Sunday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

Corona Virus- बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

Corona Virus- बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर की कोरोना जांच की चौथी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। यानि उनके शरीर में अब भी कोरोना वायरस का लोड है। दरअसल, लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर ने ऐसा गुल खिलाया था कि पूरे देश को ही कोरोना के संकट में धकेल दिया था। कनिका कपूर ने खुद को होम क्वारंटाइन किए बिना हाई प्रोफाइल पार्टियां की थीं। इन पार्टियों में भाजपा के बड़े नेता भी बड़ी खुशी-खुशी शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में सभी के चेहरों की हवाईयां उड़ गई थीं, जब उनको पता चला था कि कनिका कपूर को कोरोना वायरस है। बीते 10 दिन से PGI में चल रहा इलाज बताते चलें कि कि कनिका की इस लापरवाही और बेवकूफी ने लखनऊ से लेकर, नोएडा, दिल्ली और कानपुर तक हड़कंप मचा दिया था। अब बीते 10 दिन से कनिका लखनऊ के पीजीआई में अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। कनिका की तबियत खराब ...
कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय

कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैलती जा रही है। एक तरह से यह जानलेवा बीमारी लोगों के निजी जीवन पर भी असर डाल रही है। कोरोना लाकडाउन के कारण लोगों को घरों में रोकने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनके जीवन की रक्षा की जा सके। यही इस बीमारी से बचने का तरीका भी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर इसका बड़ा असर सभी की निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है। निश्चित है कि सेक्स लाइफ पर भी इसका कहीं न कहीं असर पड़ रहा है। आइये जानते हैं कि मेडिकल एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं। सेक्स को लेकर एक्सपर्ट की एडवाइज मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ़ ईस्ट एंगलिया के एक्सपर्ट ने इस संबंध में अपनी सलाह दी है। बताते हैं कि प्रोफ़ेसर पॉल हंटर का कहना है कि कोरोना वायरस सांस से फैलता है और ऐसे में एक व्यक्ति का दूसरे से दूरी बनाकर चलना जरूरी है। भले ही वह आपका पार्टनर ही क्य...
पीएम मोदी के लिए रामायण के ‘जामवंत’ ने कही यह बड़ी बात

पीएम मोदी के लिए रामायण के ‘जामवंत’ ने कही यह बड़ी बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, भदोहीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हर कोई उनके प्रयासों की प्रशंसा कर रहा है। जहां एक ओर दुनिया के कई देश उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आम लोगों के साथ-साथ अब विपक्ष के नेता भी उनकी तारीफ करते सुने जा रहे हैं। इसी क्रम में 1987 से 1988 के बीच टीवी पर प्रसारित सबसे पसंदीदा टीवी सीरियल रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है। दरअसल, टीवी पर एक बार फिर से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से रामायण सीरियल शुरू किया गया है। बुद्धिमानी से देश को बचा रहे प्रधानमंत्री मोदी प्रतिदिन इसका प्रसारण सुबह 9 बजे और रात 9 बजे दो बार होगा। भदोही जिले के रहने वाले राजशेखर रामायण सीरियल में जामवंत की भूमिका निभा चुके हैं। अब दोबारा सीरियल शुरू होने पर राजशेखर ने कहा है कि प्रधानमंत्री ...
PM मोदी की मुहिम को अब Actor अक्षय कुमार का साथ, 25 करोड़ दान

PM मोदी की मुहिम को अब Actor अक्षय कुमार का साथ, 25 करोड़ दान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना वायरस की वैश्विक बीमारी के खिलाफ मुहीम को दुनियाभर का साथ मिल रहा है। हर कोई पीएम मोदी का दीवाना हो रहा है। उनकी मुहीम के पक्ष में फिल्मी सितारों से लेकर हर कोई एकजुट हो रहा है। अब इस मुहीम को बालीवुड के फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का साथ मिला है। अभिनेता ने पीएम मोदी की मुहीम को सराहनीय बताया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बालीवुड के इस अभिनेता ने देशहित में दिल खोलकर पैसा दान दिया हो। कई शख्सियतों का मिल रहा है साथ बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर से पूरे देश को बचाने के लिए 15 अप्रैल तक लाॅकडाउन घोषित किया है। 21 दिन के लिए घोषित इस लाॅकडाउन में सरकार अपने स्तर से जरुरतमंदों को लेकर बेहद संवेदनशीलता बरत रही है। वहीं कई शख्सियत इस मुहीम में जुट रही हैं। इसी कड़ी में बालीवुड फिल्म अभिनेता...
पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर खतरनाक वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की है कि कोरोना को रोकने का कोई रास्ता नहीं है, बल्कि इसे रोकना है तो उसके संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग करनी जरूरी है। यह सिर्फ मरीजों के लिए ही नहीं है, बल्कि पीएम तक के लिए है। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज रात 12 बजे से अगले तीन हफ्ते तक पूरी तरह देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की प्रधानमंत्री ने कहा वह फिर देश से अपील कर रहे हैं, प्रार्थना कर रहे हैं कि लोग कृप्या अपने घरों में रहें, किसी भी हाल में घर से बाहर एक कदम न निकालें। इसी में खुद की, उनके परिवार की और दूसरों की भलाई है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर बीते एक सप्ताह के भीतर दूसरी बा...
जहां भगत सिंह को हुई थी फांसी, पाकिस्तान ने मस्जिद बना डाली

जहां भगत सिंह को हुई थी फांसी, पाकिस्तान ने मस्जिद बना डाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, समरनीति स्पेशल
 समरनीति न्यूज, डेस्कः सच्चाई और इतिहास से मुंह छिपाने में माहिर पाकिस्तान की एक और करतूत सामने आई है। पाकिस्तान के लाहौर की सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश हुकुमत ने वीर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी थी। अब वहां मस्जिद बना दी गई है। शहीदों की शहादत के नामों-निशान पूरी तरह मिटा से दिए गए हैं। देश के इन वीर सपूतों को याद रखने वाले पाकिस्तान में शायद ही कुछ लोग हों। इतिहास छिपाने में माहिर है पाकिस्तान हालात ऐसे हैं कि जहां भगत सिंह और उनके दोस्तों को फांसी दी गई थी, वहां पाकिस्तान ने मस्जिद बना डाली है। एक अराजक और कट्टरपंथियों वाले देश पाकिस्तान की हुकुमतें शायद देश के इन वीर शहीदों की यादें और उनसे जुड़ी स्मृतियों-निशानियों को लोगों के जहन से मिटा देना चाहती थीं। इसी के चलते ऐसे कारनामे किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स-कुलदीप नैय्यर की किताब के तथ्य म...
शहीद दिवसः वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी

शहीद दिवसः वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शहीद दिवस 23 मार्च सोमवार को देश के वीर सपूत सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के दूसरे नेताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि "शहीद दिवस पर मां भारती के महान सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। देश के लिए इन वीर सपूतों का बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदा याद रखेगा। जय हिंद!" गृहमंत्री-सड़क परिवहन मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि इसी तरह देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है। गृहमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि "शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने जीते जी ही नहीं, बल्कि अपने बलिदान से भी हर भारतवासी के दिल में स्वाधीनता की अल...
अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस को लेकर देशभर में डर जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इससे बचाव को लेकर तमाम प्रयास युद्धस्तर पर कर रही है। वहीं यूपी में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है जिसमें मां-बाप ने बेटी का नाम कोरोना रखा है। इसकी वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, बच्ची का जन्म आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन हुआ, तो मां-बाप को उनका नाम कोरोना रखने का आइडिया आया। इसके साथ ही बच्ची और उनका नाम, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मामला यूपी के देवरिया जिले का है। दो पीढ़ियों बाद बेटी का जन्म, खुशी का माहौल बताया जाता है कि कौड़ीराम के सोहगौरा की रहने वालीं रागिनी त्रिपाठी का मायका देवरिया के रूद्रपुर में है। बताते हैं कि कुछ दिन से रागिनी मायके में हैं। आज रविवार को उनको प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको महिला जि...
Corona Infected हॉलीवुड Actress ने ‘सभी को नमस्कार’ लिखा

Corona Infected हॉलीवुड Actress ने ‘सभी को नमस्कार’ लिखा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः लंदन में हालीवुड एक्ट्रेस एवं यूक्रेनी मूल की खूबसूरत माडल ओल्गा कुरलेंको कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, उनकी हालात में सुधार है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ओल्गा ने दी है। 'द क्विंटम आफ सोलेस' में दिखाई दी थीं ओल्गा 2008 में जेम्स बांड की फिल्म 'द क्विंटम आफ सोलेस' में दिखाई दीं एक्ट्रेस ओल्गा ने खुद कहा है कि अब वह पहले से बेहतर फील कर रही हैं। लंदन के हास्पिटल में नहीं मिला था खाली बेड उन्होंने एक चौंकाने वाली बात भी कही है। कहा है कि लंदन के अस्पतालों में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की भीड़ होने की वजह से उनको बेड नहीं मिला था। तेजी से पैर पसार चुकी है यह बीमारी इससे समझा जा सकता है कि बीमारी किस तरह लंदन में भी पैर पसार चुकी है। वहीं बुधवार को एक्ट्रेस ओल्गा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें इस एक्ट्रेस ने लिखा है कि 'सभी को नमस्का...
कोरोना से जंग को पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील

कोरोना से जंग को पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर देश को गुरुवार रात 8 बजे संबोधित किया। दुनिया के लिए संकट बने कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। सबसे खास बात यह है कि पीएम मोदी ने 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू की अपील की। यानी जनता के द्वारा जनता के लिए कोरोना से बचाव के लिए स्व अनुशासित कर्फ्यू। 60 साल से ज्यादा वाले नागरिकों से खास अपील इसके साथ पीएम मोदी ने 60 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों से घरों से न निकलने की अपील भी की है, ताकि कोरोना से बचाव की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता कर्फ्यू एक तरह से हम सभी के लिए, पूरे देश के लिए एक कसौटी की तरह होगा। हमारे संयम की इम्तिहान होगा। 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक घरों में रहे लोग राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानम...