Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

Lok Sabha 2024 : Local BJP leaders embroiled in lawsuits

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और यूपी की सरकार का बुंदेलखंड के विकास पर खास फोकस है। कई विकास योजनाओं की नींव सरकार ने डाली है। इसके बावजूद पार्टी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव, एक के बाद एक पार्टी का प्रदर्शन कमजोर होता जा रहा है।

मीडिया को नहीं दी जा रही पार्टी कार्यक्रमों तक की सूचना

भले ही सरकार ने बांदा को मंत्री का ताज दे दिया हो, लेकिन बावजूद इसके पार्टी चुनावों में कमाल नहीं कर पा रही है। लोकसभा चुनावों में पार्टी दोनों सीटों

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

पर बुरी तरह से हारी। इससे पहले जिला पंचायत, नगर पंचायत और विधानसभा में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है। पार्टी संगठन की सुस्ती को लेकर चर्चाएं काफी पहले से हैं। दरअसल, संगठन के बड़े पदाधिकारी इस बात पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं कि उनके पदाधिकारी कैसे काम कर रहे हैं। इनमें सबसे गजब हाल तो मीडिया प्रभारी का है।

संगठन की सुस्ती से एक के बाद एक चुनावों में कमजोर प्रदर्शन

इतना जिम्मेदार पद होने के बावजूद मीडिया प्रभारी मुख्यालय छोड़ कई किमी दूर तिंदवारी में आवास बनाए हैं। पार्टी के कार्यक्रमों, यहां तक कि बैठकों और प्रेसवार्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक के आने की सूचना मीडिया को नहीं दी जाती। बांदा में भाजपा का मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने वालों के बारे में चर्चा है कि वह खुद हाईलाइट होने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मुख्यालय पर रहते ही नहीं, तो दायित्व भला क्या निभाएंगे। कमाल तो तब हो गया जब जिला सत्यापन अधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी

Kanpur : बुलेट चलाकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, तुलसी जयंती पर बोले..

बांदा बीजेपी कार्यालय में आए। उनके आने की सूचना गुरुवार को मीडिया कर्मियों को पता चला। उनकी मौजूदगी में 16 मंडलों में सक्रिय सदस्य बनाए जाने का सत्यापन हुआ। पार्टी की यह महत्वपूर्ण खबर भी मीडिया कर्मियों को नहीं दी गई। यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। क्या यह पार्टी हित में बड़ी लापरवाही नहीं है?

Video : तीसरी मंजिल से महिला के सिर पर गिरी पानी की टंकी! ऐसे बची जान..