Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

ब्रेकिंग न्यूज : जुए के विवाद में व्यक्ति को गोली से उड़ाया, हड़कंप

Breaking News : Person shot in gambling dispute in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में शनिवार सुबह हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जुए के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी आज शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब खेत में उसका शव पड़ा देखा गया। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण जुए का विवाद के रूप में सामने आ रहा है। आगे की जांच की जा रही है।

दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही पुलिस

बताया जाता है कि घाटमपुर के भदरस गांव के रहने वाले पप्पू बाजपई (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बीती रात हुई। बताते हैं कि भदरस गांव के बाहर कुछ लोग खेत में जुआ खेल रहे थे। इसी बीच उनमें लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें : Big Heart : Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज ने स्टाफ मेंबर को Gift की कार

विवाद में कुछ लोगों ने पप्पू के सीने और गर्दन में गोली मारी। आज सुबह खेतों में ग्रामीणों ने पप्पू का शव पड़ा देखा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पप्पू अपराधी किस्म का व्यक्ति था। उसकी हत्या का दूसरे भी कारण हो सकते हैं। इसलिए दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : सपा शासन काल में कोआरपेरिटव बैंक भर्ती घोटाले के आरोपियों पर होगा मुकदमा