगाया है।...
सेना प्रमुख ने यूएन की रिपोर्ट को किया सिरे से खारिज, सेना के काम की सराहना की

सेना प्रमुख ने यूएन की रिपोर्ट को किया सिरे से खारिज, सेना के काम की सराहना की

Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के सेना प्रमुख जनरल बिपिन राव ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कश्मीर में मानवाधिकार हनन की बात कही गई है। जनरल रावत ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है और खास मंशा और प्रायोजित ढंग से इसे सामने लाया गया है। लिहाजा इसमें गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंन कहा कि कश्मीर में सेना बहुत ही शानदार ढंग से काम कर रही है। बताते चलें कि इससे पहले भारत सरकार भी इस रिपोर्ट को खारिज कर चुकी है। देश के विदेश मंत्रालय द्वारा कहा जा चुका है कि उक्त रिपोर्ट अत्यधिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है और यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती है। यूएनएचआरसी ने अपनी 49 पेज की रिपोर्ट में कश्मीर में मानवाधिकार हनन की बात कही थी लेकिन यूएन की इस रिपोर्ट पर उस समय विवाद हो गया था जब यूएनएचसीआर के प्रमुख को प...
गोवा के बीच हुए अब “नो सेल्फी जोन”

गोवा के बीच हुए अब “नो सेल्फी जोन”

Feature, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
सुरक्षा एजेंसी ने लगाई कुछ बीचों पर सेल्फी लेने से रोक, उत्तरी और दक्षिणी गोवा के तटों पर रोक   नेशनल डेस्कः अगर आप गोआ जा रहे हैं तो वहां के खूबसूरत समुद्री तटों का भरपूर मजा लीजिए। लेकिन भूलकर भी सेल्फी न लीजिएगा। इसके दो कारण हैं, एक तो गोआ के पथरीली जगहों पर सेल्फी लेते वक्त आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। दूसरा कारण, गोआ के बीच पर सेल्फी लेने के दौरान होने वाली पर्यटकों की मौतों को देखते हुए, वहां की लाइफ गार्ड एजेंसी दृष्टि मरीन द्वारा इसपर रोक लगाना है।   हर साल लगभग 60 लाख पर्यटक पहुंचते हैं गोवा, सेल्फी लेते वक्त बड़ी संख्या में हो रहीं दुर्घटनाएं  एजेंसी के अधिकारी रवि शंकर का कहना है कि गोआ में समुद्री तटों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है क्योंकि सेल्फी के दौरान यहां दुर्घनाएं बढ़ती जा रही हैं। बताय...
मलेशिया में मोबाइल फटने से एक बड़ी कंपनी के सीईओ की मौत

मलेशिया में मोबाइल फटने से एक बड़ी कंपनी के सीईओ की मौत

Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, इंटरनेशनल डेस्कः मोबाइल फटने का खौफ हर कहीं देखा जाता है। यह खौफ बेवजह भी नहीं होता है। अबतक देश में मोबाइल फटने की घटनाएं सुनीं जाती रही हैं। अब मलेशिया में एक बड़ी कंपनी के सीईओ के मोबाइल फटने से मौत का मामला सामने आया है। सोने से पहले बेड के पास चार्जिंग के लिए लगाए थे दोनों फोन, एक ओवरहीटिंग से ब्लास्ट हुआ  फ्रैडल फंड नाम की संस्था के सीईओ नाजरीन हसन की मोबाइल फटने से मौत हो गई। दरअसल, वे दो फोन इस्तेमाल करते थे। सोने के पहले उन्होंने दोनों फोन को बेड के पास चार्जिंग पर लगा दिया। इनमें से एक फोन ओवरहीटिंग के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से बेड के गद्दों में आग लग गई औह देखते ही देखते सबकुछ खाक हो गया। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि मोबाइल का टुकड़ा सिर में लगने से हुई नाजरीन की मौत  नाजरीन की कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ब्लाक होने के दौरान मोबाइल का ...
नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

दुनिया
समरनीति न्यूज, आउटपुट डेस्कः सोशलमीडिया की सबसे सशक्त कही जाने वाली कंपनी फेसबुक अब अपने नाबालिग एकाउंट होल्डरों को हथियारों का विज्ञापन नहीं दिखाएगा। खुद कंपनी ने ऐसा निर्णय लिया है। फेसबुक ने निर्णय लिया है कि आने वाली 21 जून से 18 साल से कम उम्र वाले एकाउंट होल्डरों के वेबपेज पर हथियारों और उनको रखने या सजाने वाले सामान का कोई विज्ञापन प्रसारित नहीं होगा। फेसबुक के इस निर्णय की जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिल रही है। माना जा रहा है कि ऐसा कदम बच्चों में हिंसात्मक बदलाव को देखते हुए लिया जा रहा है। इससे पहले यू ट्यूब भी इससे मिलता जुलता फैसला ले चुका है जिसमें यू ट्यूब की ओर से कहा गया था कि हथियार बेचने वाली कंपनियों के लिंक वाले वीडियों पर रोक लगाई जाएगी।...
अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार

अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार

दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमरिका में एक भारतीय दंपति को सेक्स रैकट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस दंपति को अमरिका के शिकागो में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहां शिकागों कोर्ट ने इनकी जमानत खारिज कर दी है। मामला हाईप्रोफाइल सेक्स रैकट का है। इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। शिकागो पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकागो में इंडियन दंपति के घर से मिले बड़ी संख्या में कंडोम   मूलरूप से भारत के हैदराबाद का रहने वाला किशन नाम का व्यक्ति शिकागों में बिजनेस मैन है। दोनों पति-पत्नी कई सालों से वहां रह रहे हैं। शिकागों में जांच एजेंसियों ने दोनों को इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है। आरोप है कि यह दंपति भारत के कन्नड़ और टालीबुड की अभिनेत्रियों को अमेरिका इवेंट के नाम पर बुलाता था और वहां उनसे देह व्यापार कराता था। करोड़ों की कमाई के लालच में किशन इस ...
आज मास्कों से शुरू फीफा टूर्नामेंट 2018 का आगाज 

आज मास्कों से शुरू फीफा टूर्नामेंट 2018 का आगाज 

Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आज से मास्कों से फीफा विश्वकप टूर्नामेंट 2018 का आगाज शुरू होने वाला है जिसका उत्साह और जोश खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 32 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 32 टीमों के बीच कुल 64 फुटबाल मुकाबले होने हैं जिसकों देखने के लिए अरबों लोग अपना दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। आज शाम साढ़े आज बजे से शुरू होगा रूस और सऊदी अरब के बीच पहला मुकाबला   टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी  भारतीय समयानुसार गुरूवार शाम साढ़े 6 बजे होगी। ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटेन के पाप स्टार राबी विलियम्स, अमेरिकी कलाकार विलस्मिथ और रूस की एडा गरिफुलिना अपनी शानदार प्रस्तुति पेश करेंगी। 32 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें ले रही हिस्सा, टीमों के बीच 64 मुकाबले   ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुकाबले में चार चांद लगाने के लिए ब्राजील के महान फुटबालर रोन...
किम जोंग को न्यूयार्क आने का न्यौता देंगे ट्रंप 

किम जोंग को न्यूयार्क आने का न्यौता देंगे ट्रंप 

दुनिया
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सिंगापुर में आगामी 12 जून को प्रस्तावित अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर बैठक में सबकुछ अच्छा रहा तो उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को न्यूयार्क आने का न्यौता देंगे। ये बात ट्रंप ने इस बैठक के संबंध में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बातचीत के बाद कही। ट्रंप ने कहा कि वे किम जोंग को व्हाइट हाउस आने का न्यौता दे सकते हैं। उधर, पिछले सप्ताह ट्रंप को किम जोंग द्वारा भेजी गई निजी चिट्ठी के बारे में ट्रंप ने कहा कि यह सिर्फ एक अभिवादन था और बहुत अच्छा था। ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि वह इसको सार्वजनिक करने की अनुमति प्राप्त कर लेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर बातचीत के लक्ष्य पूरे नहीं होंगे तो वह पीछे भी हट सकते हैं।...