Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 15 साल की लड़की समेत तीन ने खाया जहर, तीनों की हालत नाजुक

प्रतिकात्मक।

समरनीति न्यूज, बांदाः अलग-अलग मामलों में एक 15 साल की लड़की समेत तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक 17 साल का लड़का भी शामिल है। वहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि रूबी (15) पुत्र लालजी निवासी जुड़ीपुर थाना गौरीहार, छतरपुर (मध्यप्रदेश) को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था।

मां की डांट से उठाया कदम 

इसी से आहत होकर लड़की ने घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बांदा शहर के बलखंडीनाका निवासी भोला (42) पुत्र राम प्रकाश ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया।

ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद

इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी क्रम में  बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी शाहिद (17) पुत्र आरिफ खान को उसकी मां ने पढ़ाई के लिए डांट लिए। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है।