Monday, March 23सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

कैफे कॅाफी डे के लापता मालिक वीजी सिद्धार्थ की 36 घंटे बाद मिली लाश

कैफे कॅाफी डे के लापता मालिक वीजी सिद्धार्थ की 36 घंटे बाद मिली लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः करीब दो दिन से लापता कैफे कॅाफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव पुलिस को बरामद हुआ है। पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ सोमवार की शाम से नेत्रावती नदी के पुल से लापता थे। इसके बाद से करीब 200 गोताखोरों, तटरक्षक बल, पुलिसकर्मी समेत अन्य लोगों की टीम उनकी तलाश में जुटी थी। हालांकि यह आशंका शुरू से ही जताई जा रही थी कि वह नदी में कूद गए हैं। बताया जाता है कि दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त शशिकांत सेंथिल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। सोमवार को नेत्रावती नदी के पुल से हुए थे लापता, 200 लोग लगे थे तलाश में  इसके बाद उन्होंने कहा था कि एक शव मिला है जो कॅाफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का ही लग रहा है। हालांकि बाद में शव की पहचान कर ली गई। बता दें कि 60 साल के व्यवसाई सिद्धार्थ के कार चालक ने मेंगलुरू के एक पुलिस स्टेशन में सिद्धार्थ के लापता होने की र...
भारत की पहली महिला डाक्टर और पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी का आज 133वां जन्मदिन, गूगल ने दिया सम्मान

भारत की पहली महिला डाक्टर और पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी का आज 133वां जन्मदिन, गूगल ने दिया सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कम ही लोग जानते होंगे कि भारत की पहली महिला विधायक डा मुथुलक्ष्मी रेड्डी थीं जिनका आज 133वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनके सम्मान में खुद गुगल ने भी डूडल बनाया है। तमिलनाडु में 30 जुलाई 1886 में जन्मी मुथुलक्ष्मी रेड्डी वैसे तो एक महिला समाज सुधारक और देश की पहली महिला विधायक के रूप में पहचानी जाती हैं लेकिन उनके हिस्से में एक और सम्मान आता है, 1912 में वह देश की पहली महिला सर्जन डाक्टर बनी थीं। कई क्षेत्रों में उन्होंने प्रथम होने का मुकाम हांसिल किया। शादी से इंकार कर मेडिकल की पढ़ाई की  उन्होंने सामाजिक असमानता और लिंग आधारित असमानता के लिए काफी बढ़-चढ़कर काम किया। कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कीं। बताते हैं कि जब परिवार के लोगों ने उनकी शादी की बात शुरू की तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई के प्रति रुचि जाहिर की। बाद में 1907 में मद्रा...
भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, पाकिस्तान के साजिद वित्तमंत्री

भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, पाकिस्तान के साजिद वित्तमंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय मूल की महिला को ब्रिटेन का गृहमंत्री बनाया गया है जबकि पाकिस्तानी मूल के साजिद ब्रिटेन के नए वित्तमंत्री होंगे। दरअसल, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कार्यभार संभालने के बाद अपने मंत्रीमंडल की जिम्मेदारी बांटना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि प्रीति पटेल का जन्म लंदन में ही हुआ है और वह 47 साल की हैं। उनके माता-पिता मूल रूप से भारत के गुजरात प्रांत से थे। बाद में दोनों युगांडा चले गए थे। युगांडा में रहने के बाद उनके माता पिता वर्ष 1960 में ब्रिटेन जा बसे थे। बताते हैं कि प्रीति बहुत ही कम लगभग 20 साल की उम्र में ब्रिटेन की राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गई थीं। इतना ही नहीं वर्ष 2017 में प्रीति पटेल ने अपनी निजी इसराइल यात्रा को लेकर विवाद के बाद इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रीति इसराइल की समर्थक रही हैं। अब...
Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रयान-2

Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रयान-2

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोमवार का दिन करोड़ों भारतवासियों के लिए काफी अहम रहा। अपना भारत चंदा मामा की राह पर चल पड़ा है। दरअसल, इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-2 को चांद की यात्रा पर सफलता पूर्वक लांच कर दिया है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अब चौथा ऐसा देश बन गया है जिसने इस दिशा में सफलता हासिल की है। आज दोपहर 2.43 बजे जीएसएलवी एमके-3 नामक राकेट, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-2 को लेकर रवाना हुआ। इसके बाद राकेट ने चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं। इस अभियान के सफल होने से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसरो चीफ ने कहा, सोच से कहीं बेहतर लांचिंग   इसरो के चीफ के सिवन ने इस अभियान की सफलता को लेकर कहा है कि...
भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल..

भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूरी दुनिया में अपनी दौड़ के बलबूते देश का लोहा मनवाने वाली भारत की 19 साल की बेटी हिमा दास पर अब जमकर पैसा बरसेगा। जी हां, जुलाई के महीने में जब हम क्रिकेट को शोर से दूसरी ओर देख ही नहीं पा रहे थे तब हिमा ने दौड़ में दुनिया भर में देश की छोली में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 5 गोल्ड मेडल लाकर डाले। पूरी दुनिया इस देशी बाला की दौड़ का लौहा मान रही है। सनसनी बनकर उभरीं हिमा दास पर अब पैसा बरसने की बारी आई है। 20 दिन में जीते 5 गोल्ड मेडल  दरअसल, एक चोट से उबरने के बाद हिमा ने जुलाई महीने में 20 दिन के भीतर वो काम कर दिखाया जिसका सपना हर एथलीट देखता है। हिमा ने 20 दिन के भीतर दौड़ में 5 गोल्ड मेडल जीतकर सनसनी फैला दी। अब इस होनहार बेटी पर पैसों की बारिश होने वाली है। बताते हैं कि यह बारिश ब्रैंड वैल्यू के आधार पर होगी। क्रेग गणराज्य में शानदार प्रदर्शन के बाद अब हिम...
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब दो महीने करेेंगे भारतीय सेना के साथ ट्रैनिंग

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब दो महीने करेेंगे भारतीय सेना के साथ ट्रैनिंग

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज,डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब भारतीय सेना के साथ ट्रैनिंग लेंगे। वह अगले दो महीने तक सेना के साथ रहेंगे। इस दौरान कुछ समय कश्मीर में भी गुजारेंगे। बताते हैं कि इस बात की इजाजत भी थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने उनको दे दी है। दरअसल, आपको बता दें कि धोनी टैरिटोरियल आर्मी के पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और अब वह अपनी इसी रेजिमेंट के साथ दो महीने रहेंगे और ट्रैनिंग लेंगे। थल सेनाध्यक्ष ने दी इजाजत   बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मशहूर बल्लेबाज धोनी ने हाल ही में टीम के वेस्टइंडीज दौरे में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इसकी वजह थी कि वह भारतीय सेना से किए अपने वादे को पूरा करने जा रहे हैं। यह महत्वूपर्ण जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के जरिये सामने आई है। एएनआई के मुताबिक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना के साथ...
गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल बनीं यूपी की राज्यपाल, लाल जी टंडन एमपी के..

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल बनीं यूपी की राज्यपाल, लाल जी टंडन एमपी के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राज्यपाल रामनाईक को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। बताते हैं कि अबतक यूपी के राज्यपाल रहे रामनाईक का कार्यकाल पूरा हो गया है। कई और राज्यपाल बदले गए   बताते हैं कि अबतक मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को अब यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भाजपा नेता लाल जी टंडन को मध्यप्रदेश तथा फागु चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसी तरह आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल तथा जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बना दिया गया है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में पति संग बाइक से जा रही पत्नी इस मामूली सी बात पर यमुना में कूदी, फिर मिला शव...
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर..

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज शनिवार को यहां 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले उनको बीमारी के चलते दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी हालत में सुधार हुआ, इसके बाद घर ले आया गया था। सबसे ज्यादा समय रहीं दिल्ली की सीएम  1998 से 2013 तक लगातार 3 बार दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक दिल्ली पर राज करने वाली मुख्यमंत्री हैं। बताते हैं कि उनका जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब प्रांत के कपूरथला शहर में हुआ था। वह केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। हाल ही में बीजेपी के मनोज तिवारी के हाथों उनको दिल्ली लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। उनके निधन से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेताओं ने दुख जताया है। वहीं प्रध...
डेनमार्क की नताशा का पंजाब के ड्रग्स एडिक्ट युवक से प्यार, समर्पण देख हर कोई स्तब्ध..

डेनमार्क की नताशा का पंजाब के ड्रग्स एडिक्ट युवक से प्यार, समर्पण देख हर कोई स्तब्ध..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब में डेनमार्क की रहने वाली एक लड़की प्यार की अजीबों-गरीब मिसाल पेश कर रही है। इस लड़की को पंजाब के एक नशेबाज यानि ड्रग्स एडिक्ट, युवक से आन लाइन प्यार हुआ। अब अपने इसी प्यार को यह विदेशी लड़की यथार्थ रूप दे रही है। आजकल प्यार में त्याग की यह भावना कम ही देखने को मिलती है। शायद यही वजह है कि लोग इस प्रेमी जोड़े को देखकर खासकर, नताशा का समर्पण देखकर बेहद स्तब्ध हैं। चैटिंग से मुलाकात, फिर प्यार और शादी बताते हैं कि पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला युवक मलकीत नशे का लती है। उसकी आन लाइन चैटिंग के दौरान डेनमार्क की नताशा नाम की एक 23 साल की लड़की से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में रोज बात होने लगी। इसी साल जनवरी में चैटिंग से शुरू हुई यह प्रेमकहानी 23 मार्च को डेनमार्क की नताशा को दिल्ली एयरपोर्ट तक ले आई। इसके बाद दोनों गुरदासपुर पहुंचे और फिर एक-दूसरे को दिल दे च...
अटकलों पर विराम, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

अटकलों पर विराम, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते कई दिनों से चल रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ राहुल ने खुला पत्र भी जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के लिए वह जिम्मेदार हैं। इस्तीफे के साथ खुल पत्र भी  इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। राहुल ने लिखा है कि कांग्रेस के लिए काम करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है और आगे भी जब जरूरत होगी तो वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष पर फैसला जल्द ही हो जाएगा। आने वाले एक सप्ताह में नए पार्टी अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है। ये भी पढ़ेंः ..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी...