

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से बड़ी खबर साई है। शहर के एक बस मालिक लापता हैं। उनकी स्कूटी केन नदी पुल पर खड़ी मिली है। वह सुबह लगभग 4 बजे रोज की तरह स्टेडियम टहलने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे।
देर शाम तक कुछ पता नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगी तलाश

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने दी यह जानकारी
बाद में पता चला कि उनकी स्कूटी भूरागढ़ के पास केन नदी पुल के ऊपर खड़ी है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आज शाम कुछ देर पहले तक तलाश जारी रही है।

वे खुद भी कई किमी तक टीम के साथ तलाश में गए हैं। कल सुबह फिर 10 बजे से तलाश शुरू की जाएगी।

उनके नदी में कूदे जाने की आशंका के तहत बड़ी संख्या में गोताखोर नदी में उतारे गए हैं। लगभग 20-21 घंटे बाद भी उनका कुछ पता नहीं है। वहीं उनके परिवार के लोग और मित्रगण काफी परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार, शहर के आवास विकास कालोनी के रहने वाले विनय श्रीवास्तव (48) आज गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। सुबह लोगों को उनकी स्कूटी भूरागढ़ के पास केन नदी पुल पर खड़ी दिखाई दी।

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्कूटी नंबर के जरिए परिजनों से संपर्क किया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। आशंका यही जताई जा रही है कि विनय शायद नदी में कूद गए हैं।

उनकी पत्नी और परिवार के लोगों ने उनके तनावग्रस्त होने की बात कही है। बताया जाता है कि उनकी सेंटमैरी स्कूल में बसें चलती हैं। स्कूल में बसों के संचालन को लेकर कुछ दिक्कत थी। उनकी पत्नी नूपुर श्रीवास्तव ने कोतवाली में इसकी सूचना दी है।

कोतवाली प्रभारी श्री सिंह का कहना है कि नदी में कूदने की आशंका के तहत विनय श्रीवास्तव की तलाश की जा रही है। प्रयागराज की 4 बटालियन पीएसी के गोताखोरों की टीम नदी में आज उतारी गई। कल फिर तलाश होगी।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में पुल से नीचे गिरा बाइक सवार युवक-मौके पर ही मौत
ये भी पढ़ें: निपट गए बांदा ADM राजेश वर्मा, गंभीर आरोप-विवादित कार्यकाल और अस्पताल में पार्टनरशिप..!
निपट गए बांदा ADM राजेश वर्मा, गंभीर आरोप-विवादित कार्यकाल और अस्पताल में पार्टनरशिप..!
