Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, 3 सवारियां घायल

Banda : driver died under his own moving tractor

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दिवाली से ठीक एक दिन पहले वाहन की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया। उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मृतक व्यक्ति दीवाली का सामान लेकर घर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा सवारियां लेकर मूंगुस गांव जा रहा था। बताते हैं कि सामने से आने वाले एक वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गया। इससे मूंगुस मुन्ना यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गणेश (50), मदन यादव (22) पुत्र उदला और शेषन (30) घायल हो गए। घायलों को

बांदा में बाइकों की टक्कर, एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक मजदूरी करते थे। बांदा से त्यौहार का सामान लेकर घर जा रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता के अलावा चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बाइकों की टक्कर, एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर