

समरनीति न्यूज, बांदा: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। इससे छात्र की मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भागने
में कामयाब रहा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव के 19 वर्षीय अनुरूद्व सिंह पुत्र स्व. अनूप सिंह, बीए फाइनल के छात्र थे।
महोखर सिक्स लेन के नीचे हुआ हादसा
बताते हैं कि वह बांदा से कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे। आज रविवार सुबह कंप्यूटर कोचिंग के लिए बाइक से बांदा आ रहे थे। इसी बीच महोखर सिक्स लेन के नीचे पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: UP: 129 साल के पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, यह बताया था लंबी आयु का राज..
वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई युवराज सिंह ने बताया कि लगभग 10 साल पहले छात्र के पिता की मौत हो चुकी है। दो भाइयों में छोटे थे। कंप्यूटर कोचिंग के लिए जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। हादसे से मां शशि सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
बांदा में ओवरलोड बालू लदा ट्रक घर में घुसा, एक की मौके पर मौत-दो घायल
