
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जसपुरा के तरौड़ा जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जसपुरा इंस्पेक्टर अनिल सिंह का कहना है कि मृतक महिला के हाथ पर ‘रिंकू’ लिखा है। मृतक महिला के शरीर पर मीटियाली रंग की हल्की चैक की साड़ी पहने है। ब्लैक इनर और पैरों में बिछुए पहने हैं।
पुलिस मौके पर मिले सबूतों के सहारे खुलासे में जुटी

चेहरे-गर्दन पर धारदार हथियार से चोटों के निशान
स्पष्ट है कि महिला विवाहित है। महिला की पहचान कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की। मगर स्थानीय लोग उसे नहीं पहचान सके। शव की हालत से साफ है महिला की बड़ी ही बेरहमी से नृशंस हत्या की गई है।

युवती के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान है। पस्थितियों से लग रहा है कि महिला कहीं दूसरी जिले की है और उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने भी किया मौके का मुआयना
बताते हैं कि शव को सबसे पहले क्षेत्र के चरवाहों ने देखा। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, सीओ राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर सबूत इकट्ठा किए।
ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में एनकाउंटर, 13 साल से फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार
Breaking: बांदा में एनकाउंटर, 13 साल से फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार
