Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

आशा हत्याकांड का खुलासा, देवर ही कातिल और मजाक बनी वजह..

in Banda Woman murdered brutally

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नरैनी के पड़मई में आशा कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की माने तो महिला का रिश्ते का देवर ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और हत्याभियुक्त के बीच देवर-भाभी का रिश्ता था। महिला अक्सर उससे मजाक करती थी। हत्याभियुक्त को महिला की मजाक इतनी चुभ गईं कि उसने खुन्नस खाकर जान ले ली।

यह है पूरा मामला

नरैनी थाना क्षेत्र के पड़मई गांव में बीती 2/3 नवंबर की रात शारदा कुशवाहा की पत्नी आशा की हत्या हो गई थी। उनका शव घर से थोड़ी दूरी पर मवेशीबाड़ा में पड़ा मिला था। हत्या ईंट से सिर पर प्रहार कर की गई थी।

Banda Police revealed, brother-in-law had murdered Asha

मृतका के ससुर की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट लिखी गई थी। जांच में संदेह के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त सुनील उर्फ बुक्का को पूछताछ के लिए पकड़ा। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। मगर जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती की तो अपराध स्वीकार कर लिया।

मजाक बनी मौत की वजह

पुलिस का कहना है कि हत्याभियुक्त सुनील उर्फ बुक्का ने पूछताछ में बताया कि आशा उसकी रिश्ते में भाभी लगती थी। आए दिन उससे अनाप-शनाप हंसी मजाक करती थी। अपने छोटे लड़के को

ये भी पढ़ें : हमीरपुर : भाजपा ने अध्यक्ष पवन अनुरागी को पार्टी से निकाला-चंद घंटे में गिरफ्तार-पढ़ें पूरी खबर

उसका बेटा बताती तो कभी शादी करने पर कमेंट्स करती। पुलिस को हत्याभियुक्त ने यह भी बताया कि कभी उसकी मां से कहती थी कि बुक्का उसे (आशा को) सारी कमाई देता है।

परिवार में होती थी कलह

इस कारण उसके परिवार में मां से झगड़ा हो जाता था। कलह-कलेश भी होती थी। कई बार मना करने पर भी नहीं मानी। इसी से खुन्नस खाकर

उसने हत्या की योजना बनाई। फिर घटना वाली रात छत के रास्ते घर में घुसकर पहले सिर पर डंडा मारा। फिर घसीटकर मवेशी बाड़े में ले जाकर सिर पर ईंट दे मारी।

पुलिस टीम को ईनाम

हत्या के बाद शव को कूड़े और पत्तियों से ढककर भाग गया। लेकिन पुलिस छानबीन में पकड़ा गया। उधर, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने टीम को 10 हजार ईनाम की घोषणा की है। टीम में नरैनी एसएचओ राममोहन राय, उप निरीक्षक इंदल यादव, इबरार सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अनुभव, ऋषभ शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी