Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : समाज को झकझोरने वाली खबर, करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव टाॅप फ्लोर के तपते कमरे में मिले

Bodies of two elderly sisters found in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से एक दिल झकझोर देने वाली ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। ऐसी भीषण गर्मी कि जिसमें AC भी फेल हो रहे हैं, उसमें एक करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव घर के टाप फ्लोर पर तपते कमरे में पड़े मिले। दोनों बहनें एक जर्जर कूलर के सहारे गर्मी में जिंदगी गुजार रही थीं। वहीं नीचे ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर दो अन्य परिवार रहते हैं। दोनों में दो-दो एसी लगे हैं। ये बातें हम नहीं कह रहे, बल्कि पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल में सामने आई हैं। घटनाक्रम कानपुर शहर के पाॅश इलाके पांडु नगर का है।

कानपुर के पाश इलाके पांडुनगर का मामला

जानकारी के अनुसार पांडुनगर में रहने वाले पब्लिशिंग हाउस के मालिक आलोक सिंह का बंगला है। ग्राउंड फ्लोर पर उनके भाई का परिवार रहता है। आलोक फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं।

Bodies of two elderly sisters found in Kanpur

इसी बंगले के टाॅप फ्लोर पर एक हाॅलनुमा कमरे में उनकी दो बुआ प्रेमा सिंह चंदेल (73) व सुमन सिंह चंदेल (71) रहती थीं। दोनों के शव वहां पड़े मिले। दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों को तब पता चला, जब सब्जी वाला वहां पहुंचा।

सब्जी वाले के जाने से हुआ घटना का खुलासा

बताते हैं कि सब्जी वाले की सूचना पर आलोक और पार्षद नीरज बाजपेई वहां पहुंचे। फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम के अनुसार जिस जगह दोनों के शव मिले हैं, वहां बेहद अधिक गर्मी थी।

Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें

आगे के हिस्से में प्लॉस्टिक का एक शेड लगा होने से गर्मी और ज्यादा भीषण हो रही थी। बताते हैं कि घर के ग्राउंड और पहले फ्लोर पर दो-दो एसी लगे हैं, लेकिन उपर एक जर्जर कूलर था।

48 डिग्री तक तापमान, जर्जर कूलर सहारा

ये दोनों बुजुर्ग बहनें 48 डिग्री तक पहुंच रहे तापमान में एक जर्जर कूलर के सहारे समय काट रही थीं। जांच में कूलर में पानी भी नहीं मिला। कूलर चलाकर देखा गया तो उसकी रफ्तार भी बेहद धीमी थी।

Bodies of two elderly sisters found in Kanpur

फोरेंसिक अधिकारी ने गर्मी की वजह से दोनों बुजुर्ग महिलाओं को स्ट्रोक पड़ने की आशंका जताई है। यही उनकी मौत की वजह माना जा रहा है। एक महिला के सिर में चोट है। उनके सिर से खून भी निकलता दिखाई दिया है।

दो दिन से किसी ने नहीं लिया था हालचाल

माना जा रहा है कि गिरने की वजह से उनके सिर में चोट लगी होगी। पूछताछ में गृहस्वामी आलोक ने पुलिस को बताया कि एक मंजिल ऊपर रहने वाली दोनों बुजुर्ग बहनों से वह कभी-कभी हालचाल लेते थे। बीते दो दिन से व्यस्तता के कारण हाल लेने भी नहीं गए थे। बताते हैं कि आलोक पर ही दोनों बुजुर्ग बहनों की देखभाल का जिम्मा था। वह घर के पहले फ्लोर पर पत्नी अर्पिता, बेटी नैंसी और बेटे रोहित के साथ रहते हैं। वहीं उनके बड़े भाई पुष्कर की पत्नी अपर्णा अपने बेटे समर सिंह और हर्ष के साथ ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं।

दोनों थीं अविवाहित, हीट स्ट्रोक बना कारण !

आलोक ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता चन्द्रवीर सिंह दोनों बुजुर्ग बहनों का ख्याल रखते थे। 1 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया। इसके बाद से आलोक दोनों की देखभाल कर रहे थे। उधर, डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने कहा कि दोनों मृतक बहनें अविवाहित थीं। घटना की जानकारी सबसे पहले सब्जी विक्रेता को हुई। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें : UP : पुलिस हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत, शोक की लहर