Sunday, April 5सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

राजधानीः बारिश से रोजेदारों संग आमजन को भी मिली राहत

राजधानीः बारिश से रोजेदारों संग आमजन को भी मिली राहत

उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार को हुई बारिश ने राजधानी में लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है। शनिवार को भी तापमान गिरा हुआ नजर आया। बारिश से चेहरे खिल उठे। इतना ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों ने भी बारिश से राहत महसूस की। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश से लखनऊ और आसपास के जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही मौसम विभाग ने अब भी लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में आंधी-तूफान की आशंका से इंकार नहीं किया है। तूफाने आने वाले जिलों में बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बलिया, मऊ, गोरखपुर के अलावा उन्नाव, श्रावस्ती, गाजीपुर, महाराजगंज और वाराणसी शामिल हैं।...
कौशांबी में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद

कौशांबी में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद

Breaking News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कौंशाबीः कौंशाबी जिले में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका गई लाश बरामद, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी करने के बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही फोटोग्राफी कराई गई है। आसपास के हालात की भी छानबीन की गई है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर डाला गया है ताकि शव की पहचान न हो सके।...
लखऩऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, आलमबाग में सरकारी आवास में मिला शव

लखऩऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, आलमबाग में सरकारी आवास में मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखऩऊः राजधानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सब इंस्पेक्टर रामरतन वर्मा का शव आलमबाग स्थित सरकारी कालोनी में मिला है। बताया जाता है कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है। शव के पास ही दो नाली एक लाइसेंसी बंदूर भी रखी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। सब इंस्पेक्टर इस वक्त 100 हरदोई में तैनात थे। पुलिस और फारेंसिक फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हांलाकि पुलिस मामले में आत्महत्या से भी इंकार नहीं कर रही है।...
सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत

सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत

Breaking News, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत। बताया जाता है कि दोनों ने विधायक सेंगर से मिलकर हाल-चाल जाना। बताया जाता है कि इस दौरान भाजपा सांसद और विधायक करीब 40 मिनट तक अंदर रहे। वहां क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।...
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मिले अमित शाह, बताईं उपलब्धियां

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मिले अमित शाह, बताईं उपलब्धियां

Feature, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा के संपर्क फार समर्थन अभियान के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मिल्खा सिंह को सरकार के चार साल के कामकाज संबंधित एक पुस्तक भी भेंट की। शाह से मिलने के बाद मिल्खा सिंह काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी विदेशों से भी तारीफ सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी सभी देशों से अच्छे संबंध चाहते हैं। कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि अब लड़ाई और युद्ध में कुछ नहीं रखा है। साथ ही यह भी कहा कि वे राजनीतिक नहीं बल्कि एक खिलाड़ी हैं। सत्ता में कोई भी आए बस देश का सम्मान बढ़ना चाहिए।  कहा कि मोदी ओलंपिक में अच्छा रिजल्ट चाहते हैं। यह बहुत अच्छी बात है और इसके लिए खिलाड़ियों को बढ़ावा देना होगा। निश्चित ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर...
गोरखपुर जेल से रिहा हुई यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन

गोरखपुर जेल से रिहा हुई यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः गोरखपुर की जेल में बीते कई दिनों से बंद यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन को हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। इससे पहले जिलाजज की कोर्ट से उसकी जमानत खारिज हो गई थी। इस शातिर माडल के हाई प्रोफाइल संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलकता के दो बड़े व्यापारी प्राइवेट प्लेन से न सिर्फ डारिया की जमानत लेने गोरखपुर आए। बल्कि उनकी तैयारी डारिया को प्लेन से साथ ले जाने की थी।   कोलकता के दो व्यापारियों ने दी जमानत, प्राइवेट प्लेन से आए थे लेने   डारिया की जमानत के लिए पहले गोरखपुर और कानपुर के दो-दो व्यापारी अर्जी लगा चुके थे लेकिन बाद में जांच होने पर इन चारों व्यापारियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद कोलकता के दो बड़े व्यापारियों ने उनकी जमानत ली। दोनों प्लेन से जमानत के कागज जमा करने आए थे और फिर रिहाई वाले दिन उसे...
किम जोंग को न्यूयार्क आने का न्यौता देंगे ट्रंप 

किम जोंग को न्यूयार्क आने का न्यौता देंगे ट्रंप 

दुनिया
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सिंगापुर में आगामी 12 जून को प्रस्तावित अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर बैठक में सबकुछ अच्छा रहा तो उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को न्यूयार्क आने का न्यौता देंगे। ये बात ट्रंप ने इस बैठक के संबंध में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बातचीत के बाद कही। ट्रंप ने कहा कि वे किम जोंग को व्हाइट हाउस आने का न्यौता दे सकते हैं। उधर, पिछले सप्ताह ट्रंप को किम जोंग द्वारा भेजी गई निजी चिट्ठी के बारे में ट्रंप ने कहा कि यह सिर्फ एक अभिवादन था और बहुत अच्छा था। ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि वह इसको सार्वजनिक करने की अनुमति प्राप्त कर लेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर बातचीत के लक्ष्य पूरे नहीं होंगे तो वह पीछे भी हट सकते हैं।...
संपर्क फार समर्थनः सलमान और सलीम खान से मिले गडकरी

संपर्क फार समर्थनः सलमान और सलीम खान से मिले गडकरी

भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज मुंबई में सलमान खान और उनके पिता सलीम से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा के संपर्क फार समर्थन अभियान का हिस्सा थी। केंद्रीय मंत्री वहां करीब 30 मिनट तक रूके। इस दौरान गडकरी ने सलीम खान को मोदी सरकार के चार साल के काम के लेखा-जोखा वाली एक पुस्तिका भेंट की। केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ भाजपा नेता राज पुरोहित भी थे। इसकी जानकारी गडकरी ने खुद ट्विट करके दी। उधर, उनके ट्वीट को सलमान और उनके पिता दोनों ने पसंद किया।...
बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदा-चिल्ला मार्ग पर अतरहट गांव की घटना, बाल-बाल बचा परिवार  समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यालय से चिल्ला जाने वाले मार्ग पर अतरहट गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक घर में घुस गया। इससे दो बच्चे भी घायल हो गए। बताते हैं कि आठ डाला ट्रक तेज रफ्तार से आठ डाला ट्रक चिल्ला से बांदा की ओर जा रहा था। रास्ते में अतरहट के जयराम यादव के घर की दीवार तोड़ते हुए उसमें घुस गया। घर के बाहर मौजूद जयराम की बेटी निशा (13) तथा बेटा अजय (11) भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के समय गृहस्वामी भी पास में अपनी साइकिल ठीक करने की दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के चालक को हिरासत में लिया  लोगों ने किसी तरह भागकर बच्चों को बचाया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। लोगों का कहना था कि ग...
विभाग की सुस्त रफ्तार के चलते बांदा में 10 घंटे गुल रही बत्ती

विभाग की सुस्त रफ्तार के चलते बांदा में 10 घंटे गुल रही बत्ती

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शुक्रवार को बांदा शहर 10 घंटे से ज्यादा समय बिना बिजली के रहा। इससे पूरे शहर की व्यवस्था लड़खड़ा गई। व्यवसाय पर तो असर पड़ा ही साथ में आम आदमी भी भीषण गर्मी में बुरी तरह से तिलमिला गया। लोगों को गर्मी में पंखे और कूलर का सहारा नहीं मिला। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चिल्ला रोड पर 132 केवीए के पावर हाउस में तकनीकि खराबी आ गई है जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। बताया जाता है कि सीटी नामक उपकरण फुंक गया था जिसे बदला जाना था। इस काम को पूरा करने में विभाग के कर्मचारियों ने 10 घंटे लगा दिए। लोगों को सही बात नहीं बताई गई। कभी कहा 2 बजे तक बिजली आ जाएगी। कभी 4 बजे का समय बताया। इसके बाद कहा गया कि 7 भी बज सकते हैं। इस कारण आम जनता परेशानी में घिरी नजर आई। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही व...