समरनीति न्यूज, बांदा: चित्रकूट से चली रोडवेज बस की बांदा के बिसंडा क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गई। 15 लोग घायल हो गए। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर डिपो की यह बस चित्रकूट से सवारियां लेकर लौट रही थी। हालांकि, हादसे के बाद बोलेरो सवार भाग निकले हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
चित्रकूट से फतेहपुर जा रही थी रोडवेज बस
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर डिपो की बस कर्वी से बिसंडा होते हुए फतेहपुर जा रही थी। रविवार दोपहर करीब 1 बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी बस स्टाप के पास बोलेरो से टक्कर हो गई। बोलेरो से टकराने के बाद बस शीशम के पेड़ से टकरा गई।
हादसे में बस चालक सुल्तानपुर निवासी शशी बिंद पाठक (45), पहाड़ी (चित्रकूट) के संदीप कुमार (25), पवैया गांव के लक्ष्मी (42), चित्रकूट के राजा भैया (30), बृजेश (26), गहबरथोक बिसंडा के फूलचंद (35), पप्पू (32) समेत 15 लोग घायल हो गए।
चालक समेत 4 घायल जिला अस्पताल में..
घायलों को बिसंडा पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहा से चालक समेत चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 7 अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी पर सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में सड़कों का चौड़ीकरण सवालों के घेरे में…PWD अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल
बांदा में सड़कों का चौड़ीकरण सवालों के घेरे में…PWD अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल